Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Feb 2024 · 2 min read

पर्वत दे जाते हैं

दृढ़ता से सीधे खड़े एक पर्वत ने, भारतवासियों को संदेश दिया है।
इच्छा, सुरक्षा, साहस व प्रतीक्षा, पर्वत ने इन सबका भेष लिया है।
इनके अटूट साहस की कथा, चलो आज इस संसार को सुनाते हैं।
ये समय कैसे हो गया विलय, गति की सूचना भी पर्वत दे जाते हैं।

शैल, औषधि व मौसम से जुड़े, हर अध्ययन का आधार तुम्हीं हो।
भूमि व ऋतु का बदलाव तुम्हीं, स्वयं प्रकृति का विस्तार तुम्हीं हो।
पर्वत ही प्रकृति का निवास स्थल, ये बात भू-वैज्ञानिक बतलाते हैं।
ये समय कैसे हो गया विलय, गति की सूचना भी पर्वत दे जाते हैं।

ऊँचे पर्वत, जब लेते हैं करवट, ये हर प्रहरी को उत्साहित करते हैं।
शत्रु को ऊँचाई से नित डराते, पर्वत एक देश को सुरक्षित करते हैं।
सीमाओं की रक्षा करते हुए, सैन्य दल में नाम अपना लिखवाते हैं।
ये समय कैसे हो गया विलय, गति की सूचना भी पर्वत दे जाते हैं।

कभी साहसी खेलों का मंच, खिलाड़ियों का विश्वास बन जाता है।
कभी आस्था का केंद्र रहे, केदारनाथ संग में कैलाश बन जाता है।
असीम शक्ति व प्रगाढ़ भक्ति के अद्भुत दर्शन प्रतिदिन करवाते हैं।
ये समय कैसे हो गया विलय, गति की सूचना भी पर्वत दे जाते हैं।

यदि देखा जाए तो हर पहाड़, एक अनकही कहानी दबाए बैठा है।
सेवा, साधना व सुरक्षा के साथ, स्वयं में समय को मिलाए बैठा है।
निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए, ये अपना नाम अमर कर जाते हैं।
ये समय कैसे हो गया विलय, गति की सूचना भी पर्वत दे जाते हैं।

अब तो प्रगति की अंधीदौड़ में, सृजन की आड़ में विनाश हुआ है।
एक प्राणी ने कई प्राण छीनें, हर सम्भव स्तर का सर्वनाश हुआ है।
प्रदूषण की प्रताड़ना भी झेलें, जीवित शवों का बोझ भी उठाते हैं।
ये समय कैसे हो गया विलय, गति की सूचना भी पर्वत दे जाते हैं।

4 Likes · 245 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
View all

You may also like these posts

" दौर "
Dr. Kishan tandon kranti
,,,,,,,,,,,,?
,,,,,,,,,,,,?
शेखर सिंह
ग़ज़ल
ग़ज़ल
आर.एस. 'प्रीतम'
"मनुज बलि नहीं होत है - होत समय बलवान ! भिल्लन लूटी गोपिका - वही अर्जुन वही बाण ! "
Atul "Krishn"
व्यथा कथा
व्यथा कथा
Dr. Ravindra Kumar Sonwane "Rajkan"
राजनीति और वोट
राजनीति और वोट
Kumud Srivastava
देवों की भूमि उत्तराखण्ड
देवों की भूमि उत्तराखण्ड
Ritu Asooja
अमर क्रन्तिकारी भगत सिंह
अमर क्रन्तिकारी भगत सिंह
कवि रमेशराज
क्या आजाद हैं हम ?
क्या आजाद हैं हम ?
Harminder Kaur
प्रवासी भारतीय दिवस
प्रवासी भारतीय दिवस
Anop Bhambu
जुनून
जुनून
अखिलेश 'अखिल'
प्रेमिका और पत्नी
प्रेमिका और पत्नी
Acharya Rama Nand Mandal
दस रुपए की कीमत तुम क्या जानोगे
दस रुपए की कीमत तुम क्या जानोगे
Shweta Soni
जो अपने विचारों में परिवर्तन नही कर सकता उसके जीवन में कोई भ
जो अपने विचारों में परिवर्तन नही कर सकता उसके जीवन में कोई भ
Rj Anand Prajapati
मेरे हिस्से की धूप
मेरे हिस्से की धूप
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
करार
करार
seema sharma
मुझे कॉल करना..
मुझे कॉल करना..
पूर्वार्थ देव
मौसम है मस्ताना, कह दूं।
मौसम है मस्ताना, कह दूं।
पंकज परिंदा
हर घर तिरंगा
हर घर तिरंगा
Dr Archana Gupta
हो हमारी या तुम्हारी चल रही है जिंदगी।
हो हमारी या तुम्हारी चल रही है जिंदगी।
सत्य कुमार प्रेमी
प्रेषित करें प्रणाम
प्रेषित करें प्रणाम
महेश चन्द्र त्रिपाठी
पानी ही पानी
पानी ही पानी
TARAN VERMA
3524.🌷 *पूर्णिका* 🌷
3524.🌷 *पूर्णिका* 🌷
Dr.Khedu Bharti
सुबह देखता हूं शाम देखता हूं
सुबह देखता हूं शाम देखता हूं
Rituraj shivem verma
विडंबना
विडंबना
श्याम सांवरा
हो सके तो फिर मेरे दिल में जगह बनाकर देख ले
हो सके तो फिर मेरे दिल में जगह बनाकर देख ले
Jyoti Roshni
महफिलों में अब वो बात नहीं
महफिलों में अब वो बात नहीं
Chitra Bisht
जन्मदिन का तोहफा**
जन्मदिन का तोहफा**
Bindesh kumar jha
सच
सच
Meera Thakur
ज़िंदगी भर की हिफ़ाज़त की क़सम खाते हुए
ज़िंदगी भर की हिफ़ाज़त की क़सम खाते हुए
पूर्वार्थ
Loading...