Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Sep 2022 · 2 min read

क्या हम सब चमार है?

आपने लोगो को खूब कहते सुना होगा खुदसे प्रेम करना चाहिए। वही सबसे ऊँची बात है। खुदसे प्रेम करो तब न दूसरे से प्रेम कर पायोगे। और न जाने ऐसी तमाम बातो का प्रचलन इतना बड़ गया है। हर जुबा अब खुदसे प्रेम की बात करते नज़र आ जायगी । लेकिन रुक कर एक बार जरा सोचे कि आखिकार खुदसे प्रेम करे तो करे कैसे?
बात सीधी लगती है, पर उतनी है नही। हम पहली बात तो प्रेम नही जानते, दूसरी खुदको नही जानते तो हम कहते क्या उस बात के मायने भी नही जान पाते। ज्यादा से ज्यादा हमारी इस बात का मतलब अपनी जों ईच्छाए है उनको पुरा कर लेना। और सरल उतरे तो अपनी मर्जी या अपने भोग का सामान जमा कर लेना हीं एकमात्र हमारे लिए प्रेम है। इसमे कोई बाधा आधि देविय है तो समय ठीक नही,किस्मत साथ नही दे रही है और यदि समस्या आधिभौतिक है तो वो मुझसे प्रेम नही करता है,तभी न मेरी कामनाओ को पुरा नही होने देता है।
इसको खुदसे प्रेम करना कहना सीधा सा अपने अहंकार को और बढ़ाना है। जबकि हमें अपना जीवन अपने अहंकार को विगलित करने के लिए मिला है। खुदसे प्रेम माने खुदको यानी अपनी चेतना को ऊंचा उठाना है,तो क्या हम ये कहे की चेतना नीचे गिरी है। बिल्कुल सही। हम जितना खुदको शरीर मान कर जीते है उतनी हमारी चेतना नीचे गिरती है। शरीर मानकर जीने से मतलब शरीर की हीं जरूरत को पुरा करते रहने मे अपना समय व्यतीत करना। शरीर माध्यम मात्र है शरीर केंद्र नही है जीवन का है। अब इसकी हीं सुख सुविधा हीं बढ़ाते रहने मे लगना समय की व्यर्थता है।
राजा जनक की सभा मे जब ऋषि अस्टावक्र के आठ जगह से टेड़े शरीर को अजीब मुद्रा चलते देख जब सब हँसने लगे तो ऋषि और तेज तेज हँसे । सब जब शांत हुए तो राजा जनक ने उनकी हंसी का कारण पूछा तो ऋषि बोले कि में आपकी सभा में उपस्थित इन चमारों को देख कर हंसा। राजा जनक बोले क्या तात्पर्य आपका। ऋषि ने कहा जो मात्र शरीर को हीं देख कर व्यक्तित्व अंदाजा लगाए वो चमार नही तो क्या है। ब्राह्मण वो जो ब्रह्म विचारे। शरीर से तो हम सब चमार हीं है।
खुदसे प्रेम का मतलब अपनी चेतना को ऊंचाई देना है हम जब भी कोई ऐसा कार्य करे,जिससे हमारा अंतकरण अशांत हो जाये। वो हमें नीचे ही धकेलता है। छुद्र बातो में उलझकर हम छुद्रता को हीं प्राप्त होते है। जीवन में सारी चीजें आपका शरीर, आपका परिवार, आपके रिश्ते, आपका पेशा, जीवनसाथी सब का उद्देश्य मात्र आपकी चेतना को ऊंचा ले जाने आपकी मदद करना होना चाहिए, जो भी रिश्ता फिर चाहे शरीर से हो या मन से हो अहम को आत्म तक ले जाने वाली यात्रा में सहायक नही है वो आपको सिवाय आशांति के कुछ दे नही सकता है।

Language: Hindi
223 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

" REMINISCENCES OF A RED-LETTER DAY "
DrLakshman Jha Parimal
मैं उनकी ज़फाएं सहे जा रहा हूॅं।
मैं उनकी ज़फाएं सहे जा रहा हूॅं।
सत्य कुमार प्रेमी
"दिल दे तो इस मिजाज का परवरदिगार दे, जो गम की घड़ी भी खुशी स
Harminder Kaur
कर (टैक्स) की अभिलाषा
कर (टैक्स) की अभिलाषा
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
बस तेरे होने से ही मुझमें नूर है,
बस तेरे होने से ही मुझमें नूर है,
Kanchan Alok Malu
मंजर
मंजर
Divya Trivedi
गजल
गजल
नूरफातिमा खातून नूरी
देश की वसुंधरा पुकारती
देश की वसुंधरा पुकारती
कार्तिक नितिन शर्मा
सताएं  लाख  परेशानियां क्यों न जीवन के सफर में,
सताएं लाख परेशानियां क्यों न जीवन के सफर में,
Madhu Gupta "अपराजिता"
এটা আনন্দ
এটা আনন্দ
Otteri Selvakumar
उकसा रहे हो
उकसा रहे हो
विनोद सिल्ला
आज के समय में हर व्यक्ति अपनी पहचान के लिए संघर्षशील है।
आज के समय में हर व्यक्ति अपनी पहचान के लिए संघर्षशील है।
Annu Gurjar
*आदर्श युवा की पहचान*
*आदर्श युवा की पहचान*
Dushyant Kumar
हम सब भी फूलों की तरह कितने बे - बस होते हैं ,
हम सब भी फूलों की तरह कितने बे - बस होते हैं ,
Neelofar Khan
राम हैं क्या ?
राम हैं क्या ?
ललकार भारद्वाज
नारी शक्ति 2.0
नारी शक्ति 2.0
Abhishek Soni
प्रेम वो नहीं
प्रेम वो नहीं
हिमांशु Kulshrestha
..
..
*प्रणय प्रभात*
रिश्ते-नाते
रिश्ते-नाते
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
विश्वासघात से आघात,
विश्वासघात से आघात,
लक्ष्मी सिंह
"We are a generation where alcohol is turned into cold drink
पूर्वार्थ
*कवि बनूँ या रहूँ गवैया*
*कवि बनूँ या रहूँ गवैया*
Mukta Rashmi
प्यासी कली
प्यासी कली
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
हिन्दू -हिन्दू सब कहें,
हिन्दू -हिन्दू सब कहें,
शेखर सिंह
वसंत आगमन
वसंत आगमन
SURYA PRAKASH SHARMA
*
*"अवध के राम"*
Shashi kala vyas
कर क्षमा सब भूल मैं छूता चरण
कर क्षमा सब भूल मैं छूता चरण
Basant Bhagawan Roy
"मैं आज़ाद हो गया"
Lohit Tamta
गीत पिरोते जाते हैं
गीत पिरोते जाते हैं
दीपक झा रुद्रा
तुम बदल जाओगी।
तुम बदल जाओगी।
Rj Anand Prajapati
Loading...