Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Jun 2020 · 2 min read

अटकू दर्फ़ी : लोकगायक और गीतकार

अंगिका, बांग्ला और हिंदी के अमर गीतकार और गायक थे अटकू दर्फ़ी ! बिहार, प. बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के रायबहादुर हेमचन्द्र राय से कवि, गीतकार और गायक स्व. अटकू दर्फ़ी की खूब पटती थी तथा रायबहादुर के नवरत्नों में वे शुमार थे । वे मूलत: चैतन्य महाप्रभु यानी गौरांग गोसाईं द्वारा प्रचारित-प्रसारित ‘बांग्ला संकीर्त्तन’ के मूलगैन यानी मूल गायक थे । बांग्ला कीर्त्तन के बोल ”हरे रामा, हरे कृष्णा, हरे-हरे” सहित क्षेत्रीय भाषा अंगिका के लोकगीतकार और हिंदी के आदरणीय कवि भी थे।

द्रष्टव्य के रूप में उनके द्वारा रचित और गायन तथा हारमोनियम की धुन में पिरोई गई दो लोकगीत यहाँ सादर प्रस्तुत है, यथा-

●लोकगीत : प्रथम (अंगिका भाषा में)

राजा पाखड़ जाकर नाचबै रे,
नचबै, गयबै, उछलबै रे !
छेलै एकs किशन-कन्हैया
ओकरs संगी-ई गोपी भैया !
मोरर पंखs स खेलबै रे,
राजा पाखड़ मs…..
बगिया म बहुतs पाखड़र गाछ,
दुनिया क राजाs छेकै साँच !
पूरब स पछिम जइबै रे,
••••••
राजा पाखड़ मs……
नाचबै गयबै उछलबै रे,
राजा पाखड़ मs…..
माखन चुरइबै,
गोबरधन उठईबै ।
नाचबै गयबै उछलबै रे,
राजा पाखड़ जाकर नाचबै रे।
××××××

●लोकगीत : द्वितीय (हिंदी भाषा में)

न देखा होगा, न सुना होगा
मेरे प्यार की बदबुओं को सूँघा होगा….
दूध पिलाके पाला कभी-ई….
और बदले में दिया—-
विष का प्याला सभी-ई, प्याला सभी-ई…..
न देखा होगा, न सुना होगा…..
सावन समझके पाला तुझे-ए…..
औ’ बदले म समझा भादो मुझे-ए…..
न देखा होगा, न सुना होगा…..
भाई समझ के पाला तुझे-ए…..
औ’ बदले में दिया दगा मुझे-ए…..
न देखा होगा, न सुना होगा…..
साथ खेली रंग की होली…..
औ’ बदले में मिली खूँ और गोली…..
तू राजा बाबू दुलारा है
और तूने मुझे आवारा कहा……
पूजा-परब में सहारा दिया….
औ’ बदले में तूने गँवारा कहा…..
न देखा होगा, न सुना होगा…….
बहना भी ऐसी कि राखी माँगे,
अप्सराएं भी तब साक्षी मांगे ।
न देखा होगा, न सुना होगा……
दोस्तों को मैंने साथ दिया……
औ’ बदले में उसने घात किया…..
कि गुलामी का पिंजरा भाता नहीं…..
न देखा होगा, न सुना होगा…..
×××××

ध्यातव्य है, अंग्रेजी में बिहार यानी बी आई एच ए आर लिखा जाने और वर्ण/अक्षर विश्लेषण, यथा- बी का आशय क्या ? आई का आशय क्या ? एच का आशय क्या ? ए का आशय और आर का आशय क्या होंगे ? इसतरह से बना शब्द बिहार यानी बी आई एच ए आर का प्रथम विश्लेषण कवि, गीतकार और गायक आदरणीय स्व. अटकू दर्फ़ी ने ही किये थे, जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्व. योगेश्वर प्रसाद ‘सत्संगी’ को कहा था कि 29.02.1908 को राय बहादुर की सहायता से पुरैनिया ज़िला (अब पूर्णिया, बिहार) कलक्टर को पत्र लिखा था-

बिहार मतलब बी से भारतवर्ष, आई से इंडिया, एच से हिंदुस्तान, ए से आर्यावर्त्त, आर से ऋषिराष्ट्र !

