हिम्मत न हारना
मेहनत और लगन से
अटल पहाड़ टूट जाते हैं
शौर्य और बल से
दुश्मन के छक्के छूट जाते हैं
गिरना उठना चल पड़ना
बाधाओं से क्या डरना
साहस से निर्भय होकर
मुश्किल का करना सामना
बस हिम्मत कभी न हारना
बस हिम्मत कभी न हारना!
***धीरजा शर्मा ***