Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Jun 2022 · 2 min read

काश….! तू मौन ही रहता….

तेरे लफ़्ज़ों ने…..
बाँध बना कर….
तब्दील कर दिया मेरे प्यार को……
एक शान्त झील में….!
सिर्फ़ पाँच शब्द बोलकर…..!
काश….
तू मौन ही रहता….
तो शायद संभल जाता…
मेरा प्यार ….।।

था एक वक़्त….
मेरा प्यार इतराता इठलाता….
बिखेर जाता….
अपने ह्रदय के उद्गार……!
हिचकोले लेता मस्त पवन सा….
भर लेता तुझे अपने आगोश में….!
और…
बरस जाता सुधारस बनकर….
इंद्रधनुष के रंगों सा….!
जिसमें सराबोर हो पिघल जाती मैं…..
और हो जाती पानी-पानी…!
बहने लगता मेरा प्यार….
देह के रोम-रोम से…
निर्मल निश्छल झरने सा….!
पर….
तेरे लफ़्ज़ों ने…..
बाँध बना कर….
तब्दील कर दिया मेरे प्यार को……
एक शान्त झील में….!
सिर्फ़ पाँच शब्द बोलकर…..!
काश….
तू मौन ही रहता….
तो शायद संभल जाता…
मेरा प्यार ….।।

एक वक़्त और था….
जब सहम गया था वो….
दुनिया के थपेड़ों से….
स्वार्थी परिन्दों से….!
जा छुपा…
दिल के किसी तहखाने में….!
घायल पड़ा था….
अपने अस्तित्व की तलाश में….
अपने हमदर्द….
हमदम व हमरूप की आस में…..!
तभी…
घनी वादियों को चीरती…..
एक किरण….
तेरे अनुपम स्वरूप में…..
खींच लाई….
उस प्यार को तहखाने से…!
तेरे प्रकाश में डूबकर….
एहसास हुआ…
कि तू वही है…
जिसकी उसे तलाश थी…..!
और…
चला आया खिंचा…..
तेरी उस नन्हीं सी किरण के साथ…..
बिछ गया तेरे कदमों तले….
कर खुद को समर्पित…..!
पर….
तेरे लफ़्ज़ों ने…..
बाँध बना कर….
तब्दील कर दिया मेरे प्यार को……
एक शान्त झील में….!
सिर्फ़ पाँच शब्द बोलकर…..!
काश….
तू मौन ही रहता….
तो शायद संभल जाता…
मेरा प्यार ….।।

एक आज का वक़्त है….
अब लौट गया फिर….
वापस वहीं….
जहाँ से खिंचा चला आया था…
मेरा प्यार….!
हो गया गुम….
उसी तहखाने में….
और…
कर लिया खुद को दफ़न….!
उड़ा दी….
लबों पर बिखरती मुस्कुराहट….
और हँसगुल्लों की चादर….!
बस इसी इन्तज़ार में…
कि कब उघाड़ेगा तू उसे…?
कब तोड़ेगा अपना बनाया हुआ बांध….?
कब करेगा…?
इज़हार अपने प्यार का….
रूहों के दीदार का….!
पता नहीं…
पर…
तेरे लफ़्ज़ों ने…..
बाँध बना कर….
तब्दील कर दिया मेरे प्यार को……
एक शान्त झील में….!
सिर्फ़ पाँच शब्द बोलकर…..!
काश….
तू मौन ही रहता….
तो शायद संभल जाता…
मेरा प्यार ….।।

© डॉ० प्रतिभा ‘माही’

7 Likes · 7 Comments · 963 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr. Pratibha Mahi
View all
You may also like:
रमेशराज की जनकछन्द में तेवरियाँ
रमेशराज की जनकछन्द में तेवरियाँ
कवि रमेशराज
सच तो हम सभी होते हैं।
सच तो हम सभी होते हैं।
Neeraj Agarwal
चेहरे के भाव
चेहरे के भाव
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
कितना कोलाहल
कितना कोलाहल
Bodhisatva kastooriya
*रंगीला रे रंगीला (Song)*
*रंगीला रे रंगीला (Song)*
Dushyant Kumar
इज़ाजत लेकर जो दिल में आए
इज़ाजत लेकर जो दिल में आए
शेखर सिंह
"राजनीति"
Dr. Kishan tandon kranti
गांव और वसंत
गांव और वसंत
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
कुछ तो अच्छा छोड़ कर जाओ आप
कुछ तो अच्छा छोड़ कर जाओ आप
Shyam Pandey
है कौन वहां शिखर पर
है कौन वहां शिखर पर
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
■ थोथे नेता, थोथे वादे।।
■ थोथे नेता, थोथे वादे।।
*Author प्रणय प्रभात*
मायापति की माया!
मायापति की माया!
Sanjay ' शून्य'
वफादारी का ईनाम
वफादारी का ईनाम
Shekhar Chandra Mitra
!! नववर्ष नैवेद्यम !!
!! नववर्ष नैवेद्यम !!
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
कीजै अनदेखा अहम,
कीजै अनदेखा अहम,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
चलता ही रहा
चलता ही रहा
हिमांशु Kulshrestha
लघुकथा क्या है
लघुकथा क्या है
आचार्य ओम नीरव
जिंदगी तूने  ख्वाब दिखाकर
जिंदगी तूने ख्वाब दिखाकर
goutam shaw
प्यार भरी चांदनी रात
प्यार भरी चांदनी रात
नूरफातिमा खातून नूरी
भूल गए हम वो दिन , खुशियाँ साथ मानते थे !
भूल गए हम वो दिन , खुशियाँ साथ मानते थे !
DrLakshman Jha Parimal
खेल रहे अब लोग सब, सिर्फ स्वार्थ का खेल।
खेल रहे अब लोग सब, सिर्फ स्वार्थ का खेल।
डॉ.सीमा अग्रवाल
टूटी हुई कलम को
टूटी हुई कलम को
Anil chobisa
" नारी का दुख भरा जीवन "
Surya Barman
प्राची संग अरुणिमा का,
प्राची संग अरुणिमा का,
पंकज पाण्डेय सावर्ण्य
सारे नेता कर रहे, आपस में हैं जंग
सारे नेता कर रहे, आपस में हैं जंग
Dr Archana Gupta
संगति
संगति
Buddha Prakash
सर्दी में कोहरा गिरता है बरसात में पानी।
सर्दी में कोहरा गिरता है बरसात में पानी।
ख़ान इशरत परवेज़
*कड़वा बोल न बोलिए, कड़वी कहें न बात【कुंडलिया】*
*कड़वा बोल न बोलिए, कड़वी कहें न बात【कुंडलिया】*
Ravi Prakash
मजबूरी तो नहीं
मजबूरी तो नहीं
Mahesh Tiwari 'Ayan'
23/208. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/208. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Loading...