Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Dec 2024 · 2 min read

■ *दिन कभी तो निकलेगा!*

#कविता
■ “दिन कभी तो निकलेगा!”
【प्रणय प्रभात】
“काली रात मावस की,
एक पंछी एकाकी।
पंख फड़फड़ाता था,
दूर तलक जाता था।
राह नहीं पाता था,
फिर से लौट आता था।
रात के अँधेरे में,
उस तिमिर घनेरे में।
नीड़ तक पहुँच जाना,
साथियों से मिल पाना।
बात बहुत भारी थी,
यामिनी अँधियारी थी।
वेग था हवाओं का,
बोध ना दिशाओं का।
पंछी थक जाएगा,
धरती पर आएगा।
नीड़ तो न पाएगा,
प्राण ही गँवाएगा।
चिंतन की घड़ियाँ थीं,
निर्णय का मौका था।
पंछी को गिरना है,
मैने ये सोचा था।
उधर रात का पंछी,
कर्म में तल्लीन रहा।
अपनी पूरी शक्ति जुटा,
हौसले के पंख लगा।
उड़ता रहा उड़ता रहा,
यामिनी से लड़ता रहा।
थकी-थकी आँखोँ से,
श्वेत-धवल पाँखों से।
रात को तो ढलना था,
सूर्य भी निकलना था।
काली रात हार गई,
भोर की किरण आई।
रात के परिन्दे की,
रंग फिर लगन लाई।
उसने नीड़ पा ही लिया,
रात को परास्त किया।
सोचता हूँ यदि पंछी,
शक्ति ना जुटा पाता।
पूर्व रात ढलने के,
लस्त हो के गिर जाता।
इससे पता चलता है,
बस ये भेद खुलता है।
रात कितनी काली हो,
राह कष्ट वाली हो।
वेग भी हवा का हो,
बोध ना दिशा का हो।
पंख फड़फड़ाने से,
शक्ति आज़माने से।
नीड़ तक पहुँच जाना,
साथियों से मिल पाना।
कोई बड़ी बात नहीं,
अंतहीन रात नहीं।
मेरी आस के पंछी!
रात से न डर जाना।
आती हुई मारुत के,
वेग से न घबराना।
कर्म पथ पे रह के अटल,
शक्ति जुटा उड़ता चल।
माना रात काली है,
राह कष्ट वाली है।
जान ले बाधा का मेरू,
हौसलों से पिघलेगा।
रात कितनी काली हो,
दिन कभी तो निकलेगा।।
👌👌👌👌👌👌👌👌👌
#आत्मकथ्य-
मेरी यह कविता एक काली रात की सच्ची घटना पर आधारित है। जिसे मैंने ख़ुद देखा, घण्टों जाग कर। वाक़या तब का है, जब में स्नातकोत्तर का छात्र था। रचना अपने बच्चों, विशेष कर उन युवाओं व किशोरों तक पहुंचाएं, जो चुनौतियों से भरे इस दौर के झंझावातों में विचलित व दिग्भ्रमित हैं। अपने कल को लेकर, आज के अवसादपूर्ण व हताशाप्रद परिवेश में।।
-सम्पादक-
●न्यूज़&व्यूज़●

1 Like · 89 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

यादों को छांव
यादों को छांव
Nanki Patre
मन का आँगन
मन का आँगन
Mamta Rani
म़ै....
म़ै....
हिमांशु Kulshrestha
मोहब्बत में कौन अपना होगा और कौन पराया,
मोहब्बत में कौन अपना होगा और कौन पराया,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
तेरी याद आती है
तेरी याद आती है
Akash Yadav
किताबों वाले दिन
किताबों वाले दिन
Kanchan Khanna
..
..
*प्रणय प्रभात*
फागुन होली
फागुन होली
Khaimsingh Saini
देते हैं अपने यहां, अपनों को वनवास।
देते हैं अपने यहां, अपनों को वनवास।
Suryakant Dwivedi
देश की संस्कृति और सभ्यता की ,
देश की संस्कृति और सभ्यता की ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
जोड़ियाँ
जोड़ियाँ
SURYA PRAKASH SHARMA
जहरीला अहसास
जहरीला अहसास
RAMESH SHARMA
"जीने की तमन्ना"
Rahul Singh
मैं नारी हूँ
मैं नारी हूँ
Sandhya Chaturvedi(काव्यसंध्या)
****तन्हाई मार गई****
****तन्हाई मार गई****
Kavita Chouhan
"सुप्रभात"
Yogendra Chaturwedi
मील के पत्थरों ने भटकाया
मील के पत्थरों ने भटकाया
Acharya Shilak Ram
ना जाने कब समझेगा दुनिया को ये बच्चा
ना जाने कब समझेगा दुनिया को ये बच्चा
Dr. Mohit Gupta
मोबाइल
मोबाइल
Dr Archana Gupta
प्रियतम
प्रियतम
Rambali Mishra
श्रंगार
श्रंगार
Vipin Jain
बड़ों का साया
बड़ों का साया
पूर्वार्थ
तेरी याद में हम रात भर रोते रहे
तेरी याद में हम रात भर रोते रहे
Jyoti Roshni
"सवाल"
Dr. Kishan tandon kranti
*सच्चा मित्र*
*सच्चा मित्र*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
ख्वाब हमारा आप हैं ,
ख्वाब हमारा आप हैं ,
sushil sarna
**प्यार भरा पैगाम लिखूँ मैं **
**प्यार भरा पैगाम लिखूँ मैं **
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
बात
बात
सिद्धार्थ गोरखपुरी
3322.⚘ *पूर्णिका* ⚘
3322.⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
नये महमान
नये महमान
ललकार भारद्वाज
Loading...