Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Jun 2024 · 4 min read

कवि ‘घाघ’ की कहावतें

कवि ‘घाघ’ की कहावतें

भारत कृषि प्रधान देश है। हमारे देश की कृषि का मुख्य आधार ऋतुएँ हैं। अच्छी वर्षा होगी तभी अन्न का उपज भरपूर होगा, अतः इसका ज्ञान होना कृषि के लिए अनिवार्य है। हमारे किसानों को इन सब बातों की जानकारी नहीं थी। उन्हें इस बात का पता नहीं होता था कि वर्षा कब होगी, कितना होगी, होगी की नहीं होगी। इस समस्या के निदान के लिए लोक भाषा में कहावतों का प्रचलन हुआ। ये ऐसी कहावतें थी जिन्हें लोग आँख मुंद के विश्वास करते थे। उस समय के महान कवि घाघ व भडूरी थे जिनकी कहावतों से किसानों को मौसम की जानकारी प्राप्त हो जाती थी। कहा जाता है कि वैज्ञानिकों के मौसम संबंधी अनुमान गलत हो सकते थे लेकिन ग्रामीण किसानों कि धारना थी कि घाघ की जो कहावतें थी वे सत्य साबित होती थी। उनकी मौसम और कृषि की जानकारी से सम्बन्धित मशहूर कहावतें इसप्रकार हैं

1. उतरा उतर दै गयी, हस्त गयो मुख मोरि।
भली विचारी चितरा, परजा लेई बहोरि।।
अथार्त- उतरा और हथिया नक्षत्र में यदि वर्षा नहीं भी बरसे और चित्रा में पानी बरस जाए तो खेती में अच्छी उपज होती है।

2. पुरुवा रोपे पूर किसान। आधा खखरी आधा धान।।
अर्थ- पूर्वा नक्षत्र में धान रोपने पर आधा धान और आधा खखडी पैदा होता है।

3. भादों की छठ चांदनी, जो अनुराधा होए।
ऊबड़- खाबड़ बोय दे, अन्न घनेरा होय।
अथार्त- यदि भादों के छठ तिथि को अनुराधा नक्षत्र पड़े तो ऊबड-खाबड़ जमींन में भी उस दिन बुआई कर देने से बहुत पैदावार होता है।

4. शुक्रवार की बादरी, रही सनीचर छाय।
तो यों भाखै भडूरी, बिन बरसे ना जाए।।
अथार्त- यदि शुक्रबार की बदरी, शनिवार तक छाए रह जाए तो वह बादल बिना बरसे नहीं जाता है।

5. सावन पहिले पाख में, दसमी रोहिनी होय।
महंग नाज अरु स्वल्प जाल, विरला विलसै कोय।
अथार्त- यदि श्रावन कृष्ण पक्ष में दशमी तिथि को रोहिनी नक्षत्र हो तो समझ लेना चाहिए की अनाज महंगा होगा और वर्षा कम होगी, कुछ लोग ही सुखी रहेंगें।

6. दुश्मन की किरपा बुरी, भली मित्र की त्रास।
आंडगर गर्मी करें, जल बरसन की आस।।
अथार्त- शत्रु की दया की अपेक्षा मित्र की फटकार अच्छी है, जैसे- गर्मी अधिक पड़ने से दुख तो होता है लेकिन वर्षा बरसने की आस होने लगती है।

7. खेती, पाती, बीनती और घोड़े की तंग।
अपने हाथ संभारिये, लाख लोग हो संग।।
अथार्त- खेती, प्रार्थना-पत्र तथा घोड़े के लगाम को अपने ही हाथ में रखना चाहिए। किसी दुसरे पर विश्वास कर के नहीं छोड़ना चाहिए। भले ही लाखों लोग आपके साथ क्यों न हों।

8. ओझा कमिया, वैद किसान। आडू बैल और खेत मसान।।
अथार्त- नौकरी करने वाला ओझा, वैध का काम करने वाला किसान, बिना बधिया किया हुआ बैल (सांढ़) और मरघट के पास का खेत हानिकारक होता है।

9. गहिर न जोतै बोवै धान। सो घर कोठिला भरै किसान।।
अथार्त- खेत को बिना गहरा जोतकर धान बोने से धान की पैदवार अच्छी होती है।

10. पुरुआ धान ना रोपो भइये, एक धान सोलह पैया।
अथार्त- पूर्वा नक्षत्र में धान नहीं रोपना चाहिये, नहीं तो एक धान में सोलह पैया (मरा हुआ धान) निकलेगा।

11. काला बादल जी डरावे, भूरा बादल पानी लावै।
अर्थात- काले बादल सिर्फ डराते हैं और वारिश नहीं करते हैं लेकिन भूरा बादल बहुत पानी बरसाता है।

12. तीन सिंचाई तेरह गोड़, तब देखो गन्ने का पोर।
अर्थात- गन्ने की अच्छी फसल पाने के लिए कमसे कम तीन बार सिंचाई और तेरह बार गुड़ाई (खुदाई) करनी चाहिए तात्पर्य यह है कि सिंचाई के साथ साथ गुड़ाई भी आवश्यक है। जितनी ही गुड़ाई होगी खेत उतना ही अधिक पानी सोंखेगा जो गन्ने की फसल को लाभ पहुँचाता है।

13. गोबर, राखी, पाती सड़े, फिर खेती में दाना पडे।
अर्थात- दो फसलों के बीच में जो समय मिलता है, उसमें खेत में गोबर, राख और फ़सलों की पत्तियाँ डालकर उसे सड़ने देना चाहिए। आज के दिन में इसे ही हमलोग ऑर्गेनिक खेती कहते हैं, जिसका ज्ञान सैकड़ों वर्ष पूर्व अपने अनुभव से इन कवियों ने अपनी कहावतों के माध्यम से दे दिया था।

