वाणी से हमारे संस्कार, विचार, व्यवहार और हमारे आचरण का पता च

वाणी से हमारे संस्कार, विचार, व्यवहार और हमारे आचरण का पता चलता है। वाणी को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। अक्सर बोले गए शब्द हथियारों से भी ज्यादा घातक होते हैं। वाणी ने रिश्ते बनाए भी हैं और बिगाड़े भी हैं। हमें अपनी भाषा, वाणी और बोलने के तरीकों को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है…🙏🏃🏻♂️राष्ट्रहित सर्वोपरि रखिए। आत्मसम्मान सभी का होता है फिर वह हमारे बच्चे हो या माता-पिता, हमारे अपने हो या पराये। जितना आत्मसम्मान हमें अपना प्रिय होता है उतना ही सभी के आत्मसम्मान की सोच कर चलें। आपके द्वारा किसी ओर को दिया सही सम्मान निश्चित ही आपको सम्मान का हकदार बनाता है। प्रणाम, नमस्कार, वंदेमातरम् … भारत माता की जय 🚭‼️