Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Jan 2024 · 2 min read

हे कलमकार

हे कलमकार

कलमकार का काम नहीं है,
दो पैसों में बिक जाना।
कलमकार का काम नहीं है,
चार शब्द लिख रुक जाना।

लिखना बस लिखते ही जाना
बिन थकना बिन घबराना ।
जन जन की आवाजें लिखना
कलमकार का अफसाना ।

राजनीति के गलियारों में
कलमों को बिकते देखा।
हरे हरे नोटों के आगे
कलमों को झुकते देखा है।

कलम वही जो अंगारों पर
सीना चौड़ा कर लिखती।
कलम वही जो मजलूमों को
न्याय दिलाते ही दिखती।

कलम वही जो दीन दुखी के
मन की बातें कहती है।
कलम वही जो दुखियारों की
पीड़ा मन भर सहती है।

कलम नहीं जो राजनीति में
गीत प्रशंसा के गाए।
कलम नहीं जो न्याय छोड़ कर।
अन्यायों को अपनाए।

सत्य शब्द संकल्प भाव ही
कलमकार की थाती है।
निडर निराभय जीवट होती
कलमकार की छाती है।

कविता आज फँसी है प्यारे
मंचों के चुरफंदों में।
शील भाव शालीन खो गए
मंचों के मनचंदों में।

थोथे उथले भाव अधूरे
अश्लीली ताना बाना।
सम्मानों की होड़ मची है
सबको सब कुछ है पाना।

चबली चोर चकार सभी अब
कविताएँ मन भर लिखते।
चार शब्द चोरी के पढ़ते
मंचों पर अब वो सजते।

कुछ भी शब्दों में लिख देना
कविता सखे नहीं होती
खून निचुड़ कर शब्द बने जब
मन के घाव सखे धोती।

कविता शब्दों का जाल नहीं
ना भावों की उलझन है।
ना तुकबंदी का मिलना है
ना ही दिल की धड़कन है।

हरे भरे वन पर आरी है
जलते जंगल कविता है।
गिरते पत्तों की पीड़ा है
सूखी सूखी सरिता है।

कविता रिश्तों का बौनापन
जली देह की बेटी है।
बिकते ख्वाबों की दुनिया में
घुटती कविता लेटी है।

बेटे की आशा में आँखें
रिमझिम रिमझिम रोती हैं।
बसा विदेश अकेला बेटा
आँखें अब ना सोती हैं।

सरोकार जन जन के लिखना
ईश्वर को ही जपना है।
जन जन के हृदयों में बसना
कलमकार का सपना है।

भाव ओज सब सत्य समर्पित
कलमकार मन चंदन हो।
अभिव्यक्ति की दृढ़ता बाँधे
जीवन का अभिनंदन हो।

खरी कसौटी लेखन जिसका
जन जन की अभिव्यक्ति हो।
कालजयी हो कलम भवानी
जन जन की सम्पत्ति हो।

हो समाज को देने वाला
लेखन राष्ट्र समर्पित हो।
नयी दिशाएँ देने वाला
हर मन जिस पर गर्वित हो।

प्रेमचंद की भाषा लिखता
देवी के जो गीत लिखे।
पंत निराला के भावों सा
जिसमें सच्चा ओज दिखे।

कम ही हैं अब लेखक जिनकी
अभिव्यक्ति हो ओजमयी।
वो साहित्यिक नूर कहाँ अब
जिनका लेखन कालजयी।

सुशील शर्मा

Language: Hindi
46 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
कहानी घर-घर की
कहानी घर-घर की
Brijpal Singh
न्योता ठुकराने से पहले यदि थोड़ा ध्यान दिया होता।
न्योता ठुकराने से पहले यदि थोड़ा ध्यान दिया होता।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
*धन व्यर्थ जो छोड़ के घर-आँगन(घनाक्षरी)*
*धन व्यर्थ जो छोड़ के घर-आँगन(घनाक्षरी)*
Ravi Prakash
रोगों से है यदि  मानव तुमको बचना।
रोगों से है यदि मानव तुमको बचना।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
ପରିଚୟ ଦାତା
ପରିଚୟ ଦାତା
Bidyadhar Mantry
ख़ुशी मिले कि मिले ग़म मुझे मलाल नहीं
ख़ुशी मिले कि मिले ग़म मुझे मलाल नहीं
Anis Shah
स्त्री का सम्मान ही पुरुष की मर्दानगी है और
स्त्री का सम्मान ही पुरुष की मर्दानगी है और
Ranjeet kumar patre
इश्क का इंसाफ़।
इश्क का इंसाफ़।
Taj Mohammad
यूंही नहीं बनता जीवन में कोई
यूंही नहीं बनता जीवन में कोई
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
तुम्हारे लिए हम नये साल में
तुम्हारे लिए हम नये साल में
gurudeenverma198
बिगड़ी किश्मत बन गयी मेरी,
बिगड़ी किश्मत बन गयी मेरी,
Satish Srijan
कुछ नही मिलता आसानी से,
कुछ नही मिलता आसानी से,
manjula chauhan
गिराता और को हँसकर गिरेगा वो यहाँ रोकर
गिराता और को हँसकर गिरेगा वो यहाँ रोकर
आर.एस. 'प्रीतम'
शायद यह सोचने लायक है...
शायद यह सोचने लायक है...
पूर्वार्थ
★Dr.MS Swaminathan ★
★Dr.MS Swaminathan ★
★ IPS KAMAL THAKUR ★
शिवाजी गुरु स्वामी समर्थ रामदास – भाग-01
शिवाजी गुरु स्वामी समर्थ रामदास – भाग-01
Sadhavi Sonarkar
नवयुग का भारत
नवयुग का भारत
AMRESH KUMAR VERMA
रस का सम्बन्ध विचार से
रस का सम्बन्ध विचार से
कवि रमेशराज
शिक्षक जब बालक को शिक्षा देता है।
शिक्षक जब बालक को शिक्षा देता है।
Kr. Praval Pratap Singh Rana
"अंकों की भाषा"
Dr. Kishan tandon kranti
महोब्बत का खेल
महोब्बत का खेल
Anil chobisa
पिटूनिया
पिटूनिया
अनिल मिश्र
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
Dr arun kumar शास्त्री
Dr arun kumar शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
ताप जगत के झेलकर, मुरझा हृदय-प्रसून।
ताप जगत के झेलकर, मुरझा हृदय-प्रसून।
डॉ.सीमा अग्रवाल
My Expressions
My Expressions
Shyam Sundar Subramanian
मुस्कुरायें तो
मुस्कुरायें तो
sushil sarna
मैं
मैं
Seema gupta,Alwar
■ नज़रिया बदले तो नज़ारे भी बदल जाते हैं।
■ नज़रिया बदले तो नज़ारे भी बदल जाते हैं।
*Author प्रणय प्रभात*
ना वह हवा ना पानी है अब
ना वह हवा ना पानी है अब
VINOD CHAUHAN
Loading...