घर में हों लक्ष्मी का वास
घर में हों लक्ष्मी का वास
खुशियां आयें सबके पास
अंधेरे का हो जाए नाश
दिवाली शुभ होवे।
जगमग हो दीप प्रकाश
मिल जाए अभीप्सित खास
फूलों सा फैले वास
दिवाली शुभ होवे।
मन तक होवे उजास
मुख में सुंदर मिठास
स्वच्छता रहे अब पास
दिवाली शुभ होवे
दीपावली की आप सभी को मंगलमय शुभकामनाएँ ।
विन्ध्यप्रकाश मिश्र