श्रेष्ठ विचारों को वाणी का आभूषण मात्र बनाने से कल्याण नहीं

श्रेष्ठ विचारों को वाणी का आभूषण मात्र बनाने से कल्याण नहीं होगा। श्रेष्ठ विचार आचरण के रूप में घटित हों तब ही हमारा कल्याण निश्चित है। जीवन में सत्य को सुनना ही पर्याप्त नहीं होता अपितु सत्य को चुनना भी आवश्यक है। सत्य की चर्चा करना एक बात है पर सत्य का चर्चा बन जाना दूसरी बात है। मिश्री-मिश्री करने मात्र से मुँह में मिठास नहीं घुल जाती है। मिश्री को चख कर ही मुँह मीठा हो पाता है…🙏🏃🏻♂️राष्ट्रहित सर्वोपरि रखिए। रंगोत्सव का शोर है अपनापन चहुंओर है, नशे से बचाना है अपनो को अपनाना है। रंगो के महापर्व होली की बहुत-बहुत बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाऐ। सुरक्षित रहिए, प्रणाम, नमस्कार, वंदेमातरम…भारत माता की जय 🚭‼️