Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Dec 2024 · 2 min read

एक अविरल प्रेम कहानी थी जब अग्नि कुंड में कूद पड़ी मां भवानी थी

एक अविरल प्रेम कहानी थी,
जब अग्नि कुंड में कूद पड़ी मां भवानी थी..!

दक्ष के ना बुलाने पर भी पहुंच गई,
यही उसकी सबसे बड़ी नादानी थी..!

पति का कहा ना माना,
बेटी का दिल था ना माना..!
साक्षी रहा संसार सती पिता की दीवानी थी,
जब अग्नि कुंड में कूद पड़ी मां भवानी थी..!

क्रोध में आ गए त्रिपुरारी,
आक्रोश में आ गए त्रिपुरारी..!
वीरभद्र का जन्म हुआ जब,
महाकाल बने त्रिपुरारी..!

किया घमंड चूर दक्ष का,
काया लेकर सती की अंतरिक्ष भ्रमण किए त्रिपुरारी..!
शिव की एक ही रानी थी,
जब अग्नि कुंड में कूद पड़ी मां भवानी थी..!

देह का खंडन किया नारायण ने,
सुदर्शन अपना छोड़ दिया नारायण ने..!
टुकड़े टुकड़े सती के शरीर के नारायण ने,
52 शक्ति पीठ बना दिए संसार में नारायण ने..!

देख भोले का क्रोध भयंकर देवों को हैरानी थी,
जब अग्नि कुंड में कूद पड़ी मां भवानी थी…!

काल भी वो विकराल भी वो,
ढाल भी वो महाकाल भी वो..!
भांग, धतूरा, बेल का पत्ता,
हलाहल पीने वाला नीलकंठ भी वो..!

देवों का भी देव है जो,
कहलाता महादेव भी वो..!
मृदंग करता रहता है,
तांडव करता रहता है..!
आदि योगी,अनंत है वो,
आरंभ वो है और अंत है वो..!

हिमालय राज के यहां जन्मी मां पार्वती शंभू की,
दीवानी थी जब अग्नि कुंड में कूद पड़ी मां भवानी थी…!

मुंड माला धारण करता है,
भस्म रमाए रखता है…!
सृष्टि का नाश करने वाला,
श्मशान में वास करता है…!

जटा में सजा रखा है गंगा को,
कंठ में है विष लिए हुए..!
गले में पहनी है सर्प की माला,
शीश पर चंदा सजाए हुए..!
पशु पक्षी, देव दानव, मनुष्य गंधर्व,
और किन्नर सबको जो है अपनाए हुए..!

सुनकर शिव का बखान,
सप्त ऋषि से विवाह के लिए,
राजी हुई गोरा रानी थी..!
जब अग्नि कुंड में कूद पड़ी मां भवानी थी..!

शिव शक्ति का मिलन हुआ,
साक्षी देव की वाणी थी..!
एक अविरल प्रेम कहानी थी,
जब अग्नि कुंड में कूद पड़ी मां भवानी थी..!

© Karan Bansiboreliya kb shayar 2.0
®Ujjain MP

Note: यह कविता पूर्णतः स्वरचित है और अमर उजाला काव्य, प्रतिलिपि, story mirror, साहित्य हिंदी आर्टिकल, blue cloud publishers (किताब में) द्वारा पहले ही प्रकाशित हो चुकी है और आज sahitya pedia के माध्यम से प्रकाशित होने जा रही है।

1 Like · 164 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

मैं
मैं
विवेक दुबे "निश्चल"
तुम्हारा प्यार मिले तो मैं यार जी लूंगा।
तुम्हारा प्यार मिले तो मैं यार जी लूंगा।
सत्य कुमार प्रेमी
कत्ल कर जब वो कातिल गया
कत्ल कर जब वो कातिल गया
सुशील भारती
लिट्टी-चोखा
लिट्टी-चोखा
आकाश महेशपुरी
हे सूरज देवा
हे सूरज देवा
Pratibha Pandey
जात आदमी के
जात आदमी के
AJAY AMITABH SUMAN
महाराणा प्रताप
महाराणा प्रताप
Er.Navaneet R Shandily
दिखाने लगे
दिखाने लगे
surenderpal vaidya
उपहार
उपहार
Sudhir srivastava
परीक्षा ही बदले राहें
परीक्षा ही बदले राहें
डॉ. शिव लहरी
सिंदूर 🌹
सिंदूर 🌹
Ranjeet kumar patre
कविता-कूड़ा ठेला
कविता-कूड़ा ठेला
Dr MusafiR BaithA
श्रंगार
श्रंगार
Vipin Jain
शेर
शेर
Abhishek Soni
बुरा किसी को नहीं समझना
बुरा किसी को नहीं समझना
Rambali Mishra
लहरों ने टूटी कश्ती को कमतर समझ लिया
लहरों ने टूटी कश्ती को कमतर समझ लिया
अंसार एटवी
3188.*पूर्णिका*
3188.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
एक ऐसा मीत हो
एक ऐसा मीत हो
लक्ष्मी सिंह
Good Night
Good Night
*प्रणय प्रभात*
साहित्यपीडिया के सभी सम्मानित व आदरणीय लेखकों को होली की ढेर
साहित्यपीडिया के सभी सम्मानित व आदरणीय लेखकों को होली की ढेर
Abhilesh sribharti अभिलेश श्रीभारती
Pause when you're happy. Walk to enjoy the world around you,
Pause when you're happy. Walk to enjoy the world around you,
पूर्वार्थ देव
दोहा छंद
दोहा छंद
Vedkanti bhaskar
जब हम नकारात्मक टिप्पणियों को बिना आपा खोए सुनने की क्षमता व
जब हम नकारात्मक टिप्पणियों को बिना आपा खोए सुनने की क्षमता व
ललकार भारद्वाज
दहेज ना लेंगे
दहेज ना लेंगे
भरत कुमार सोलंकी
"स्थानांतरण"
Khajan Singh Nain
काव्य में सत्य, शिव और सौंदर्य
काव्य में सत्य, शिव और सौंदर्य
कवि रमेशराज
जरुरत क्या है देखकर मुस्कुराने की।
जरुरत क्या है देखकर मुस्कुराने की।
अश्विनी (विप्र)
जिंदगी और जीवन तो कोरा कागज़ होता हैं।
जिंदगी और जीवन तो कोरा कागज़ होता हैं।
Neeraj Kumar Agarwal
आम के छांव
आम के छांव
Santosh kumar Miri
बकरा नदी अररिया में
बकरा नदी अररिया में
Dhirendra Singh
Loading...