Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Jan 2021 · 1 min read

#कविता// ‘ऐसा जीवन’

#दोहे एवं चौपाइयाँ – ‘ऐसा जीवन’

पाप रहित मन कीजिए,शक्ति शील का संग।
मीठा सच्चा बोलिए , खिले रहें उर अंग।।

अपनों जैसे और हों , सबसे सम व्यवहार।
मानवता की रीत से , महकें आँगन द्वार।।

#चौपाइयाँ

हर संकट ऐसे झेला है।
फ़ुटबॉल बनाकर खेला है।।
हम हँसते और हँसाते हैं।
दिन मौज़ लिए कट जाते हैं।।
हमने निज कर्म सुधारा है।
सबका अच्छापन प्यारा है।।
सही ग़लत है सबका अपना।
सबके हित हम देखें सपना।।

पर उपहास कभी ना भाए।
कुछ ना आए मौन सुहाए।।
हृदय प्रेम का सागर अपना।
नित्य कर्म है सेवा करना।।
लापरवाही एक बुराई।
मन से इसकी सदा जुदाई।।
काम किया है कम या ज़्यादा।
हँसके मन से नेक इरादा।।

मृग तृष्णा सम जीवन कैसा।
चैन छीन ले कैसा पैसा।।
संतोषी जीवन शुभकारी।
पल – पल जिसका मंगलकारी।।
प्रेम ज्ञान की रहे पिपासा।
रिश्तों की हँस मिले दिलासा।।
प्रेमभाव की उर धूप खिले।
लेकर चंदन मन रूप मिले।।

#दोहा
मिश्रण पानी दूध सम,मनुज धर्म का मूल।
माया खेले खेल पर , मानव जाए भूल।।

मानव – मानव तू अगर , माया-ठोकर मार।
देव यहीं पर बन सके ,भुला सके मन ख़ार।।

सर्वाधिकार सुरक्षित सृजन
कवि-आर.एस.’प्रीतम’

Language: Hindi
2 Likes · 4 Comments · 280 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all
You may also like:
सुप्रभात
सुप्रभात
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
बड़ी ही शुभ घड़ी आयी, अवध के भाग जागे हैं।
बड़ी ही शुभ घड़ी आयी, अवध के भाग जागे हैं।
डॉ.सीमा अग्रवाल
ईश्वर का अस्तित्व एवं आस्था
ईश्वर का अस्तित्व एवं आस्था
Shyam Sundar Subramanian
किस्मत की लकीरें
किस्मत की लकीरें
Dr Parveen Thakur
कोरोना चालीसा
कोरोना चालीसा
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
परिभाषाएं अनगिनत,
परिभाषाएं अनगिनत,
महेश चन्द्र त्रिपाठी
बूंद बूंद से सागर बने
बूंद बूंद से सागर बने
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
दान की महिमा
दान की महिमा
Dr. Mulla Adam Ali
"हाशिये में पड़ी नारी"
Dr. Kishan tandon kranti
संस्कृति
संस्कृति
Abhijeet
चंदा मामा से मिलने गए ,
चंदा मामा से मिलने गए ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
जो हमने पूछा कि...
जो हमने पूछा कि...
Anis Shah
*नौका में आता मजा, करिए मधुर-विहार(कुंडलिया)*
*नौका में आता मजा, करिए मधुर-विहार(कुंडलिया)*
Ravi Prakash
कदम भले थक जाएं,
कदम भले थक जाएं,
Sunil Maheshwari
सुस्ता लीजिये थोड़ा
सुस्ता लीजिये थोड़ा
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
शिवा कहे,
शिवा कहे, "शिव" की वाणी, जन, दुनिया थर्राए।
SPK Sachin Lodhi
* तुगलकी फरमान*
* तुगलकी फरमान*
Dushyant Kumar
अजनबी !!!
अजनबी !!!
Shaily
क्यों नहीं निभाई तुमने, मुझसे वफायें
क्यों नहीं निभाई तुमने, मुझसे वफायें
gurudeenverma198
हरदा अग्नि कांड
हरदा अग्नि कांड
GOVIND UIKEY
*Hey You*
*Hey You*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
हुस्न और खूबसूरती से भरे हुए बाजार मिलेंगे
हुस्न और खूबसूरती से भरे हुए बाजार मिलेंगे
शेखर सिंह
तितली
तितली
Dr. Pradeep Kumar Sharma
विश्व पुस्तक दिवस पर
विश्व पुस्तक दिवस पर
Mohan Pandey
23/172.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/172.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
निबंध
निबंध
Dhirendra Singh
जीतना अच्छा है,पर अपनों से हारने में ही मज़ा है।
जीतना अच्छा है,पर अपनों से हारने में ही मज़ा है।
अनिल कुमार निश्छल
लोगो का व्यवहार
लोगो का व्यवहार
Ranjeet kumar patre
जीवनसाथी
जीवनसाथी
Rajni kapoor
*देखो ऋतु आई वसंत*
*देखो ऋतु आई वसंत*
Dr. Priya Gupta
Loading...