Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Dec 2024 · 1 min read

ईसामसीह

ईसा मसीह का जन्मदिवस
क्रिसमस का त्यौहार है
बुराई पर अच्छाई का वार है
जब बढ़ गयी थी इस दुनियाँ में
पाप अहिंसा और अत्याचार
तब प्रभु ने जन्म लिया
लेकर ईसा मसीह का अवतार
मानव जाति की रक्षा करना
यही मकसद था उनका
प्रेम अहिंसा और सदाचार
यही कर्म था उनका
क्रिसमस का त्यौहार
ख़ुशियों का त्यौहार हैँ
बुराई पर अच्छाई का वार है
इस दिन क्रिसमस का पेड़ सजाते
आपस में चॉक्लेट,मिठाई और उपहार बांटते
ईसू मसीह हमें सिखाते
आपस में प्रेम से रहना
औरों को क्षमा करना
और जीवन में आगे बढ़ना

ममता रानी
झारखंड

Loading...