Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Jan 2024 · 1 min read

माया मिली न राम

हासिल उसको ही हुआ, जिसने किया तलाश।
मेहनत से मुमकिन हुआ, पतझड़ में मधुमास।।

पत्थर भी पिघले वहाँ, जहाँ प्रेम की आग।
जला न जो इस अगिन में, उसके फूटे भाग।।

नीरस हैं वे सब हृदय, जगी न जिनमें प्रीत।
उनको ही फीके लगें , नारायण के गीत।।

राम राम जपते रहे , हुए नहीं निष्काम।
मन माया छाया रही, माया मिली न राम।।

एकहिं नाव सवार जो, सकुशल उतरा पार।
जो दो दो नौका चढ़ा, डूब गया मझधार।।

अपने अनुचित कर्म का, तनिक नहीं अफसोस।
बुरे हश्र पर दे रहे, नारायण को दोष।।

जो औरन की फटी पर , टाँक रहे पैबंद।
ऐसे उत्तम चरित के , लोग जगत में चंद।।

पत्थर था पिघला नहीं, बुझ गयी सारी आग।
सोया रिसना रीझना, जागा मन बैराग।।

जो लातन के भूत हैं, सरल न समुझें बात।
मेधा उनकी खोलती, नारायण की लात।।

मित्र मिला जब मित्र से, दिखा अजब ये हाल।
दोनों थे पहने कबच, ओढ़े नकली खाल।।

दिल इतना खेला गया, सीख गया सब खेल।
बोझ हुए रिश्ते मगर, सकुशल रहा कढ़ेल।।

संजय नारायण

Language: Hindi
90 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
I can’t be doing this again,
I can’t be doing this again,
पूर्वार्थ
मईया रानी
मईया रानी
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
तुम मेरे बाद भी
तुम मेरे बाद भी
Dr fauzia Naseem shad
मिमियाने की आवाज
मिमियाने की आवाज
Dr Nisha nandini Bhartiya
शीर्षक – शुष्क जीवन
शीर्षक – शुष्क जीवन
Manju sagar
बेटी-पिता का रिश्ता
बेटी-पिता का रिश्ता
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
కృష్ణా కృష్ణా నీవే సర్వము
కృష్ణా కృష్ణా నీవే సర్వము
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
"व्यथा"
Dr. Kishan tandon kranti
माँ सरस्वती अन्तर्मन मन में..
माँ सरस्वती अन्तर्मन मन में..
Vijay kumar Pandey
ମଣିଷ ଠାରୁ ଅଧିକ
ମଣିଷ ଠାରୁ ଅଧିକ
Otteri Selvakumar
बकरी
बकरी
ganjal juganoo
🙅ओनली पूछिंग🙅
🙅ओनली पूछिंग🙅
*Author प्रणय प्रभात*
दुनिया एक मेला है
दुनिया एक मेला है
VINOD CHAUHAN
न मिलती कुछ तवज्जो है, न होता मान सीधे का।
न मिलती कुछ तवज्जो है, न होता मान सीधे का।
डॉ.सीमा अग्रवाल
गिव मी सम सन शाइन
गिव मी सम सन शाइन
Shekhar Chandra Mitra
3412⚘ *पूर्णिका* ⚘
3412⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
मैं उसकी देखभाल एक जुनूं से करती हूँ..
मैं उसकी देखभाल एक जुनूं से करती हूँ..
Shweta Soni
जब तक नहीं है पास,
जब तक नहीं है पास,
Satish Srijan
खुद से बिछड़े बहुत वक्त बीता
खुद से बिछड़े बहुत वक्त बीता "अयन"
Mahesh Tiwari 'Ayan'
*चुनावी कुंडलिया*
*चुनावी कुंडलिया*
Ravi Prakash
अभी दिल भरा नही
अभी दिल भरा नही
Ram Krishan Rastogi
--शेखर सिंह
--शेखर सिंह
शेखर सिंह
नारी हूँ मैं
नारी हूँ मैं
Kavi praveen charan
सुविचार
सुविचार
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
प्रियवर
प्रियवर
लक्ष्मी सिंह
तेवर
तेवर
Dr. Pradeep Kumar Sharma
गीत गाने आयेंगे
गीत गाने आयेंगे
Er. Sanjay Shrivastava
दोहे- माँ है सकल जहान
दोहे- माँ है सकल जहान
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
17. बेखबर
17. बेखबर
Rajeev Dutta
ये वादियां
ये वादियां
Surinder blackpen
Loading...