Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 May 2024 · 2 min read

आत्मविश्वास

आत्मविश्वास का शाब्दिक अर्थ है , “आत्म” अर्थात् स्वयं पर विश्वास।
आत्म में निहित “स्व” का आकलन आत्म- चिंतन पर निर्भर रहता है। जो अंतर्निहित गुणों एवं दोषों का सतत् मंथन कर अपने प्रति व्यक्तिगत संकल्पित भाव का निर्माण है।

आत्मविश्वास के निर्माण को प्रभावित करने वाले अनेक कारक है जैसे पूर्व निर्मित व्यक्तिगत धारणाऐं , व्यक्तिगत कसौटी पर निर्धारित मूल्य , पूर्वाग्रह , कल्पित तर्कहीन विवेचनाऐं , समूह मानसिकता का प्रभाव , परिस्थितिजन्य विवशता एवं मानसिक तनाव , अवसाद एवं एकाकीपन की अनुभूति , विश्लेषणात्मक प्रज्ञा शक्ति एवं संज्ञान का अभाव , सामयिक नकारात्मक वातावरण , वस्तुः स्थिति पर पूर्व में लिए गए निष्कर्ष , सामाजिक प्रतिरोध इत्यादि प्रमुख है।

इसके अतिरिक्त अंतर्निहित संस्कार एवं अनुवांशिक गुणों का प्रभाव भी परोक्ष रूप से आत्मविश्वास के निर्माण में अनुभव किया जाता है।

आत्मविश्वास का प्रत्यक्ष प्रभाव कार्यक्षमता पर पड़ता है जो किसी कार्य के निष्पादन की सफलता में एक अहम् भूमिका निभाता है।

आत्मविश्वास प्रतिबद्धता पूर्ण संकल्पित भाव का जनक है। जो किसी कार्य की सफलता सुनिश्चित करता है।

आत्मविश्वास जोखिम उठाने के लिए साहस का निर्माण करता है एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए स्वयं को तैयार करता है।

परिस्थिति का आकलन कर पूर्ण आत्मविश्वास एवं साहस से उठाए गए कदम जीत की ओर अग्रसर करते हैं।

इसके विपरीत परिस्थिति का आकलन ना करते हुए अहंकार से परिपूर्ण आवेश में उठाए गए कदम दुस्साहस की श्रेणी में आते है , तथा अधोगति की ओर ले जाते हैं।

आत्मविश्वास मनुष्य का एक विशिष्ट गुण है जो उसकी सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाकर , उसे अन्य से श्रेष्ठ बनाता है तथा उसके वर्तमान एवं भविष्य का निर्धारण करता है।

आत्मविश्वासी व्यक्ति जीवन में कभी हार नहीं मानता है एवं परिस्थितियों से समझौता ना करते हुए सतत् धैर्य एवं साहस से प्रयत्नशील रहकर अंत में सफलता को प्राप्त करके ही रहता है।

अतः हम कह सकते हैं कि आत्मविश्वास,
प्रतिबद्धतायुक्त संकल्प का जनक है , एवं हमारे जीवन में सफलता की एक कुंजी है।

Language: Hindi
200 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Shyam Sundar Subramanian
View all

You may also like these posts

जीवन का अभाव लिखती है
जीवन का अभाव लिखती है
नूरफातिमा खातून नूरी
मेरे जीवन में सबसे
मेरे जीवन में सबसे
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
उनके मन की वेदना
उनके मन की वेदना
Rashmi Sanjay
জয় শিবের জয়
জয় শিবের জয়
Arghyadeep Chakraborty
है नहीं कोई ठिकाना
है नहीं कोई ठिकाना
Mohan Pandey
संवेदनशीलता
संवेदनशीलता
Rajesh Kumar Kaurav
लोग जाने किधर गये
लोग जाने किधर गये
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
उनको मंजिल कहाँ नसीब
उनको मंजिल कहाँ नसीब
Mrs PUSHPA SHARMA {पुष्पा शर्मा अपराजिता}
School ke bacho ko dusre shehar Matt bhejo
School ke bacho ko dusre shehar Matt bhejo
Tushar Jagawat
धीरे चल ज़िंदगी
धीरे चल ज़िंदगी
Meenakshi Bhatnagar
3631.💐 *पूर्णिका* 💐
3631.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
विरह रूप (प्रेम)
विरह रूप (प्रेम)
प्रकाश जुयाल 'मुकेश'
কবিতা : পরমেশ্বর শিব, রচয়িতা : সোহম দে প্রয়াস।
কবিতা : পরমেশ্বর শিব, রচয়িতা : সোহম দে প্রয়াস।
Sohom Dey
*हौसला ही काम आएगा*
*हौसला ही काम आएगा*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
" मानसून "
Dr. Kishan tandon kranti
विषय :- रक्त रंजित मानवीयता रस-वीभत्स रस विधा-मधुमालती छंद आधारित गीत मापनी-2212 , 2212
विषय :- रक्त रंजित मानवीयता रस-वीभत्स रस विधा-मधुमालती छंद आधारित गीत मापनी-2212 , 2212
Neelam Sharma
सावन और बचपन
सावन और बचपन
डॉ. एकान्त नेगी
श्रेष्ठ विचार और उत्तम संस्कार ही आदर्श जीवन की चाबी हैं।।
श्रेष्ठ विचार और उत्तम संस्कार ही आदर्श जीवन की चाबी हैं।।
Lokesh Sharma
*रंग-बिरंगी दुनिया फिल्मी*
*रंग-बिरंगी दुनिया फिल्मी*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
मैं - बस मैं हूँ
मैं - बस मैं हूँ
Usha Gupta
हमने तुमको दिल दिया...
हमने तुमको दिल दिया...
डॉ.सीमा अग्रवाल
कहते हैं जबकि हम तो
कहते हैं जबकि हम तो
gurudeenverma198
Some times it take certain things falling apart for Better t
Some times it take certain things falling apart for Better t
पूर्वार्थ
* शुभ परिवर्तन *
* शुभ परिवर्तन *
surenderpal vaidya
💐तेरे मेरे सन्देश-4💐
💐तेरे मेरे सन्देश-4💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
मैं हर पल हर कड़ में खुशी ढूंढता हूं
मैं हर पल हर कड़ में खुशी ढूंढता हूं
Ranjeet kumar patre
फूलो की सीख !!
फूलो की सीख !!
Rachana
एक गरिमामय व्यक्तित्व के लिए
एक गरिमामय व्यक्तित्व के लिए
Seema Verma
क़हकहे ख़ूब लगे रात की अँगड़ाई तक
क़हकहे ख़ूब लगे रात की अँगड़ाई तक
Neelofar Khan
रिटायमेंट (शब्द चित्र)
रिटायमेंट (शब्द चित्र)
Suryakant Dwivedi
Loading...