शिव शक्ति

कुण्डलिया
————–
शक्ति साधना कर रहे सभी भक्ति मय लोग,
पूजन भजन आराधना और लगाते भोग।
और लगाते भोग नवग्रह पूजन करते,
कन्या पूजन होत और भण्डारे भारते।
कहत राज है आज करो तुम ऐसी भक्ति,
माता होय प्रसन्न वही तो हैं शिव शक्ति ।।
~राजकुमार पाल (राज) ✍🏻
(स्वरचित सर्वाधिकार सुरक्षित)