जागो जागो तुम सरकार
(शेर)- बन रही है नित नई प्रेम कहानियां, भारत पाकिस्तान में।
कोई आ रही है भारत में तो, कोई जा रही है पाकिस्तान में।।
इन प्रेम कहानियों के जाल में, कहीं फंस न
जाए हिंदुस्तान।
कल को कर नहीं दे आतंकवादी हमला, वह पाक हिंदुस्तान में।।
—————————————————————
जागो जागो तुम सरकार, कहीं ऐसा ना हो जाये।
जाने वाले पाकिस्तान, आतंकवादी ना हो जाये।।
जागो जागो तुम सरकार, ————————।।
बड़े बड़े उपहार अंजू को, मिल रहे हैं पाक में।
दे रहे हैं दावतें, अंजू को संगठन पाक में।।
आतंकवादी गुट में अंजू , भर्ती नहीं हो जाये।
जागो जागो तुम सरकार ,———————-।।
एक नाबालिग पकड़ी गई है, पाक में जाने वाली।
होगी और भी पाक से, मोहब्बत यहाँ करने वाली।।
मुंबई- संसद जैसे हमलें, इनसे नहीं हो जाये।
जागो जागो तुम सरकार ,———————-।।
रखो सख्ती सीमा पर भी, जो आई है पाक से।
हो सकता है वह आई हो, बनकर जासूस पाक से।।
अंत में ये सभी, आतंकी बम नहीं बन जाये।
जागो जागो तुम सरकार ,———————-।।
कहीं कोई खेल तो, नहीं खेल रहा है पाकिस्तान।
मिशन लव चलाकर, साजिश रच रहा हो पाकिस्तान।।
ऐसे खेल की आड़ में, आतंकवादी नहीं घुस जाये।
जागो जागो तुम सरकार ,————————-।।
शिक्षक एवं साहित्यकार-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)