Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Apr 2024 · 2 min read

किशोरावस्था : एक चिंतन

किशोरावस्था एक ऐसी अवस्था है जिसमें बचपन की अवस्था से युवावस्था में पदार्पण होता है।
इस प्रारंभिक दौर में कई शारीरिक परिवर्तन भी दृष्टिगोचर होते हैं इसके अतिरिक्त बचपन के अपरिपक्व मस्तिष्क का विकास परिपक्वता की दिशा में होने लगता है।

परिवर्तन के इस आयाम में किशोरावस्था की मानसिक स्थिति में एक ऊहापोह की स्थिति बनी रहती है , जो किसी भी तर्कपूर्ण निर्णय लेने में बाधित करती रहती है।
इस दशा में किशोर समकक्ष किशोरों की समूह मानसिकता से प्रभावित होने लगता है , उसमें व्यक्तिगत मानसिकता की प्रज्ञाशक्ति का विकास उस स्तर तक नहीं हो पाता जिससे वह निहित संज्ञान का विश्लेषण कर तर्कपूर्ण निर्णय ले सके।

इस प्रकार किशोर की यह मानसिक अवस्था उसे कभी-कभी उसे उसके द्वारा लिए गए अविवेकशील निर्णय से उसके भविष्य को प्रभावित कर सकती है।

किशोरावस्था में हितचिंतकों की सलाह का
प्रभाव भी किशोर की सोच में परिवर्तन की दिशा में अपेक्षाकृत कम ही देखा गया है।

अतः किशोरावस्था एक संवेदनशील अवस्था है जो किशोरों के भविष्य की दशा एवं दिशा निर्धारण में एक अहम भूमिका निभाती है।

वर्तमान समय में किशोरों को दिग्भ्रमित करने के लिए के लिए कई साधन उपलब्ध हैं , जो किशोरों को प्रगतिशील राह से भटकाकर उनका भविष्य बर्बाद कर सकते हैं।

सामूहिक मानसिकता का नकारात्मक प्रभाव किशोरों की मानसिकता पर पड़ रहा है। जिसके प्रमुख कारण देश में विस्तृत बेरोजगार की समस्या , प्रशिक्षण एवं रोजगार कमाने के अवसरों का अभाव है।

वर्तमान में शिक्षित बेरोजगारों की समस्या एक विकट समस्या के रूप में प्रस्तुत हुई है , जिसका प्रमुख कारण शासन व्यवस्था की अकर्मण्यता ,
शासकीय नौकरियों की नियुक्ति में धांधली एवं
भ्रष्टाचार शामिल है।
जिसके कारण युवा त्वरित पैसा कमाने के मायाजाल जुआ, सट्टा , ऑनलाइन गेमिंग , धोखाधड़ी इत्यादि में लिप्त होकर अपना भविष्य अंधकारमय बना रहा है।

अतः हमें आवश्यक है इस विषय में गंभीरता से चिंतन करें, एवं किशोरों एवं युवाओं को शिक्षित एवं प्रशिक्षित करने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएं।

इसके लिए हमें रोजगार उपलब्ध कराने हेतु वित्तीय संसाधन एवं वैकल्पिक रोजगार के अवसरों का विकास करना होगा।
जिसके लिए हमें शासन के अतिरिक्त निजी क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर खोजने होंगे एवं इसमें निजी क्षेत्रों की भागीदारी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करनी होगी।

हमें इस पुनीत कार्य को समयबद्ध अभियान के तहत संपन्न करना होगा एवं इसे हरेक नागरिक की भागीदारी के सामाजिक दायित्व के रूप में प्रस्तुत करना होगा।

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 2 Comments · 199 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Shyam Sundar Subramanian
View all

You may also like these posts

" हासिल "
Dr. Kishan tandon kranti
धनुष वर्ण पिरामिड
धनुष वर्ण पिरामिड
Rambali Mishra
यूँ  तो  दुनिया  में  मेले  बहुत  हैं।
यूँ तो दुनिया में मेले बहुत हैं।
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
रुख के दुख
रुख के दुख
Santosh kumar Miri
हिंदी से है पहचान हमारी
हिंदी से है पहचान हमारी
चेतन घणावत स.मा.
याद हो बस तुझे जुनून तेरा ।
याद हो बस तुझे जुनून तेरा ।
Dr fauzia Naseem shad
--शेखर सिंह
--शेखर सिंह
शेखर सिंह
*बाल गीत (मेरा प्यारा मीत )*
*बाल गीत (मेरा प्यारा मीत )*
Rituraj shivem verma
अपूर्ण नींद और किसी भी मादक वस्तु का नशा दोनों ही शरीर को अन
अपूर्ण नींद और किसी भी मादक वस्तु का नशा दोनों ही शरीर को अन
Rj Anand Prajapati
~~तीन~~
~~तीन~~
Dr. Vaishali Verma
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Neelofar Khan
मेरी जान बस रही तेरे गाल के तिल में
मेरी जान बस रही तेरे गाल के तिल में
Devesh Bharadwaj
*फल (बाल कविता)*
*फल (बाल कविता)*
Ravi Prakash
आम, नीम, पीपल, बरगद जैसे बड़े पेड़ काटकर..
आम, नीम, पीपल, बरगद जैसे बड़े पेड़ काटकर..
Ranjeet kumar patre
“ फौजी और उसका किट ” ( संस्मरण-फौजी दर्शन )
“ फौजी और उसका किट ” ( संस्मरण-फौजी दर्शन )
DrLakshman Jha Parimal
उन्होंने प्रेम को नही जाना,
उन्होंने प्रेम को नही जाना,
विनय कुमार करुणे
हरिगीतिका छंद विधान सउदाहरण ( श्रीगीतिका)
हरिगीतिका छंद विधान सउदाहरण ( श्रीगीतिका)
Subhash Singhai
पर्वतों और मैदानों में अहम होता है
पर्वतों और मैदानों में अहम होता है
Neeraj Kumar Agarwal
सोच तो थी,
सोच तो थी,
Yogendra Chaturwedi
बदलता समाज, बदलती प्राथमिकताएं: क्या मां की शिक्षा सही दिशा में जा रही है?(अभिलेश श्रीभारती)
बदलता समाज, बदलती प्राथमिकताएं: क्या मां की शिक्षा सही दिशा में जा रही है?(अभिलेश श्रीभारती)
Abhilesh sribharti अभिलेश श्रीभारती
साहित्यिक आलेख - पुस्तक विमर्श - मैला आँचल
साहित्यिक आलेख - पुस्तक विमर्श - मैला आँचल
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
खोजते फिरते हो पूजा स्थलों में
खोजते फिरते हो पूजा स्थलों में
Dhirendra Singh
तुम्हारी शरारतें
तुम्हारी शरारतें
Surinder blackpen
I hope you will never regret having a good heart. Maybe some
I hope you will never regret having a good heart. Maybe some
पूर्वार्थ
लघुकथा कहानी
लघुकथा कहानी
Harminder Kaur
पानी जैसा बनो रे मानव
पानी जैसा बनो रे मानव
Neelam Sharma
मोम की गुड़िया
मोम की गुड़िया
शालिनी राय 'डिम्पल'✍️
याद सताय
याद सताय
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
79king - là nhà cái trực tuyến uy tín hàng đầu Việt Nam
79king - là nhà cái trực tuyến uy tín hàng đầu Việt Nam
79kinglimited
धोखा देकर बेवफ़ा,
धोखा देकर बेवफ़ा,
sushil sarna
Loading...