Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Feb 2022 · 1 min read

जश्न प्यार का मनाएंगे

होगी मुलाकात जब आज
हम याद तुम्हें दिलाएंगे
करते हैं प्यार तुम्हें कितना
आज हम तुम्हें बताएंगे

आज हम तुम्हें बुलाएंगे
जश्न प्यार का मनाएंगे।।

दिल में है मेरे जो भी बातें
आज हम तुम्हें सुनाएंगे
करके इज़हार मोहब्बत का
प्यार का अहसास दिलाएंगे

आज हम तुम्हें बुलाएंगे
जश्न प्यार का मनाएंगे।।

देखकर आंखों में तेरी
हम आज डूब जायेंगे
मिलकर गीत प्यार के
आज हम गुनगुनाएंगे

आज हम तुम्हें बुलाएंगे
जश्न प्यार का मनाएंगे।।

जो होगी इजाज़त तेरी
कदमों से कदम मिलाएंगे
एक वादा करेंगे तुमसे
कभी छोड़कर न जायेंगे

आज हम तुम्हें बुलाएंगे
जश्न प्यार का मनाएंगे।।

है ये मेरा वादा तुमसे
ये साथ उम्रभर निभाएंगे
मुश्किल के पलों में भी
राह एक दूसरे को दिखाएंगे

आज हम तुम्हें बुलाएंगे
जश्न प्यार का मनाएंगे।।

स्वीकार किया तुमने हमें
तो तेरे दिल में ही बस जायेंगे
चलेंगे साथ जीवनभर हम
ज़िंदगी को जन्नत हम बनायेंगे

आज हम तुम्हें बुलाएंगे
जश्न प्यार का मनाएंगे।।

Loading...