Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Feb 2021 · 2 min read

शिव स्तुति

शिव स्तुति (चंचरी छंद) २१२२ २१२२ २१२२ २१२

अवगुणों का आप ही, निष्पक्ष हो करते दमन।
हे विधाता! नीलकण्ठी!, मैं करूं तुमको नमन।।

निर्गुणी निर्कल्प होकर, आप ही निर्वाण हो।
ब्रह्म व्यापक ज्ञान वाले, इस जगत के प्राण हो।।
व्याप्त हो तुम चर-अचर में, जन्म तुम से ओम् का।
आपका आकार जैसे, भव्य व्यापक व्योम का।।

अभ्र से उतरी जटा में, गंग करने आचमन।
हे विधाता! नीलकण्ठी!, मैं करूं तुमको नमन।।

जन्म दाता ईश हो संसार के अवसान हो।
वास करते हिम गिरी पर, तुम गुणों के खान हो।।
शब्द को नि:शब्द करते, काल का तुम काल हो।
निरपराधी पर दयामय, दुष्ट पर विकराल हो।।

काल भी है कांपता जब, खोलते तीजा नयन।
हे विधाता! नीलकण्ठी!, मैं करूं तुमको नमन।।

बर्फ सम शीतल व अद्भुत, रूप है प्रभु आपका।
कर गहन चिंतन हमेशा, नाश करते ताप का।।
गात सुंदर है सुशोभित, चन्द्र सिर है धारते।
हे दयानिधि! दीन रक्षक, भक्तजन को तारते।।

व्याल धारी हे! पिनाकी, कण्ठ में विष का वमन।
हे विधाता! नीलकण्ठी!, मैं करूं तुमको नमन।।

हे अखण्डा!, हे अजन्मा!, हो भयंकर नाथ तुम।
कर डमरु अरु शूल भगवन, भाविनी के साथ तुम।।
श्रेष्ठ तेजोमय स्वरूपा, मूल से तुम हो परे।
दुष्टता का नाश करते, भय भी तुम से है डरे।।

चंद्रघण्टा को प्रिये तुम, प्रीति के हो प्रस्फुटन।
हे विधाता! नीलकण्ठी!, मैं करूं तुमको नमन।।

काल बंधन से परे हो, आदि भी तुम अन्त भी।
हर्ष से संचित सदा मन, धर्म रक्षक सन्त भी।।
पंचशर नाशी कपर्दी, हे! मलंगी आत्मा।
भक्त का जो त्राण करते, तुम वही परमात्मा।।

काल हो विकराल हो तुम, देवता प्रभु हो शमन।
हे विधाता! नीलकण्ठे, मैं करूं तुमको नमन।।

मैं न जानूं पाठ पूजा, है न सात्विक आचरण।
हो कृपा प्रभु आपकी! बस ध्यान हो पावन चरण।।
मूढ़ मानव मन निराशा, के गहन तम से घिरा।
थाम लो पतवार जीवन, दास चरणों में गिरा।।

मैं उपासक नाथ तेरा, हो सदा ही शुद्ध मन।
हे विधाता! नीलकण्ठी!, मैं करूं तुमको नमन।।

✍️पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’

Language: Hindi
Tag: गीत
3 Likes · 2 Comments · 805 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all
You may also like:
जी करता है , बाबा बन जाऊं – व्यंग्य
जी करता है , बाबा बन जाऊं – व्यंग्य
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
नव अंकुर स्फुटित हुआ है
नव अंकुर स्फुटित हुआ है
Shweta Soni
अपने तो अपने होते हैं
अपने तो अपने होते हैं
Harminder Kaur
वारिस हुई
वारिस हुई
Dinesh Kumar Gangwar
जख्म भी रूठ गया है अबतो
जख्म भी रूठ गया है अबतो
सिद्धार्थ गोरखपुरी
प्यार में बदला नहीं लिया जाता
प्यार में बदला नहीं लिया जाता
Shekhar Chandra Mitra
विकल्प
विकल्प
Dr.Priya Soni Khare
गल्प इन किश एण्ड मिश
गल्प इन किश एण्ड मिश
प्रेमदास वसु सुरेखा
अंतस के उद्वेग हैं ,
अंतस के उद्वेग हैं ,
sushil sarna
अनोखे ही साज़ बजते है.!
अनोखे ही साज़ बजते है.!
शेखर सिंह
2
2
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
मैं स्त्री हूं भारत की।
मैं स्त्री हूं भारत की।
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
*खुद को  खुदा  समझते लोग हैँ*
*खुद को खुदा समझते लोग हैँ*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
सपनो का सफर संघर्ष लाता है तभी सफलता का आनंद देता है।
सपनो का सफर संघर्ष लाता है तभी सफलता का आनंद देता है।
पूर्वार्थ
প্রতিদিন আমরা নতুন কিছু না কিছু শিখি
প্রতিদিন আমরা নতুন কিছু না কিছু শিখি
Arghyadeep Chakraborty
राजे तुम्ही पुन्हा जन्माला आलाच नाही
राजे तुम्ही पुन्हा जन्माला आलाच नाही
Shinde Poonam
क्या अजीब बात है
क्या अजीब बात है
Atul "Krishn"
जानते हो मेरे जीवन की किताब का जैसे प्रथम प्रहर चल रहा हो और
जानते हो मेरे जीवन की किताब का जैसे प्रथम प्रहर चल रहा हो और
Swara Kumari arya
*राम-राम कहकर ही पूछा, सदा परस्पर हाल (मुक्तक)*
*राम-राम कहकर ही पूछा, सदा परस्पर हाल (मुक्तक)*
Ravi Prakash
जन्मदिन
जन्मदिन
Sanjay ' शून्य'
"सदियाँ गुजर गई"
Dr. Kishan tandon kranti
शिमले दी राहें
शिमले दी राहें
Satish Srijan
कितना प्यार
कितना प्यार
Swami Ganganiya
हरियाली के बीच में , माँ का पकड़े हाथ ।
हरियाली के बीच में , माँ का पकड़े हाथ ।
Mahendra Narayan
एक किताब सी तू
एक किताब सी तू
Vikram soni
नलिनी छंद /भ्रमरावली छंद
नलिनी छंद /भ्रमरावली छंद
Subhash Singhai
बुंदेली दोहा
बुंदेली दोहा
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
एक होस्टल कैंटीन में रोज़-रोज़
एक होस्टल कैंटीन में रोज़-रोज़
Rituraj shivem verma
◆ आज का दोहा।
◆ आज का दोहा।
*प्रणय प्रभात*
मासी की बेटियां
मासी की बेटियां
Adha Deshwal
Loading...