Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Oct 2020 · 1 min read

स्कन्दमाता

?विधा—- लावणी छंद आधारित गीत
?विषय— स्कंदमाता ( पंचम दिवस)
________________________________________________
?रचना—-

आदिशक्ति स्कन्द मातेश्वरी, भक्तों का उद्धार करे।
पद्मासन पर बैठी माता, सबका बेड़ा पार करे।।

नवचेतन उद्गार जगाती, चतुर्भुजी हे! जगदम्बे।
शुभ्र वर्ण माँ संतति दात्री, ज्ञान दायिनी हे! अम्बे।।
एक हाथ में कमल पुष्प है, वरमुद्रा आशीष वरे।
पद्मासन पर बैठी माता, सबका बेड़ा पार करे।।

पार्वती माहेश्वरी माता, कार्तिकेय को गोद लिए।
सिंह वाहिनी हे जगदम्बा, मुखमंडल पर मोद लिए।।
ममता बरसाती है माता, पुत्र सदृश व्यवहार करे।
पद्मासन पर बैठी माता, सबका बेड़ा पार करे।।

रविमण्डल मे आप विराजत,रूप कान्तिमय तेज बड़ा।
लालन पालन कार्तिकेय की, कारण ही यह नाम पड़ा।।
तन्मय हो मन शुद्ध बनाकर, भक्त सदा सत्कार करे।
पद्मासन पर बैठी माता, सबका बेड़ा पार करे।।

स्कन्द मातु की दिवस पाचवाँ, करते भक्त आराधना।
मोक्ष प्राप्ति की कामना हेतु, साधक करें सब साधना।।
अज्ञानी को ज्ञान सिखाकर, सब पे माँ उपकार करे।
पद्मासन पर बैठी माता, सबका बेड़ा पार करे।।
=====================================
?
#घोषणा
मैं [पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’] यह घोषणा करता हूँ कि मेरे द्वारा प्रेषित रचना मौलिक एवं स्वरचित है।
[पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’]
स्थान:- मुसहरवा (मंशानगर), पश्चिमी चम्पारण, बिहार

Language: Hindi
Tag: गीत
1 Like · 330 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all
You may also like:
हम जो कहेंगे-सच कहेंगे
हम जो कहेंगे-सच कहेंगे
Shekhar Chandra Mitra
🥀*अज्ञानी की कलम*🥀
🥀*अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
नूतन सद्आचार मिल गया
नूतन सद्आचार मिल गया
Pt. Brajesh Kumar Nayak
Mental Health
Mental Health
Bidyadhar Mantry
23/166.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/166.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
समकालीन हिंदी कविता का परिदृश्य
समकालीन हिंदी कविता का परिदृश्य
Dr. Pradeep Kumar Sharma
प्यार को शब्दों में ऊबारकर
प्यार को शब्दों में ऊबारकर
Rekha khichi
ये उदास शाम
ये उदास शाम
shabina. Naaz
तुम्हे शिकायत है कि जन्नत नहीं मिली
तुम्हे शिकायत है कि जन्नत नहीं मिली
Ajay Mishra
इश्क वो गुनाह है
इश्क वो गुनाह है
Surinder blackpen
तुम्हें जब भी मुझे देना हो अपना प्रेम
तुम्हें जब भी मुझे देना हो अपना प्रेम
श्याम सिंह बिष्ट
दो शे'र
दो शे'र
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
क्रांति की बात ही ना करो
क्रांति की बात ही ना करो
Rohit yadav
कुछ रिश्ते भी रविवार की तरह होते हैं।
कुछ रिश्ते भी रविवार की तरह होते हैं।
Manoj Mahato
*वधू (बाल कविता)*
*वधू (बाल कविता)*
Ravi Prakash
*है गृहस्थ जीवन कठिन
*है गृहस्थ जीवन कठिन
Sanjay ' शून्य'
ज़िंदगी
ज़िंदगी
Dr. Seema Varma
*** आकांक्षा : एक पल्लवित मन...! ***
*** आकांक्षा : एक पल्लवित मन...! ***
VEDANTA PATEL
कुछ पल
कुछ पल
Mahender Singh
इश्क इवादत
इश्क इवादत
Dr.Pratibha Prakash
बीजारोपण
बीजारोपण
आर एस आघात
...,,,,
...,,,,
शेखर सिंह
दोहा- छवि
दोहा- छवि
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
लिखू आ लोक सँ जुड़ब सीखू, परंच याद रहय कखनो किनको आहत नहिं कर
लिखू आ लोक सँ जुड़ब सीखू, परंच याद रहय कखनो किनको आहत नहिं कर
DrLakshman Jha Parimal
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
नकाबे चेहरा वाली, पेश जो थी हमको सूरत
नकाबे चेहरा वाली, पेश जो थी हमको सूरत
gurudeenverma198
चले ससुराल पँहुचे हवालात
चले ससुराल पँहुचे हवालात
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
शातिर दुनिया
शातिर दुनिया
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस
Ram Krishan Rastogi
"पहचान"
Dr. Kishan tandon kranti
Loading...