यहाँ आर से आशय ‘ऋषि राष्ट्र’ सही है, किन्तु आर से रीवा या रेवाखण्ड नहीं है! एक सनातन धार्मिक पुस्तक में रेवाखण्ड का जिक्र है, किन्तु इस ‘खंड’ से तात्पर्य ‘अध्याय’ है ! वैसे भी ‘रीवा’ एक प्रांत (मध्यप्रदेश) का एक ज़िला व जनपद है।

Language: Hindi
Tag: लेख
2 Comments · 360 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

गौरैया
गौरैया
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
" कू कू "
Dr Meenu Poonia
जंजीर
जंजीर
AJAY AMITABH SUMAN
नारी शक्ति के भविष्य पर लगता प्रश्न चिन्ह ?
नारी शक्ति के भविष्य पर लगता प्रश्न चिन्ह ?
विशाल शुक्ल
इश्क़ में वो हम पर कैसी तोहमते लगा रहा है,
इश्क़ में वो हम पर कैसी तोहमते लगा रहा है,
चेतन घणावत स.मा.
4150.💐 *पूर्णिका* 💐
4150.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
दोहे
दोहे
Aruna Dogra Sharma
वनक पुकार
वनक पुकार
श्रीहर्ष आचार्य
चांदनी की झील में प्यार का इज़हार हूँ ।
चांदनी की झील में प्यार का इज़हार हूँ ।
sushil sarna
"मां" याद बहुत आती है तेरी
Jatashankar Prajapati
मदर्स डे
मदर्स डे
Satish Srijan
पहले लोगों ने सिखाया था,की वक़्त बदल जाता है,अब वक्त ने सिखा
पहले लोगों ने सिखाया था,की वक़्त बदल जाता है,अब वक्त ने सिखा
Ranjeet kumar patre
ढूंढें .....!
ढूंढें .....!
Sangeeta Beniwal
आ जाए जब कभी जाती नहीं है फिर,
आ जाए जब कभी जाती नहीं है फिर,
Dr fauzia Naseem shad
जाके हॄदय में राम बसे
जाके हॄदय में राम बसे
Kavita Chouhan
रुख बदल गया
रुख बदल गया
Sumangal Singh Sikarwar
कहते हैं लड़कों की विदाई नहीं होती .
कहते हैं लड़कों की विदाई नहीं होती .
Manisha Manjari
समाधान से खत्म हों,आपस की तकरार
समाधान से खत्म हों,आपस की तकरार
Dr Archana Gupta
🙅व्यूज़ की पाठशाला🙅
🙅व्यूज़ की पाठशाला🙅
*प्रणय प्रभात*
एतबार
एतबार
Davina Amar Thakral
सरस्वती वंदना
सरस्वती वंदना
मनोज कर्ण
श्रंगार
श्रंगार
Vipin Jain
बड़े दिनों के बाद महकी है जमीं,
बड़े दिनों के बाद महकी है जमीं,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
एक चाय हो जाय
एक चाय हो जाय
Vibha Jain
"फ़ानी दुनिया"
Dr. Kishan tandon kranti
सावन
सावन
Neha
प्रकृति का दर्द– गहरी संवेदना।
प्रकृति का दर्द– गहरी संवेदना।
Abhishek Soni
ज़िन्दगी एक प्लेटफॉर्म
ज़िन्दगी एक प्लेटफॉर्म
Shailendra Aseem
জয় শিবের জয়
জয় শিবের জয়
Arghyadeep Chakraborty
*सर्दी की देखो ऋतु आई (गीत)*
*सर्दी की देखो ऋतु आई (गीत)*
Ravi Prakash
Loading...