Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Apr 2024 · 1 min read

बेइमान जिंदगी से खुशी झपट लिजिए

तेवर बदल दिये कमाई का जरिया देखकर
बढ़ गया प्यास का एहसास दरिया देखकर

मौसम के मिजाज पर किसका जोर चलता
लू , शीतलहर तो कभी हवा चीतचोर चलता
इच्छाएं तो हम इंसानो की कमजोरी है
वक्त ही के हाथ में जीवन की डोरी है

ना हो परेशान अपनी उमरिया ये देखकर
बढ़ गया प्यास का एहसास दरिया देखकर

लगातार कोशिश से खुद को काबिल कर
अथक प्रयास से कामयाबी हासिल कर
रूकावटें इरादों को मजबूत कर देती है
देर सवेर कर्म को फलीभूत कर देती है

मोर नाचने लगे काली बदरिया देखकर
बढ गया प्यास का एहसास दरिया देखकर

सोच से सोच को बदलना सीखिए
बच्चों सा अब भी मचलना सिखिए
मुश्किलो को आराम से निपट लिजिए
बेइमान जिंदगी से खुशी झपट लिजिए

न रो ऐ आदमी अपनी झुकी कमरिया देखकर
बढ़ गया प्यास का एहसास दरिया देखकर

नूर फातिमा खातून “नूरी”
जिला -कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
मौलिक स्वरचित

Loading...