15. छोड़े खाद, जोत गहराई, फिर खेती का मजा दिखाई।
अर्थात- खाद डालकर खेत की गहराई से जुताई करने पर फ़सल की अच्छी पैदावार होती है।

16. गोबर, मैला, नीम की खली, या से खेती दुनी फली।
अर्थात- गोबर, मल और नीम की खली खेत में डालने से फ़सल की अच्छी पैदावार होती है। यह भी ऑर्गेनिक खेती का ही उदाहरण है, जिसे कवि घाघ आज से कई सौ साल पहले जानते थे।

17. सन के डंठल खेत छीटावै, तिनते लाभ चौगुना पावै।
अर्थात- सन (पटसन का एक प्रकार) जो रस्सा या जुट बनाने के काम आता है उसकी डंठल कोमल होती है और खेत में सड़ने के बाद प्राकृतिक खाद का काम करती है, जिससे अच्छी पैदावार होती है।

जब सभी किसानों को सिर्फ व्यवहारिक ज्ञान था और संस्थागत शिक्षा का अभाव था, उस समय पीढ़ियों से अर्जित अनुभव आधारित व्यवहारिक ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए लोक भाषा में कहावतें बहुत ही उपयोगी साबित हुई। इसे याद रखना बिना पढ़े लिखे लोगों के लिए आसान होता था तथा इसकी लोकप्रियता बढ़ जाती थी। इन कहावतों को माध्यम बनाकर कृषि और ज्योतिष ज्ञान को जन साधारण तक पहुँचाने का सफल प्रयास कवि घाघ और कवि भदूरी ने किया। इसलिए तत्कालीन समाज में उनकी लोकप्रियता बनी हुई थी।

Language: Hindi
295 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

“लफ़्ज़-लफ़्ज़ नश्तर हैं,अर्थ में नसीहत  है।
“लफ़्ज़-लफ़्ज़ नश्तर हैं,अर्थ में नसीहत है।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
आओ मिलकर सुनाते हैं एक दूसरे को एक दूसरे की कहानी
आओ मिलकर सुनाते हैं एक दूसरे को एक दूसरे की कहानी
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
डिग्री लादी काँधे पर,
डिग्री लादी काँधे पर,
sushil sarna
हमे ऐश्वर्य भोगने की भूख नहीं है।
हमे ऐश्वर्य भोगने की भूख नहीं है।
Rj Anand Prajapati
मुहब्बत है साहब तिजारत नहीं है
मुहब्बत है साहब तिजारत नहीं है
Mahesh Tiwari 'Ayan'
🙅आज का सवाल🙅
🙅आज का सवाल🙅
*प्रणय प्रभात*
खेल कितने है ये जिंदगी तेरे
खेल कितने है ये जिंदगी तेरे
Shinde Poonam
प्यार
प्यार
Ashok deep
वर्ण पिरामिड
वर्ण पिरामिड
Rambali Mishra
पारस्परिक सहयोग आपसी प्रेम बढ़ाता है...
पारस्परिक सहयोग आपसी प्रेम बढ़ाता है...
Ajit Kumar "Karn"
वो एक शाम
वो एक शाम
हिमांशु Kulshrestha
मुक्तक
मुक्तक
पंकज कुमार कर्ण
गांधीजी की नीतियों के विरोधी थे ‘ सुभाष ’
गांधीजी की नीतियों के विरोधी थे ‘ सुभाष ’
कवि रमेशराज
4761.*पूर्णिका*
4761.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
अभी तो सुबह हुई है, जरा शाम हो जाने दो!
अभी तो सुबह हुई है, जरा शाम हो जाने दो!
Abhilesh sribharti अभिलेश श्रीभारती
अद्वितीय प्रकृति
अद्वितीय प्रकृति
Mrs PUSHPA SHARMA {पुष्पा शर्मा अपराजिता}
"इंसान, इंसान में भगवान् ढूंढ रहे हैं ll
पूर्वार्थ
बहते हुए पानी की तरह, करते हैं मनमानी
बहते हुए पानी की तरह, करते हैं मनमानी
Dr.sima
इंतेहा लेकर ज़िंदगी ने पूछा है,
इंतेहा लेकर ज़िंदगी ने पूछा है,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
नशा त्याग दो
नशा त्याग दो
Lodhi Shyamsingh Rajput "Tejpuriya"
सपना बुझाला जहान
सपना बुझाला जहान
आकाश महेशपुरी
बेशक प्यार उनसे बेपनाह था
बेशक प्यार उनसे बेपनाह था
Rituraj shivem verma
चेतावनी भजन 19)
चेतावनी भजन 19)
Mangu singh
Tea Lover Please Come 🍟☕️
Tea Lover Please Come 🍟☕️
Urmil Suman(श्री)
कहां जायें
कहां जायें
Minal Aggarwal
कई वजहें होंगी एक दफ़ा मुस्कुराने की, मगर दिल एक उदास लम्हे
कई वजहें होंगी एक दफ़ा मुस्कुराने की, मगर दिल एक उदास लम्हे
पूर्वार्थ देव
ऐसी किताबें लिखें
ऐसी किताबें लिखें
Dr. Kishan tandon kranti
عبادت کون کرتا ہے
عبادت کون کرتا ہے
Dr fauzia Naseem shad
मत छेड़ हमें देशभक्ति में हम डूबे है।
मत छेड़ हमें देशभक्ति में हम डूबे है।
Rj Anand Prajapati
*चाचा–भतीजा* / मुसाफ़िर बैठा
*चाचा–भतीजा* / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
Loading...