Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 May 2024 · 1 min read

नव रूप

रात की स्याही घोलकर
सूरज दिन पृष्ठ पर
कुछ अंकित करने लगा है।
किरणों के शब्दों से छूकर
हृदय सुनहरी गुलाल
मुख पर मलने लगा है।
पा प्रकाश का अवलंबन
अन्तस का धुंधलका
धीरे-धीरे छॅंटने लगा है।
मुरझा गया था जो मुख
कमल का अंधियारी रात में
फिर से खिलने लगा है।
भौंरों की गुनगुन में
नवप्रीत का नवगीत
फिर से बजने लगा है।
रुक गया था कारवाॅं
थकन से चूर होकर
नई ऊर्जा पा चलने लगा है।
वह नहीं रह गया वह अब
एकाकार हो ब्रह्म में
नए सांचे में ढलने लगा है।
नई चेतना हुई जाग्रत
प्रकृति के नव रूप को
चितेरा चित्रित करने लगा है।

-प्रतिभा आर्य
चेतन एनक्लेव
अलवर (राजस्थान)

Language: Hindi
1 Like · 47 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from PRATIBHA ARYA (प्रतिभा आर्य )
View all
You may also like:
हमको
हमको
Divya Mishra
"भावनाएँ"
Dr. Kishan tandon kranti
वास्तविक मौज
वास्तविक मौज
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
"विकसित भारत" देखना हो, तो 2047 तक डटे रहो बस। काल के कपाल प
*Author प्रणय प्रभात*
तब गाँव हमे अपनाता है
तब गाँव हमे अपनाता है
संजय कुमार संजू
सोच
सोच
Sûrëkhâ
पिनाक धनु को तोड़ कर,
पिनाक धनु को तोड़ कर,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
इश्क़ का दामन थामे
इश्क़ का दामन थामे
Surinder blackpen
सेज सजायी मीत की,
सेज सजायी मीत की,
sushil sarna
बदलते दौर में......
बदलते दौर में......
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
#drarunkumarshastri
#drarunkumarshastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
इस तरह बदल गया मेरा विचार
इस तरह बदल गया मेरा विचार
gurudeenverma198
*अजब है उसकी माया*
*अजब है उसकी माया*
Poonam Matia
तजो आलस तजो निद्रा, रखो मन भावमय चेतन।
तजो आलस तजो निद्रा, रखो मन भावमय चेतन।
डॉ.सीमा अग्रवाल
नर जीवन
नर जीवन
नवीन जोशी 'नवल'
सलामी दें तिरंगे को हमें ये जान से प्यारा
सलामी दें तिरंगे को हमें ये जान से प्यारा
आर.एस. 'प्रीतम'
चुनाव आनेवाला है
चुनाव आनेवाला है
Sanjay ' शून्य'
जय श्री गणेशा
जय श्री गणेशा
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
परिस्थितीजन्य विचार
परिस्थितीजन्य विचार
Shyam Sundar Subramanian
मैं तो महज चुनौती हूँ
मैं तो महज चुनौती हूँ
VINOD CHAUHAN
आंखें भी खोलनी पड़ती है साहब,
आंखें भी खोलनी पड़ती है साहब,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
दुश्मन से भी यारी रख। मन में बातें प्यारी रख। दुख न पहुंचे लहजे से। इतनी जिम्मेदारी रख। ।
दुश्मन से भी यारी रख। मन में बातें प्यारी रख। दुख न पहुंचे लहजे से। इतनी जिम्मेदारी रख। ।
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
सच
सच
Neeraj Agarwal
सज्जन पुरुष दूसरों से सीखकर
सज्जन पुरुष दूसरों से सीखकर
Bhupendra Rawat
2509.पूर्णिका
2509.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
जो होता है आज ही होता है
जो होता है आज ही होता है
लक्ष्मी सिंह
' चाह मेँ ही राह '
' चाह मेँ ही राह '
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
पवन
पवन
Dinesh Kumar Gangwar
नव वर्ष हमारे आए हैं
नव वर्ष हमारे आए हैं
Er.Navaneet R Shandily
मेरे सब्र की इंतहां न ले !
मेरे सब्र की इंतहां न ले !
ओसमणी साहू 'ओश'
Loading...