Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Jun 2020 · 1 min read

#मात्रा गणना और दोहा छंद

#आइए सीखते हैं,मात्रा गणना के साथ दोहा छंद
क्या होता है दोहा?कैसे लिखा जाता है दोहा?.. आइए जानते हैं दोहा लिखने का नियम..
..?दोहा..
दोहा एक अर्द्धसममात्रिक छंद है।यह सबसे छोटा छंद है; किंतु है सब छंदों से प्रसिद्ध या लोकप्रिय।
इसमें चार चरण होते हैं।इसके दो विषम चरणों यानि प्रथम एवं तृतीय चरणों में तेरह-तेरह मात्राएँ और दो समचरणों यानि द्वितीय एवं चतुर्थ चरणों में ग्यारह-ग्यारह मात्राएँ होती हैं।समचरणों के अंत में लघुमात्रा का आना अनिवार्य है।

लघु मात्रा का चिह्न –।
गुरू मात्रा का चिह्न–S

मात्रा गणना कैसे करें?
लघु मात्राएँ:-
अ,इ,उ,ऋ,ँ की एक(लघु) मात्रा (।)
क्+अ= क एक मात्रा
क्+इ= कि एक मात्रा
क्+उ= कु एक मात्रा
क्+ऋ= कृ एक मात्रा

क+म+ल=।।।
हँ+स=।।

गुरू मात्राएँ:-
?आ,ई,ऊ,ए,ऐ,ओ,औ एवं ं की गुरू मात्रा (S)
क्+आ = का
क्+ई = की
क्+ऊ = कू
क्+ए = के
क्+ए = कै
क्+ओ = ओ
क्+औ = औ
कं (गुरू मात्राएँ)
जैसे-
का+ज+ल=S+।+। (कुल चार मात्राएँ)

संयुक्त व्यंजन के आगे लघु मात्रा हो तो वह गुरू मात्रा गिनी जाएगी।
-कुछ संयुक्त व्यंजन
क्ष,त्र,ज्ञ,क्ष,क्का,भ्या, क्खी आदि।

जैसे-अभ्यास
अ+भ्या(संयुक्त व्यंजन)+स
गणना = भ्या संयुक्त व्यंजन होने के कारण ‘अ ‘ लघु होते हुए भी गुरू माना जाएगा।

किंतु ‘न्हा’ के आगे लघु मात्रा होने पर लघु ही रहेगी।
जैसे ‘तन्हा’
त + न्हा = ।S

दोहा छंद के माध्यम से आप सीमित शब्दों में बहुत कुछ कह सकते हैं,दूसरे शब्दों में कहें तो ‘गागर में सागर’ भर सकते हैं।

दोहा छंद का उदाहरण :-

नीयत से तू कीजिए,सभी बनेंगे काम।
सबरी देखे राह तो,आएंगे फिर राम।।

Language: Hindi
1 Like · 4 Comments · 6696 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all

You may also like these posts

मानवता के पथ पर
मानवता के पथ पर
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
छाया युद्ध
छाया युद्ध
Otteri Selvakumar
रामायण में हनुमान जी को संजीवनी बुटी लाते देख
रामायण में हनुमान जी को संजीवनी बुटी लाते देख
शेखर सिंह
परिवर्तन ही वर्तमान चिरंतन
परिवर्तन ही वर्तमान चिरंतन
Mrs PUSHPA SHARMA {पुष्पा शर्मा अपराजिता}
हमें यह समझना होगा कि सब कुछ व्यक्तिपरक है। हर स्थिति को हल
हमें यह समझना होगा कि सब कुछ व्यक्तिपरक है। हर स्थिति को हल
ललकार भारद्वाज
पिरामिड -यथार्थ के रंग
पिरामिड -यथार्थ के रंग
sushil sarna
*पहचान*
*पहचान*
Pallavi Mishra
बस इस दिल में गढ़ी जो तिरी सूरत है,
बस इस दिल में गढ़ी जो तिरी सूरत है,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
मैं गणित हूँ
मैं गणित हूँ
ज्योति
जै हनुमान
जै हनुमान
Seema Garg
जीवन पथ
जीवन पथ
डॉ राजेंद्र सिंह स्वच्छंद
दरवाजा खुला छोड़ा था की खुशियां आए ,खुशियां आई भी और साथ में
दरवाजा खुला छोड़ा था की खुशियां आए ,खुशियां आई भी और साथ में
अश्विनी (विप्र)
जो कमाता है वो अपने लिए नए वस्त्र नहीं ख़रीद पाता है
जो कमाता है वो अपने लिए नए वस्त्र नहीं ख़रीद पाता है
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
अलमस्त रश्मियां
अलमस्त रश्मियां
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
आस्था के प्रतीक है, राम
आस्था के प्रतीक है, राम
Bhupendra Rawat
प्रकृति का प्रकोप
प्रकृति का प्रकोप
Kanchan verma
जीवन में कई लोग मिलते हैं, कुछ साथ रह जाते हैं, कुछ का साथ छ
जीवन में कई लोग मिलते हैं, कुछ साथ रह जाते हैं, कुछ का साथ छ
पूर्वार्थ देव
सभी गम दर्द में मां सबको आंचल में छुपाती है।
सभी गम दर्द में मां सबको आंचल में छुपाती है।
सत्य कुमार प्रेमी
मेरा सुकून
मेरा सुकून
Umesh Kumar Sharma
पिला दिया
पिला दिया
Deepesh Dwivedi
यादों का बसेरा है
यादों का बसेरा है
Shriyansh Gupta
कुरुक्षेत्र की अंतिम ललकार भाग-2
कुरुक्षेत्र की अंतिम ललकार भाग-2
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण पांडेय निर्झर की पुस्तक 'सुरसरि गंगे
स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण पांडेय निर्झर की पुस्तक 'सुरसरि गंगे
Ravi Prakash
मोहब्बत
मोहब्बत
Phool gufran
दो जीवन
दो जीवन
Rituraj shivem verma
ईसामसीह
ईसामसीह
Mamta Rani
गुरु गोविंद सिंह जयंती विशेष
गुरु गोविंद सिंह जयंती विशेष
विक्रम कुमार
सच ही सच
सच ही सच
Neeraj Kumar Agarwal
ख़ाली दिमाग़
ख़ाली दिमाग़
*प्रणय प्रभात*
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Mahendra Narayan
Loading...