Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Aug 2018 · 2 min read

सावन

देखो सावन आ गया, लेकर रंग हजार।
धरती अंबर से मिली, कर धानी श्रृंगार।। १

सावन लाया है सखी, कई पर्व – त्योहार।
छिपा हुआ हर पर्व में, जीवन का आधार।।२

सावन आया झूम के, हरने सबकी पीर।
माल पुए के संग में, बनी श्रावणी खीर।।३

मिल जुल झूला झूलती, सखी-सहेली संग।
हरियाली सावन सखी, मन में भरे उमंग।। ४

सावन पावन माह में , है हरियाली तीज।
घर-आँगन झूले पड़े, व्यंजन बने लजीज।। ५

सावन की बरखा पड़ी,कृषक रोपते धान।
निरख-निरख निज खेत को, खुश होते भगवान ।।६

सावन में चारों तरफ, हरियाली का रंग।
सुन्दर लगती नारियाँ, पहने धानी अंग।। ७

सावन मनभावन सखी,लाया बरखा संग।
अम्बर में छाने लगा, इन्द्रधनुष का रंग।। ८

सावन साजन को लिए, आ जाना इस बार।
जब उनसे होगा मिलन, बरसा देना प्यार।।९

सावन में झूले लगे, सखी कदंब के डार।
हरियाली परिधान में, झूल रही है नार।।१०

भेजा सावन की घटा, सतरंगी उपहार।
जीवों को जीवन मिला, सुखी हुआ संसार।।११

सावन की बरखा पड़ी, छप-छप करते पाँव ।
कागज की चलने लगी, रंग बिरंगी नाव।।१ २

शिवमय सावन माह की, महिमा अपरंपार।
काँधे काँवर को लिए,जाना शिव के द्वार।। १ ३

सावन में सब नारियाँ, रचे मेंहदी हाथ,
धानी साड़ी चूड़ियाँ, धानी बिन्दी माथ।।१ ४

सावन बादल से कहे, यूँ बरसो हर रोज।
बाढ़ कही आये नहीं, रहे न जल की खोज।।१५

सावन मन बहका गया, बूँदें भरी खुमार।
चहका भँवरा बाग में, खिली कली कचनार।। १६

बूँदें मोती सी उछल, सावन ऋतु को झाँक।
दिया धरा की चुनर में, धानी गोटे टाँक।। १७

बूँद-बूँद सावन झड़ी, गाये मंगल गान ।
प्यासी तपती मृत धारा, छिड़क दिया है जान। १८

सावन जल बरसा रहा, कृषक रहें हैं झूम।
लह-लह करती जब फसल, निज खेतों को चूम।। १ ९

सावन में दिखने लगा,इन्द्रधनुष के रंग।
मोर नाच वन में रहा,घन गर्जन के संग।। २०
-लक्ष्मी सिंह

Language: Hindi
1 Like · 413 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all

You may also like these posts

अपने बच्चे की रक्षा हित,
अपने बच्चे की रक्षा हित,
rubichetanshukla 781
सात समंदर पार
सात समंदर पार
Kanchan Advaita
जय जवान जय किसान
जय जवान जय किसान
अवध किशोर 'अवधू'
अपना अपना कर्म
अपना अपना कर्म
Mangilal 713
एक कवि की कविता ही पूजा, यहाँ अपने देव को पाया
एक कवि की कविता ही पूजा, यहाँ अपने देव को पाया
Dr.Pratibha Prakash
4795.*पूर्णिका*
4795.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
जब अपने ही लोग आपके तरक्की से जलने लगे तो ऐसे समाज में सिवाय
जब अपने ही लोग आपके तरक्की से जलने लगे तो ऐसे समाज में सिवाय
Rj Anand Prajapati
बैठ गए
बैठ गए
विजय कुमार नामदेव
जाति और धर्म के मुद्दे इतने अधिक बलशाली हैं कि
जाति और धर्म के मुद्दे इतने अधिक बलशाली हैं कि
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
खुद के अंदर ही दुनिया की सारी खुशियां छुपी हुई है।।
खुद के अंदर ही दुनिया की सारी खुशियां छुपी हुई है।।
पूर्वार्थ
हटता नहीं है।
हटता नहीं है।
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
उसका प्रेम
उसका प्रेम
डॉ राजेंद्र सिंह स्वच्छंद
घनाक्षरी - सोदाहरण व्याख्या
घनाक्षरी - सोदाहरण व्याख्या
आचार्य ओम नीरव
नववर्ष- 2025 के लिए
नववर्ष- 2025 के लिए
आर.एस. 'प्रीतम'
आज एक अरसे बाद मेने किया हौसला है,
आज एक अरसे बाद मेने किया हौसला है,
Raazzz Kumar (Reyansh)
श्याम-राधा घनाक्षरी
श्याम-राधा घनाक्षरी
Suryakant Dwivedi
हर पल तुमको खोने का डर...
हर पल तुमको खोने का डर...
डॉ.सीमा अग्रवाल
जिस्म से जान जैसे जुदा हो रही है...
जिस्म से जान जैसे जुदा हो रही है...
Sunil Suman
*अहम ब्रह्मास्मि*
*अहम ब्रह्मास्मि*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
बे’क़रारी से राब्ता रख कर ,
बे’क़रारी से राब्ता रख कर ,
Dr fauzia Naseem shad
"सम्वेदनशीलता"
*प्रणय*
आदर्श
आदर्श
Bodhisatva kastooriya
सांवरियाँ तेरे दर्शन करने- भजन अरविंद भारद्वाज
सांवरियाँ तेरे दर्शन करने- भजन अरविंद भारद्वाज
अरविंद भारद्वाज
जय श्रीराम !
जय श्रीराम !
Mahesh Jain 'Jyoti'
जय श्री कृष्ण
जय श्री कृष्ण
Neeraj Kumar Agarwal
मन का समंदर
मन का समंदर
Sûrëkhâ
पंचयति
पंचयति
श्रीहर्ष आचार्य
* मुक्तक *
* मुक्तक *
surenderpal vaidya
Mr . Abu jahangir
Mr . Abu jahangir
Abu Jahangir official
गौरैया
गौरैया
सोनू हंस
Loading...