Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Jan 2017 · 2 min read

गुम होतीं बेटियाँ खोता भविष्य

अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आयी
बिटिया कोख से चिल्लाई |
जन्म दे मुझे भी माँ
मैं भी जीना चाहती हूँ ||
भगवान की बनाई इस सृष्टि को
मैं ही तो चलाती हूँ…..
फिर क्यूँ माँ मैं
कोख में ही मिटा दी जाती हूँ?…
नौ महीने कोख में रहकर…
वंश (बेटा )मुझ से ही बनता है |
फिर क्यूँ माँ क्यूँ?
दुनिया को तेरा अंश यूँ खलता है….. ||
सुन बिटिया की चाहत …
माँं हो गयी आहत…
खुद को काबूकर व्याकुल हो बोली…
तेरा भ्रूण मिटाने को मैं खा रही थी गोली..
तू तो मेरा अंश है ,चलाती वंश है…
मुझे नाज है तुझ पर ..
तूने मेरा अन्तर्मन झकझोर दिया..
हिम्मत दिखाकरआज माँ को कातिल बनने से रोक दिया…..
यह मैं कैसे भूल गयी तुझसे ही नारी जाति है..
हर माँ अपनी बिटिया में अपनी झलक पाती है
बेटी तू सही कहती है…
तू मेरी परछाईं है…..
जब से तू कोख में आई….
मैंने नवचेतना पायी है |…..
तेरी बातों को सुनकर..
अब मुझमें भी हिम्मत आयी है…
तेरा अस्तित्व बचाने को…
आज एक माँ ने आवाज उठायी है..
पर…….पर,…….
यह संसार नहीं तेरे लिये….
तू क्यूँ जग में आना चाहती है?
यहाँ हर रोज हँसती खिलखिलाती गुड़िया…
हवस के लिए मिटा दी जाती है ||….
तेरे होने से सारे जग में उजाला है ..
तूने ही नर को अपने अन्दर पाला है…..
तुझसे जिसका अस्तित्व बना है…….
वही तुझको मिटाता है ….
दुनिया का यह रुप बेटी मुझे….
बिल्कुल भी नहीं भाता है |………
पहले तुझको इस दुनिया में….
मान _सम्मान दिलाना है |….
फिर मेरी गुड़िया तुझको…
इस दुनिया में लाना है||…..
संसार को पहले तेरी अहमियत
जानना होगा….
कल्पना करके देखो..दुनिया वालों..
बेटी बिन क्या जमाना होगा?…..
कोरी बातें करने से….
अब कुछ नहीं होना है |….
अपनी करनी का बोझ …
मनुष्य तुझको भविष्य में ढोना है ||…
बेटी तो कुदरत का अनमोल फूल है…
इसको मिटाना मानव की सबसे बड़ी भूल है…
नहीं बनेगी कली तो….
बगिया कैसे महकेगी ?….
फूल बनकर नहीं खिली तो….
ज़िन्दगी कैसे चहकेगी||….
रोक लो कलियों और फूलों का मसला जाना…
नहीं तो गुलशन वीरान हो जायेंगे..
फूलों में ही बीज छुपा है…
नये पौधे कैसे लहलहायेंगे ||….
कहाँ से आयेंगी किरन, कल्पना,इन्द्रा सरोजनी.
और कैसे इतिहास बनायेंगी ..
जब पैदा होने से पहले …
कोख में ही मिटा दी जायेंगी…
कहे रागिनी बिल्कुल सच्ची बात खरी….
बेटे चाहने बालों को लगेगी बहुत बुरी ||…
वर्तमान को बचाओगे…
तभी तो भविष्य पाओगे|…
नहीं तो आगे जाकर…
सुभाष, गांधी, भगत, जवाहर कहाँ से लाओगे?…
सुन लो बिटिया की आहट को…
जीवन दो उसकी चाहत को||…
जन्म दे उसे भी माँ…
वो भी जीना चाहती है |…
जीने दे उसको ऐ मानव…
वो भी जीना चाहती है ||

2 Likes · 3767 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
POWER
POWER
Satbir Singh Sidhu
खरीद लो दुनिया के सारे ऐशो आराम
खरीद लो दुनिया के सारे ऐशो आराम
Ranjeet kumar patre
3145.*पूर्णिका*
3145.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
"रौनक"
Dr. Kishan tandon kranti
हिन्दी दिवस
हिन्दी दिवस
मनोज कर्ण
अर्थार्जन का सुखद संयोग
अर्थार्जन का सुखद संयोग
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
Mohabbat
Mohabbat
AMBAR KUMAR
विनय
विनय
Kanchan Khanna
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
माँ वीणा वरदायिनी, बनकर चंचल भोर ।
माँ वीणा वरदायिनी, बनकर चंचल भोर ।
जगदीश शर्मा सहज
*खादिम*
*खादिम*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
नया सवेरा
नया सवेरा
AMRESH KUMAR VERMA
पुतलों का देश
पुतलों का देश
DR. Kaushal Kishor Shrivastava
*बालरूप श्रीराम (कुंडलिया)*
*बालरूप श्रीराम (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
"सत्य"
Dr. Reetesh Kumar Khare डॉ रीतेश कुमार खरे
प्यास बुझाने का यही एक जरिया था
प्यास बुझाने का यही एक जरिया था
Anil Mishra Prahari
घर एक मंदिर🌷🙏
घर एक मंदिर🌷🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
याद रे
याद रे
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
■ एक ही सवाल ■
■ एक ही सवाल ■
*Author प्रणय प्रभात*
रंगीला बचपन
रंगीला बचपन
Dr. Pradeep Kumar Sharma
जीवन में सफल होने
जीवन में सफल होने
Dr.Rashmi Mishra
आप दिलकश जो है
आप दिलकश जो है
gurudeenverma198
पक्की छत
पक्की छत
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
बिन मौसम बरसात
बिन मौसम बरसात
लक्ष्मी सिंह
बरसात...
बरसात...
डॉ.सीमा अग्रवाल
अजीब बात है
अजीब बात है
umesh mehra
दो शे'र ( अशआर)
दो शे'र ( अशआर)
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
किस जरूरत को दबाऊ किस को पूरा कर लू
किस जरूरत को दबाऊ किस को पूरा कर लू
शेखर सिंह
Sometimes you shut up not
Sometimes you shut up not
Vandana maurya
💐प्रेम कौतुक-407💐
💐प्रेम कौतुक-407💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...