खेलों का महत्व
ले मशालें आगे बढ़
खेलों में इतिहास गढ़।
कुश्ती, कबड्डी, हाॅकी खेल
या क्रिकेट, बाॅक्सिंग, जुडो खेल।
जीवन रहेगा स्वस्थ तेरा
सम्मान मिले इसमें बहुतेरा।
रोशन होगा जगत में नाम
कर ले शुरू आज से काम।
साक्षी, विनेश, गीता सा बन
या नीरज, लक्ष्य, मनु सा बन।
जा देश विदेश में धाक जमा
ओलंपिक खेल कर नाम कमा।
किस्मत अपनी बदलनी है
जी तोड़ मेहनत करनी है।
मेहनत इक दिन रंग लाएगी
मेडल की बारी आएगी।
मिट्टी का कर्ज चुका अपना
देश बढ़े, सपना अपना।
@ विक्रम सिंह