हम छात्र हैं नवोदय के
छठी में पढ़ने आए थे
हम बारहवीं पास कर जाएंगे
ये विद्यालय हमारा जीवन है
हर कठिनाई से लड़ जाएंगे।
जब निकलेंगें इस विद्यालय से
ज्ञान की रोशनी फैलाएंगे
गुरुओं का आशीष बना रहे
हर सपना साकार बनाएंगे
मित्रों संग बिताया हुआ समय
यादों में सदा वो आएगा
विद्यालय का ये पावन आंगन
हर पल हमें बुलाएगा।
यहाँ मेहनत करना सीखा है
हर चीज को संभव कर दिखलाया
गुरुओं का सत्कार सदा
जिस राह पे चलना सिखलाया।
एक नई छाप हम छोड़ेंगे
दुनिया संग नाता जोड़ेंगे
हम छात्र हैं नवोदय के
आसमान को छू लेंगे।