Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Oct 2024 · 2 min read

अच्छे कर्मों का फल (लघुकथा)

कहा गया है कि माता-पिता के कर्मो का फल बच्चे को मिलता है। यह कहानी ब्रिटेन के स्कॉटलैंड में रहनेवाले फ्लेमिंग नामक एक गरीब किसान की है। फ्लेमिंग एक दिन अपने खेत में काम कर रहे थे। अचानक उसी समय उन्हें किसी के चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। वे काम छोड़कर उस आवाज की ओर जाने लगे। वहाँ पहुँचने पर उन्होंने देखा कि एक बच्चा दलदल में फंसा हुआ है। वह बच्चा कीचड़ से निकलने के लिए बहुत प्रयास कर रहा था और डर से काँप रहा था। किसान ने वहीं पास के पेड़ से एक लंबी टहनी तोड़कर, अपनी जान को जोखिम में डालते हुए, उस बच्चे को दलदल से बाहर निकल लिया। बच्चे के साथ आये उसके दोस्तों ने उन्हें बहुत धन्यवाद दिया और अपने घर चले गए। अगले ही दिन उस किसान की झोपड़ी के सामने एक शानदार गाड़ी आकर खड़ी हुई। उसमे से एक सज्जन उतर कर किसान को अपना परिचय देते हुए बोले, “मैं उस बच्चे का पिता हूँ, जिसे आपने दलदल से निकालकर जान बचाई है। मेरा नाम राडॉल्फ़ चर्चिल है।” राडॉल्फ़ चर्चिल ने कहा, मैं आपको मेरे बच्चे को बचाने के लिए धन्यवाद कहने आया हूँ। यह कहते हुए उन्होंने एक बड़ी रकम देने की पेशकश किया। फ्लेमिंग ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उसने कहा, मैंने जो कुछ किया उसके बदले में पैसा नहीं लूँगा। जान बचाना मेरा कर्तव्य है, मानवता है, इंसानियत है, इंसानियत और मानवता का कोई मोल नहीं होता है।

गरीब किसान के स्वभिमान से प्रभावित होकर राडॉल्फ़ चर्चिल कुछ और कहना ही चाह रहे थे कि इतने में फ्लेमिंग का बेटा झोपड़ी के दरवाजे पर आया। उसे देखकर राडॉल्फ़ चर्चिल फ्लेमिंग से बोले, अगर आपको मेरा पैसे लेना मंजूर नहीं है, तो आप कम से कम इस बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी मुझे लेने दीजिए। मैं इसे उसी स्कूल में एडमिसन दिलवाऊंगा, जिसमे मेरा बेटा पढ़ता है। उसके आगे भी ऊँची शिक्षा दिलवाऊंगा, फिर आपका बेटा एक ऐसा इंसान बनेगा जिसपर हम दोनों गर्व महसूस करेंगे। सज्जन की बात सुनकर फ्लेमिंग ने सोचा मैं तो कभी भी अपने बच्चे को उच्च शिक्षा नहीं दिला पाऊंगा और ना ही उसे वे सुविधाएँ दिला पाउँगा जिससे कि वह बड़ा आदमी बन सके। अपने बच्चे के भविष्य के लिए फ्लेमिंग तैयार हो गए। अब फ्लेमिंग के बेटे को सर्वश्रेष्ठ स्कूल में पढ़ने का मौका मिल गया। आगे पढ़ते हुए उसने लन्दन के प्रतिष्ठित सेंट मैरीज मेडिकल स्कूल में स्नातक का डिग्री हासिल किया। आगे चलकर यह वही स्वाभिमान किसान का बेटा पूरी दुनिया में ‘पेनिसिलिन का अविष्कारक’ महान वैज्ञानिक सर अलेक्जेंडर फ्लेमिंग के नाम से विख्यात हुआ।

कुछ वर्षो बाद उस अमीर के बेटे को निमोनिया हो गया। उसकी जान ‘पेनिसिलीन’ के इंजेक्सन से ही बची। उस अमीर राडॉल्फ़ चर्चिल के बेटे का नाम था विंस्टन चर्चिल जो दो बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे। इसलिए कहते हैं कि अच्छे कर्मो का फल अच्छा ही होता है। हम जो करते है वही लौटकर हमारे पास आता है।
जय हिंद

Language: Hindi
221 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

आंगन आंगन पीर है, आंखन आंखन नीर।
आंगन आंगन पीर है, आंखन आंखन नीर।
Suryakant Dwivedi
मलाल
मलाल
अनिल "आदर्श"
वर्ण
वर्ण
संजय निराला
नेता विपक्ष
नेता विपक्ष
विजय कुमार अग्रवाल
"तुम्हें कितना मैं चाहूँ , यह कैसे मैं बताऊँ ,
Neeraj kumar Soni
टुकड़ों में लो कट गया,
टुकड़ों में लो कट गया,
sushil sarna
रोशनी
रोशनी
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
चाहता बहुत कुछ
चाहता बहुत कुछ
महेश चन्द्र त्रिपाठी
कहानी एक कविता की।
कहानी एक कविता की।
Amber Srivastava
महानायक दशानन रावण/ mahanayak dashanan rawan 01 by karan Bansiboreliya
महानायक दशानन रावण/ mahanayak dashanan rawan 01 by karan Bansiboreliya
Karan Bansiboreliya
कभी अपने ही सपने ख़रीद लेना सौदागर बनके,
कभी अपने ही सपने ख़रीद लेना सौदागर बनके,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
प्रेम कई रास्तों से आ सकता था ,
प्रेम कई रास्तों से आ सकता था ,
पूर्वार्थ
,,,,,,
,,,,,,
शेखर सिंह
भाग्य - कर्म
भाग्य - कर्म
Buddha Prakash
*(गीता जयंती महोत्सव)* *श्रीमद्भगवद्गीता,गौमाता और भारतीय जनमानस की समस्याएं*
*(गीता जयंती महोत्सव)* *श्रीमद्भगवद्गीता,गौमाता और भारतीय जनमानस की समस्याएं*
Acharya Shilak Ram
जिंदगी मौज है रवानी है खुद की कहानी है l
जिंदगी मौज है रवानी है खुद की कहानी है l
Ranjeet kumar patre
जलता हूं।
जलता हूं।
Rj Anand Prajapati
पुछ रहा भीतर का अंतर्द्वंद
पुछ रहा भीतर का अंतर्द्वंद
©️ दामिनी नारायण सिंह
- विचित्र सी दुनिया -
- विचित्र सी दुनिया -
bharat gehlot
बेटियां
बेटियां
Phool gufran
पलायन (जर्जर मकानों की व्यथा)
पलायन (जर्जर मकानों की व्यथा)
डॉ नवीन जोशी 'नवल'
शराब की वज़ह से
शराब की वज़ह से
Shekhar Chandra Mitra
ज़िंदगी देती है
ज़िंदगी देती है
Dr fauzia Naseem shad
जब टूटा था सपना
जब टूटा था सपना
Paras Nath Jha
फ्लेशबैक
फ्लेशबैक
meenu yadav
"जब तुम होते पास"
Dr. Kishan tandon kranti
4368.*पूर्णिका*
4368.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
महका है आंगन
महका है आंगन
surenderpal vaidya
कल्कि प्रिय- स्रोत नदी
कल्कि प्रिय- स्रोत नदी
गुमनाम 'बाबा'
..
..
*प्रणय प्रभात*
Loading...