Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Apr 2023 · 1 min read

हथियार बदलने होंगे

अपने वजूद को
बचाने के लिए
लड़ी जा रही
आदिवासियों की लड़ाई
किसी भी तरह ग़लत नहीं है,
बशर्ते कि इस दौरान
किसी भी तरह की
हिंसा न होने दी जाए!
हालांकि उनकी हिंसा
सिस्टम के खिलाफ
एक तरह की
जवाबी कार्रवाई ही
हुआ करती है
फिर भी मैं उन्हें
आगाह करता हूं कि
अगर अपने संघर्ष को
एक निर्णायक मोड़ तक
ले जाना है तो उन्हें
अपने हथियार बदलने होंगे!
Shekhar Chandra Mitra
#धम्म #peace #buddhism
#buddha #शांति #क्रांति
#साहित्य #संगीत #सिनेमा
#डाक्यूमेंट्री #आलेख #व्याख्यान
#अंतर्राष्ट्रीयकरण #फिल्म #गीत
#कला #चुनाव #आंदोलन

Loading...