*हमारा खान-पान*

हमारा खान- पान
संतुलित आहार लो,
नशे से रहना दूर।
पौष्टिकता मिलेगी तुमको,
इनसे ही भरपूर।
सब्जियांँ रोगों से बचाए,
और साथ में फल।
डॉक्टर न पास आए,
पीयो रेज का जल।
सुन लो मेरी बात ध्यान से,
चाहता हूंँ फरमाना।
बाजार की तुम चाँट-पकौड़ी,
सोच समझकर खाना।
तले हुए से करो परहेज,
हरी सब्जियांँ खाना।
फल खाओ तुम खूब रेज के,
ना पड़े पछताना।
चाऊमीन बर्गर पिज़्ज़ा आदि,
फास्ट फूड ना खाना।
नहीं तो तुम्हें वैद के पास,
रोज पड़ेगा जाना।
चने दलिया ड्राई फ्रूट,
इनको मन से खाना।
चाय कॉफी बियर पेप्सी,
इनसे खुद को बचाना।
देशी चीजें अपनाओ तुम,
इसका रखना ध्यान।
स्वच्छ भोजन से स्वस्थ रहो,
होगा मान सम्मान।।