Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jan 2017 · 1 min read

बेटी भी तू जननी भी तू

बेटी भी तू जननी हुई तू ,
ममता का समंदर तू।

तु ही दुर्गा तू ही काली,
खुशियों का बवंडर तू।

तुझसे ही है सारी दुनिया,
इस बगिया की माली तू।

सूर्य सा है तेज तेरा,
चाँद की शीतल लाली तू।

हँसी तेरी सरगम जैसी,
चंडी तू दयालु तू।

सरस्वती सी सूरत तेरी
धन,मन,अर्पण,जीवन तू।

बेटी भी तू जननी हुई तू ,
ममता का समंदर तू।।

Loading...