Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Oct 2024 · 2 min read

मृत्यु आते हुए

मृत्यु आते हुए
——————-
पूर्णिमा शनैः शनैः
कण-कण क्रन्दन करके
हो जाता है अमावस।
जीवन का लम्हा-लम्हा
अफसोस करते हुए
हो जाता है निष्कासन।

देह में कुछ बदलता है।
मन में मृत्यु का भय
चलने लगता है।
स्रष्टा का मन्तव्य
हमारी इच्छाओं से बड़ा होने लगता है।
समय चुका देने का अफसोस और
त्रुटियों का पश्चाताप
सुगबुगाने लगता है।

चुनौतियों का अवसान
होने लगता है।
शनैः शनैः कोई प्रतिस्पर्द्धा
बचती नहीं।
और कोई प्रतिद्वंद्वी बचता नहीं।
समर में अकेला खड़ा होना
अत्यन्त दुःखद है।
किन्तु,होना पड़ता है।

खुद ही खुद का आकलन
करना होता है।
खुद को कटघरे में खड़ा करना
और जबाब-तलब करने का
जोखिम
उठाना पड़ता है।

कवच नहीं बचता कोई।
लहू अपना गुण,घर्म लगता है खोने।
धमनियों में होने ठंढ़ा और
उबलने।

विवश होकर प्रकाश
तम की ओर चलने लगता है।
मनुष्य रूपी देह गलने लगता है।
आत्मा अपनी परछाईं उजाड़ने लगता है।
आगत मृत्यु देखकर दहाड़ने लगता है।

मनुष्य को मोह
अगर्भित उहापोह
ईश्वर से विद्रोह
बढ़ने लगता है।
कर्म से अर्जित ग्यान
और गयान से परिचालित कृत कर्म की
सार्थकता
मनुष्य को पाप व पुण्य का
आईना दिखाने लगता है।
देवता का सुगंध या
दाऩव का दुर्गंध अपने ही
शरीर से उत्पन्न होने लगता है।

दुर्गम पथ से चल आया हूँ
सदा खोजता सुगम पथ रहा।
आगे का पथ और यात्रा
थकने का मन नहीं है किन्तु,
साथ चरण का नहीं रहा है।

मृत्यु और वर्ष का अवसान।
किन-किन सन्दर्भों में समान।
आकाँक्षा जीने की अचानक तीव्र।
हौसला पस्त किन्तु।

मष्तिष्क के तन्तु सक्रिय
रगों और नसों में डूबता हआ प्राण-तत्व।
अपनी दुनिया को धुँध में डूबता
देखने को बाध्य।
मृत्यु ऐसा होना ही है संभाव्य।

मृत्यु के इस काल में
ज्ञात होता है कि
मृत्यु तो अपने ही शरीर में
निवास कर रहा था।
जीवन के हर श्वास के साथ ही
साँस भर रहा था।
————————————————25/5/24

Language: Hindi
149 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

अपनी-अपनी भी ऐबदारी है
अपनी-अपनी भी ऐबदारी है
Dr fauzia Naseem shad
उधेड़-बुन
उधेड़-बुन
surenderpal vaidya
रात भर नींद भी नहीं आई
रात भर नींद भी नहीं आई
Shweta Soni
आंखों की चमक ऐसी, बिजली सी चमकने दो।
आंखों की चमक ऐसी, बिजली सी चमकने दो।
सत्य कुमार प्रेमी
गीत- बहुत गर्मी लिए रुत है...
गीत- बहुत गर्मी लिए रुत है...
आर.एस. 'प्रीतम'
Khwahish jo bhi ho ak din
Khwahish jo bhi ho ak din
Rathwa Dipak Dipak
आओ फिर से हम बिछड़ते हैँ
आओ फिर से हम बिछड़ते हैँ
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
*मैंने देखा है * ( 18 of 25 )
*मैंने देखा है * ( 18 of 25 )
Kshma Urmila
हे अगर तुझमे जुनून,
हे अगर तुझमे जुनून,
sonu rajput
वक्त गुजरें ऐसे.....
वक्त गुजरें ऐसे.....
manjula chauhan
व्यक्तित्व
व्यक्तित्व
Dr Archana Gupta
” आलोचनाओं से बचने का मंत्र “
” आलोचनाओं से बचने का मंत्र “
DrLakshman Jha Parimal
आपको पाने की...
आपको पाने की...
हिमांशु Kulshrestha
कभी दिखाएँ आँख
कभी दिखाएँ आँख
RAMESH SHARMA
अंतर्मन विवशता के भवर में है फसा
अंतर्मन विवशता के भवर में है फसा
सुरेश ठकरेले "हीरा तनुज"
*आज छपा जो समाचार वह, कल बासी हो जाता है (हिंदी गजल)*
*आज छपा जो समाचार वह, कल बासी हो जाता है (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
एक आकार
एक आकार
डॉ राजेंद्र सिंह स्वच्छंद
जीवन की भागदौड़
जीवन की भागदौड़
Rambali Mishra
नये साल में
नये साल में
Mahetaru madhukar
♥️ दिल की गलियाँ इतनी तंग हो चुकी है की इसमे कोई ख्वाइशों के
♥️ दिल की गलियाँ इतनी तंग हो चुकी है की इसमे कोई ख्वाइशों के
अश्विनी (विप्र)
छाले
छाले
डॉ. शिव लहरी
पर्यावरण में मचती ये हलचल
पर्यावरण में मचती ये हलचल
Buddha Prakash
खो जानी है जिंदगी
खो जानी है जिंदगी
VINOD CHAUHAN
अनोखा कवि सम्मेलन
अनोखा कवि सम्मेलन
अवध किशोर 'अवधू'
బాలాత్రిపురసుందరి దేవి
బాలాత్రిపురసుందరి దేవి
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
"मन की बात"
Dr. Kishan tandon kranti
सच
सच
Neeraj Kumar Agarwal
सीमजी प्रोडक्शंस की फिल्म ‘राजा सलहेस’ मैथिली सिनेमा की दूसरी सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
सीमजी प्रोडक्शंस की फिल्म ‘राजा सलहेस’ मैथिली सिनेमा की दूसरी सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
श्रीहर्ष आचार्य
वो कैसा दौर था,ये कैसा दौर है
वो कैसा दौर था,ये कैसा दौर है
Keshav kishor Kumar
क्यों हादसों  से खौफज़दा हो
क्यों हादसों से खौफज़दा हो
Chitra Bisht
Loading...