अम्बे भवानी
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/cff15d1a9b07d07bc6ec2822461041f2_f10112cca3936a42c7a3e6ecbda75402_600.jpg)
जग जननी माँ अम्बे भवानी
तेरी कृपा हो माँ जग कल्याणी
महिमा अनोखी है अम्बे महारानी
जय हो तेरी माँ जगदम्बे भवानी
आया नवरात्र आयी नवरात्रि
जय माँ जगदम्बे भवानी
दुख दर्द माँ सबके दूर करती
सब भक्तों के दुखों को हरती
प्रकृति की तुम देवी हो माता
धरा प्रकृति को बचाओ माता
कल्याणकर्ता इस जग की माता तुम हो
संकट को हरती तारणकर्ता माँ तुम हो
इस धरा को माँ खुशहाल बनाओ
चारों और छाया अन्धयारा हटाओ
ममता रानी
राधानगर, बाँका(बिहार)