जीवन की कहानी मिट्टी है
चेहरा तेरा मिट्टी है,
ये शेहरा तेरा मिट्टी है,
मिट्टी है ये तन तेरा,
हर सपना तेरा मिट्टी है..!
मिट्टी में जब मिट्टी मिलती
बचता केबल मिट्टी है,
हवा चलेगी धूल उड़ेगी,
पैरो में गिरती मिट्टी है..!
क्या तेरा है क्या मेरा है,
ये जीवन सारा मिट्टी है,
निशान बनेंगे तेरे पीछे,
बाकी की जवानी कच्ची है..!!
बोल सभी से प्यारी बातें,
तोड़ सभी की दुखदायी रातें,
लूले अंधों की लाठी बन जाए,
वस वही कहानी सच्ची है..!
मिट्टी में जब मिट्टी मिलती,
बचता केबल मिट्टी है..!!