Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Nov 2019 · 1 min read

मन

मन
—-
खुद के सिवा न कोई संगी !
मन होता भई बड़ा दुरंगी !

किसी पराए को जा अपनाता
कभी अपनों को पराया कर जाता !
मन ये भईया बड़ा दुरंगी !

माया की ऊँची नगरी बसाता
कभी उसी नगरी को आग लगाता
मन ये भईया बड़ा दुरंगी !

चाहे तो दोस्त से दुश्मनी निभाता
कभी जा पुराने बैरी को गले लगाता
मन ये भईया बड़ा दुरंगी !

प्यार में चाहे तो दुनिया लुटाता
कभी उसी दुनिया को मिट्टी में मिलाता
मन ये भईया बड़ा दुरंगी !

मोह में बंधने की तरकीब जुटाता
कभी वही बंधन तोड़ भाग जाता
मन ये भईया बड़ा दुरंगी !

किसी के गुण पर बरबस रीझ जाता
कभी उन्हीं गुणों को धता बताता
मन ये भईया बड़ा दुरंगी !

सुख में कभी कलपता रहता
कभी दुखों में चैन की बंसी बजाता
मन ये भईया बड़ा दुरंगी !

जब प्यार मिले तो चिढ़ सा जाता
कभी प्यार बांटने को अकुलाता
मन ये भईया बड़ा दुरंगी !

लगी प्यास बुझाने नदी तक जाता
कभी बारिश बन सागर की प्यास बुझाता
मन ये भईया बड़ा दुरंगी !

भरे मेले में भी अकेला पड़ जाता
कभी अकेले में सपनों की दुनिया सजाता
मन ये भईया बड़ा दुरंगी !

जहां लग जाए वहीं धूनी रमाता
कभी उखड़ जाए फिर लौट कर न आता !
मन ये भईया बड़ा दुरंगी !
तभी तो खुद के सिवाय
इसका कोई न संगी !

~Sugyata
Copyright Reserved

Language: Hindi
196 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सोनपुर के पनिया में का अईसन बाऽ हो - का
सोनपुर के पनिया में का अईसन बाऽ हो - का
जय लगन कुमार हैप्पी
"" *प्रेमलता* "" ( *मेरी माँ* )
सुनीलानंद महंत
■ विडम्बना
■ विडम्बना
*प्रणय प्रभात*
शुभकामना संदेश.....
शुभकामना संदेश.....
Awadhesh Kumar Singh
मुझसे जुदा होने से पहले, लौटा दे मेरा प्यार वह मुझको
मुझसे जुदा होने से पहले, लौटा दे मेरा प्यार वह मुझको
gurudeenverma198
स्वांग कुली का
स्वांग कुली का
इंजी. संजय श्रीवास्तव
नारी का सम्मान 🙏
नारी का सम्मान 🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
कौन जात हो भाई / BACHCHA LAL ’UNMESH’
कौन जात हो भाई / BACHCHA LAL ’UNMESH’
Dr MusafiR BaithA
जनमदिन तुम्हारा !!
जनमदिन तुम्हारा !!
Dhriti Mishra
हम बेखबर थे मुखालिफ फोज से,
हम बेखबर थे मुखालिफ फोज से,
Umender kumar
#है_व्यथित_मन_जानने_को.........!!
#है_व्यथित_मन_जानने_को.........!!
संजीव शुक्ल 'सचिन'
*बहुत सौभाग्यशाली कोई, पुस्तक खोल पढ़ता है (मुक्तक)*
*बहुत सौभाग्यशाली कोई, पुस्तक खोल पढ़ता है (मुक्तक)*
Ravi Prakash
कुंडलिया. . .
कुंडलिया. . .
sushil sarna
डर के आगे जीत है
डर के आगे जीत है
Dr. Pradeep Kumar Sharma
कोई हादसा भी ज़रूरी है ज़िंदगी में,
कोई हादसा भी ज़रूरी है ज़िंदगी में,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
उसकी एक नजर
उसकी एक नजर
साहिल
दिवाकर उग गया देखो,नवल आकाश है हिंदी।
दिवाकर उग गया देखो,नवल आकाश है हिंदी।
Neelam Sharma
!! ईश्वर का धन्यवाद करो !!
!! ईश्वर का धन्यवाद करो !!
Akash Yadav
#संवाद (#नेपाली_लघुकथा)
#संवाद (#नेपाली_लघुकथा)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
इतनी खुबसुरत हो तुम
इतनी खुबसुरत हो तुम
Diwakar Mahto
गणपति स्तुति
गणपति स्तुति
Dr Archana Gupta
मजदूर है हम
मजदूर है हम
Dinesh Kumar Gangwar
भूल ना था
भूल ना था
भरत कुमार सोलंकी
जीवन के सफ़र में
जीवन के सफ़र में
Surinder blackpen
"कलम की अभिलाषा"
Yogendra Chaturwedi
बाल एवं हास्य कविता : मुर्गा टीवी लाया है।
बाल एवं हास्य कविता : मुर्गा टीवी लाया है।
Rajesh Kumar Arjun
ज़िंदगी मोजिज़ा नहीं
ज़िंदगी मोजिज़ा नहीं
Dr fauzia Naseem shad
2735. *पूर्णिका*
2735. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
हमें जीना सिखा रहे थे।
हमें जीना सिखा रहे थे।
Buddha Prakash
सब लोग जिधर वो हैं उधर देख रहे हैं
सब लोग जिधर वो हैं उधर देख रहे हैं
Rituraj shivem verma
Loading...