Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Apr 2024 · 2 min read

*कर्मठ व्यक्तित्व श्री राज प्रकाश श्रीवास्तव*

कर्मठ व्यक्तित्व श्री राज प्रकाश श्रीवास्तव
_________________________
राज प्रकाश जी सर्वप्रथम टैगोर शिशु निकेतन में अध्यापक थे। जब हमने टैगोर शिशु निकेतन में कक्षा शिशु और प्रथम से लेकर कक्षा पॉंच तक की पढ़ाई की, तब राज प्रकाश जी हमें हिंदी पढ़ाते थे। हमारी हिंदी जैसी भी निखरी है, उसमें राज प्रकाश जी का योगदान नींव के पत्थर का रहा है। हिंदी के शब्दों के अर्थ, पर्यायवाची और विलोम शायद रोजाना का ही कार्य कक्षा में रहता था। राज प्रकाश जी सुलेख पर ध्यान देते थे। जिसके कारण सभी छात्रों का लेख अच्छा हो गया।

उस जमाने में कक्षा चार या पांच में हमने श्याम नारायण पांडे की हल्दीघाटी महाकाव्य की यह पंक्तियां कक्षा में पढ़-पढ़ कर ही कंठस्थ कर ली थीं :-

रण बीच चौकड़ी भर-भर कर चेतक बन गया निराला था/राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा का पाला था

कविता लंबी थी, लेकिन मनोयोग से राज प्रकाश जी पढ़ाते थे। हमारा विचार और भावना भी महाराणा प्रताप और उनके चेतक के पराक्रम से जुड़ गई थी। अतः लंबी कविता कंठस्थ हो गई। टैगोर की ‘शिशु भारती’ में हमने उसे गाकर सुनाया था। अभी तक याद है।

जब हमने कक्षा छह में सुंदर लाल इंटर कॉलेज में प्रवेश लिया, तब राज प्रकाश जी सुंदरलाल इंटर कॉलेज में नियुक्त हो गए। उन्हीं दिनों उनका विवाह हुआ था। राज प्रकाश जी कालांतर में अंग्रेजी के प्रवक्ता नियुक्त हुए तथा इस पद से उन्होंने वर्ष 2000 में अवकाश ग्रहण किया।

वह विद्यालय के संचालन की दृष्टि से पिताजी के सबसे अधिक भरोसेमंद व्यक्तियों में से थे। उन पर विश्वास किया जा सकता था। वह विश्वास के अनुरूप कार्य का परिणाम देने में सक्षम भी थे। दरअसल विद्यालय चलाने में कुछ ऐसे व्यक्तियों की आवश्यकता अवश्य पड़ती है जो भीतर के सभी कामों को सद्भावना के साथ शांतिपूर्वक अदा करने में सक्षम हों। इसके लिए ईमानदारी और बुद्धि-चातुर्य दोनों की आवश्यकता होती है। राज प्रकाश जी में यह दोनों गुण थे। उनके द्वारा प्रस्तुत किसी भी कागज पर अपने हस्ताक्षर करने में पिताजी को अधिक सोचने की आवश्यकता नहीं होती थी। इसीलिए उनका योगदान एक अध्यापक से भी बढ़कर माना जाएगा।
————————————-
लेखक: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

143 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ravi Prakash
View all

You may also like these posts

नाथी
नाथी
manorath maharaj
ना जाने
ना जाने
SHAMA PARVEEN
नववर्ष का आगाज़
नववर्ष का आगाज़
Vandna Thakur
जिंदगी क्या है?
जिंदगी क्या है?
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
शरीर जल गया, मिट्टी में मिल गया
शरीर जल गया, मिट्टी में मिल गया
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
सीना तान जिंदा है
सीना तान जिंदा है
Namita Gupta
उमस भरी रात
उमस भरी रात
Dr. Man Mohan Krishna
सीख का बीज
सीख का बीज
Sangeeta Beniwal
सलाम सलाम, उन शहीदों को सलाम
सलाम सलाम, उन शहीदों को सलाम
gurudeenverma198
पहला ख्याल
पहला ख्याल
Sonu sugandh
दर्द
दर्द
अश्विनी (विप्र)
हम तो मतदान करेंगे...!
हम तो मतदान करेंगे...!
मनोज कर्ण
मैंने प्रेम किया और प्रेम को जिया भी।
मैंने प्रेम किया और प्रेम को जिया भी।
लक्ष्मी सिंह
बहुत भूत भविष्य वर्तमान रिश्ते प्रेम और बाकी कुछ भी सोचने के
बहुत भूत भविष्य वर्तमान रिश्ते प्रेम और बाकी कुछ भी सोचने के
पूर्वार्थ
ग़ज़ल
ग़ज़ल
आर.एस. 'प्रीतम'
Echoes By The Harbour
Echoes By The Harbour
Vedha Singh
सबसे पहले वो मेरे नाम से जलता क्यों है।
सबसे पहले वो मेरे नाम से जलता क्यों है।
Phool gufran
4316.💐 *पूर्णिका* 💐
4316.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
रिश्ते निभाने के लिए,
रिश्ते निभाने के लिए,
श्याम सांवरा
आम के आम, गुठलियों के दाम
आम के आम, गुठलियों के दाम
अरविन्द व्यास
"ये मत भूलो"
Dr. Kishan tandon kranti
खुशहाल ज़िंदगी की सबसे ज़रूरी क्रिया-
खुशहाल ज़िंदगी की सबसे ज़रूरी क्रिया-"शूक्रिया।"
*प्रणय प्रभात*
मेरी माटी मेरा भारत
मेरी माटी मेरा भारत
Sudhir srivastava
बह्र - 1222-1222-122 मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन फ़ऊलुन काफ़िया - आ रदीफ़ -है।
बह्र - 1222-1222-122 मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन फ़ऊलुन काफ़िया - आ रदीफ़ -है।
Neelam Sharma
जाने के बाद .......
जाने के बाद .......
sushil sarna
दोहा
दोहा
Ankit Kumar Panchal
आप कृष्ण सा प्रेम कर लो मुझसे,
आप कृष्ण सा प्रेम कर लो मुझसे,
Swara Kumari arya
महाकुंभ
महाकुंभ
Dr Archana Gupta
लिप्त हूँ..
लिप्त हूँ..
Vivek Pandey
*अभिनंदनीय हैं सर्वप्रथम, सद्बुद्धि गणेश प्रदाता हैं (राधेश्
*अभिनंदनीय हैं सर्वप्रथम, सद्बुद्धि गणेश प्रदाता हैं (राधेश्
Ravi Prakash
Loading...