Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Apr 2023 · 1 min read

उसको भी प्यार की ज़रूरत है

उसको भी प्यार की ज़रूरत है
जिसको तलवार की ज़रूरत है

फिर कोई लूटकर न ले जाये
दिल को सरदार की ज़रूरत है

झूठ कहना है खुद के बारे में
मुझको अख़बार की ज़रूरत है
~ Aadarsh Dubey

Loading...