Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Mar 2024 · 2 min read

पद्धरि छंद ,अरिल्ल छंद , अड़िल्ल छंद विधान व उदाहरण

पद्धरि छंद ,अरिल्ल छंद , अड़िल्ल छंद

पद्धरि छंद –
16 मात्रा , चार चरण, सम मात्रिक छंद, दो दो पद समतुकांत।
यति १० – ६ पर या ८ – ८ पर , सभी चरण का अंत जगण(१२१)
मात्रा बाँट – ४ + ४ + ४ + ४ = १६ मात्रिक , अन्त १२१
( २ + ८ + २ + जगण )

10-6
मधु वाणी से भी , हो मलाल |
करना होगा तब , यह ख़याल ||
समझों यह नर है, घोर दीन |
अपनेपन से है , रस विहीन ||

8 – 8
बात सुनी पर ,करता वबाल‌‌ |
सुनते है तब , उठते सबाल ||
इसकी वाणी , फिर क्यों निढाल |
दुनिया का यह , अद्भुत कमाल ||

पद्धरि छंद आधारित मुक्तक

फागुन की जब आती बहार |
गोरी मन की खिलती किनार |
अंगो की मादकता अनंग –
प्रीतम हो सँग करती विचार |

देखें सब गोरी मन की उमंग |
नेह दिखे तन लम्बी सुरंग |
सांसों में है चढ़ता उतार –
महके लगते है रोम अंग |

सुभाष सिंघई

========================

#अरिल्ल छंद –
16 मात्रा , चार चरण, सम मात्रिक छंद,
चरणान्त में भगण 211 या यगण 122

अ-चरणांत २११
लोभ कपट रहता जब आकर |
दुखिया में रहता सब पाकर ||
मान न माने वह सब लेकर |
पछताता रहता‌ सब खोकर ||

ब-चरणांत-१२२
जग चिड़िया है रैन बसेरा |
फिर भी कहता यह सब मेरा ||
माया का रहता जब घेरा |
रहता कुहरा पास घनेरा ||
=====================

#अड़िल्ल छंद –16 मात्रिक सम मात्रिक छंद,
चरणान्त में दो लघु -दो गुरु

मुक्तक –

जिसने ‌प्रभुवर को अपनाया |
प्रभुवर ने उसको‌ चमकाया ||
हम तो उनको गुरुवर माने ~
सीखा हमने जो सिखलाया |

प्रभुवर के सँग जो रहता‌ है |
गान हमेशा वह करता है |
कौन उसे आकर उलझाए ~
वह कब संकट से डरता है

जिस घर दुख डेरा रहता है |
निज साया निज से डरता है |
डर भी जाता है उजियारा –
तब कोई मदद न करता है ||

©®सुभाष ‌सिंघई
एम•ए• {हिंदी साहित़्य , दर्शन शास्त्र)
(पूर्व) भाषा अनुदेशक , आई•टी •आई • )टीकमगढ़ म०प्र०
निवास -जतारा , जिला टीकमगढ़‌ (म० प्र०)
=========================

Language: Hindi
61 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
कट रही हैं दिन तेरे बिन
कट रही हैं दिन तेरे बिन
Shakil Alam
बेहद मुश्किल हो गया, सादा जीवन आज
बेहद मुश्किल हो गया, सादा जीवन आज
महेश चन्द्र त्रिपाठी
छोड़ जाएंगे
छोड़ जाएंगे
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
*हिन्दी बिषय- घटना*
*हिन्दी बिषय- घटना*
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
💐 Prodigi Love-47💐
💐 Prodigi Love-47💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
कोई दरिया से गहरा है
कोई दरिया से गहरा है
कवि दीपक बवेजा
मर मिटे जो
मर मिटे जो
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
कोरोना का संहार
कोरोना का संहार
Dr. Pradeep Kumar Sharma
बुद्ध जग में पार लगा दो ।
बुद्ध जग में पार लगा दो ।
Buddha Prakash
■ चुनावी साल...
■ चुनावी साल...
*Author प्रणय प्रभात*
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
Otteri Selvakumar
जल धारा में चलते चलते,
जल धारा में चलते चलते,
Satish Srijan
स्वभाव
स्वभाव
अखिलेश 'अखिल'
जागे हैं देर तक
जागे हैं देर तक
Sampada
3045.*पूर्णिका*
3045.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
बना एक दिन वैद्य का
बना एक दिन वैद्य का
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
*****हॄदय में राम*****
*****हॄदय में राम*****
Kavita Chouhan
...........
...........
शेखर सिंह
मैं उन लोगों से उम्मीद भी नहीं रखता हूं जो केवल मतलब के लिए
मैं उन लोगों से उम्मीद भी नहीं रखता हूं जो केवल मतलब के लिए
Ranjeet kumar patre
दो शे'र - चार मिसरे
दो शे'र - चार मिसरे
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
मेरी चाहत
मेरी चाहत
umesh mehra
किसी औरत से
किसी औरत से
Shekhar Chandra Mitra
धुंधली यादो के वो सारे दर्द को
धुंधली यादो के वो सारे दर्द को
'अशांत' शेखर
"इसलिए जंग जरूरी है"
Dr. Kishan tandon kranti
क्या ढूढे मनुवा इस बहते नीर में
क्या ढूढे मनुवा इस बहते नीर में
rekha mohan
*पर्वतों की इसलिए, महिमा बहुत भारी हुई (हिंदी गजल/ गीतिका)*
*पर्वतों की इसलिए, महिमा बहुत भारी हुई (हिंदी गजल/ गीतिका)*
Ravi Prakash
Choose a man or women with a good heart no matter what his f
Choose a man or women with a good heart no matter what his f
पूर्वार्थ
भौतिकता
भौतिकता
लक्ष्मी सिंह
तुम चाहो तो मुझ से मेरी जिंदगी ले लो
तुम चाहो तो मुझ से मेरी जिंदगी ले लो
shabina. Naaz
रमेशराज का हाइकु-शतक
रमेशराज का हाइकु-शतक
कवि रमेशराज
Loading...