Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Jan 2017 · 2 min read

मुक्त छंद कविता

हंस की अंतर्ध्वनि :
000
मैं खुश हूँ
000
जिन्दगी!
शुक्रिया तेरा
मुझे इंसान नहीं बनाया.
मैं खुश हूँ
इस रूप में
परमात्मा का भी
हार्दिक आभार
हंस हूँ मैं क्यों कि.
कर्म करके
खाता- जीता हूँ.
अपने तई
छीनना -लूटना-भिक्षावृत्ति
इंसान सा
मुझे / हम पशु- पक्षियों को नहीं सिखाया.
खुश हूँ
जिन्दगी!
मैं कभी भी पाप का
अपराध का
दुष्कर्म का
इंसान सा
दोषी
कदापि नहीं ठहराया जाता.
भाग्यशाली मानता हूँ
अपनेआप को
गर्व है मुझे खुद पर
अपनी बिरादरी पर
कभी लांछन नहीं लगता हम पे
हमें लांछन लगाना
परमात्मा ने नहीं सिखाया
वो तो किसी को कुछ भी
कभी नहीं सिखाता.
मनुष्य में
विवेक है
मन- चित्त- बुद्धि- अहंकार है
उनका उपयोग
जैसा चाहे कर सकता है
अच्छा- बुरा दोनों.
प्रकृति!
कभी किसी को नहीं रोकती
कुछ भी करने से
जो जैसा करता है
स्वतः ही
मिलता है – नतीजा
हर कर्म का
स्वाभाविक.
जिन्दगी!
शुक्रिया तेरा
न जाने
क्या होता मैं
अगर कहीं इंसान होता
इंसान योनि में भी
इंसान!
शायद असल इंसान नहीं.
सुना है इंसान
अभी
पशु मानव से
इंसान बनने की प्रक्रिया में है
अर्थात प्रगति की राह में
जीवन की कश्ती में
भवसागर में
हिचकोले खा रहा है.
बेचारा इंसान
सिर्फ अपने कर्मों से
अपने संस्कारों से
तकलीफें भोग रहा है
भोगेगा
जब तक संस्कार
पूरी तरह धुल नहीं जाते
मन का नियमन नहीं हो जाता
सद्कर्मों-मानवोचित व्यवहारों से
क्षमा- दया- करुणा – सहयोग
आपसी सद्भाव- भाई चारे से.
अहा !
मैं हंस हूँ
खुद्दारी में
उदाहरण दिया जाता है मेरा
मेरिटोरियस होता हैं हंस हमेशा
भाग्यशाली हूँ
मैं खुश हूँ
इंसान नहीं
हाँ !इंसान नहीं
इंसान- जिसके कर्मों से
दुनियां
भव्यता – वैज्ञानिक उपलव्धियों सहित
गिरावट की ओर भी , अग्रसर है
हद से अधिक
बर्वादी -तबाही -प्राकृतिक आपदाएं
तय है
यदि
नहीं रुका
यह
गिरावट का अटूट सिलसिला.
जिन्दगी!
शुक्रिया तेरा
इश्वर!
आभार तेरा
मैं पक्षी हूँ
इंसान नहीं.
000
@डॉ.रघुनाथ मिश्र ‘सहज’
अधिवक्ता /साहित्यकार
सर्वाधिकार सुरक्षित

Language: Hindi
2551 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"सियार"
Dr. Kishan tandon kranti
*नेत्रदान-संकल्पपत्र कार्य 2022*
*नेत्रदान-संकल्पपत्र कार्य 2022*
Ravi Prakash
महल चिन नेह का निर्मल, सुघड़ बुनियाद रक्खूँगी।
महल चिन नेह का निर्मल, सुघड़ बुनियाद रक्खूँगी।
डॉ.सीमा अग्रवाल
असली नकली
असली नकली
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
इश्क बाल औ कंघी
इश्क बाल औ कंघी
Sandeep Pande
बसे हैं राम श्रद्धा से भरे , सुंदर हृदयवन में ।
बसे हैं राम श्रद्धा से भरे , सुंदर हृदयवन में ।
जगदीश शर्मा सहज
//खलती तेरी जुदाई//
//खलती तेरी जुदाई//
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
आ गई रंग रंगीली, पंचमी आ गई रंग रंगीली
आ गई रंग रंगीली, पंचमी आ गई रंग रंगीली
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
कोई खुशबू
कोई खुशबू
Surinder blackpen
हम संभलते है, भटकते नहीं
हम संभलते है, भटकते नहीं
Ruchi Dubey
💐 Prodigy Love-9💐
💐 Prodigy Love-9💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
गीत शब्द
गीत शब्द
Suryakant Dwivedi
*कंचन काया की कब दावत होगी*
*कंचन काया की कब दावत होगी*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
चाँद बदन पर ग़म-ए-जुदाई  लिखता है
चाँद बदन पर ग़म-ए-जुदाई लिखता है
Shweta Soni
तपिश धूप की तो महज पल भर की मुश्किल है साहब
तपिश धूप की तो महज पल भर की मुश्किल है साहब
Yogini kajol Pathak
बावन यही हैं वर्ण हमारे
बावन यही हैं वर्ण हमारे
Jatashankar Prajapati
आंखों में नींद आती नही मुझको आजकल
आंखों में नींद आती नही मुझको आजकल
कृष्णकांत गुर्जर
*साहित्यिक बाज़ार*
*साहित्यिक बाज़ार*
Lokesh Singh
कड़वी  बोली बोल के
कड़वी बोली बोल के
Paras Nath Jha
जागो जागो तुम सरकार
जागो जागो तुम सरकार
gurudeenverma198
मृदा प्रदूषण घातक है जीवन को
मृदा प्रदूषण घातक है जीवन को
Buddha Prakash
2789. *पूर्णिका*
2789. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
"ईद-मिलन" हास्य रचना
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
वो मुझसे आज भी नाराज है,
वो मुझसे आज भी नाराज है,
शेखर सिंह
दिलो को जला दे ,लफ्ज़ो मैं हम वो आग रखते है ll
दिलो को जला दे ,लफ्ज़ो मैं हम वो आग रखते है ll
गुप्तरत्न
भावनाओं की किसे पड़ी है
भावनाओं की किसे पड़ी है
Vaishaligoel
*** चल अकेला.....!!! ***
*** चल अकेला.....!!! ***
VEDANTA PATEL
हम खुद से प्यार करते हैं
हम खुद से प्यार करते हैं
ruby kumari
भारत की देख शक्ति, दुश्मन भी अब घबराते है।
भारत की देख शक्ति, दुश्मन भी अब घबराते है।
Anil chobisa
रक्तदान
रक्तदान
Dr. Pradeep Kumar Sharma
Loading...