Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Sep 2024 · 3 min read

*पुस्तक समीक्षा*

पुस्तक समीक्षा
पुस्तक का नाम: आओ खुशी तलाश करें (गजल संग्रह)
कवि: ओंकार सिंह ओंकार
1-बी/24 1, बुद्धि विहार ,आवास विकास कॉलोनी मझोला, दिल्ली रोड, मुरादाबाद 244103 उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997 50 5 734
प्रथम संस्करण: 2022
मूल्य 250 रुपए
प्रकाशक: गुंजन प्रकाशन
सी- 13 0, हिमगिरी कॉलोनी, कॉंठ रोड, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश 244001
————————————–
समीक्षक: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451
—————————————-
ओंकार सिंह ओंकार की 84 गजलों का संग्रह है आओ खुशी तलाश करें
अपने शीर्षक के अनुरूप कवि जीवन की आपाधापी के बीच में से कुछ सुकून के पल तलाशने के लिए निकला है। इस समय व्यक्ति, समाज और संसार भयंकर रूप से त्रासदी का शिकार है। हर आदमी किसी न किसी उलझन में फॅंसा हुआ है। किसी को बेरोजगारी सता रही है तो कोई घर गृहस्थी की दिक्कतों का सामना कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर अलगाववाद और सांप्रदायिकता का खेल अलग चल रहा है। विश्व शांति कोसों दूर है। चारों तरफ षड्यंत्र एक जाल की तरह फैले हुए हैं। कब कोई अपना अस्तित्व समाप्त करके इस जालसाजी का शिकार हो जाए, कहा नहीं जा सकता।
ऐसे प्रतिकूल वातावरण में कवि संसार में प्यार ढूंढने निकला है। सबसे प्रेम का व्यवहार चाहता है और प्रेम की ही सीख दे रहा है। उसकी गजलों में जीवन की नश्वरता का संदेश है तो एकता का स्वर भी है । जनहित का कार्य करने में जीवन का असली आनंद छिपा है, यह बात भी उसने बताई है। अखबारों को देखकर सभी का दुखी होना स्वाभाविक है क्योंकि यह नकारात्मक समाचारों से भरे होते हैं। कवि को भी यह सब अच्छा नहीं लगता।
समय हाथों से फिसलता जा रहा है। इसलिए एक स्थान पर उसने समय के सम्मान की बात लिखी है। शेर इस प्रकार है:-

करो सदा सम्मान समय का, यह तो एक परिंदा है/ अगर परिंदा उड़ जाएगा कभी न वापस आएगा
(प्रष्ठ 33)

नश्वर जीवन के संबंध में हजारों लोगों ने अपनी बातें कही हैं ।कवि ओंकार सिंह ओंकार के शेर भी इस विचार-परिधि की चेतना से जूझते हुए बहुत अच्छी तरह उलझझे हैं । वह लिखते हैं:-

कब तलक है दाना पानी, ये पता कुछ भी नहीं/ जिंदगी से मौत का तो फासला कुछ भी नहीं
(पृष्ठ 34)

जीवन की नश्वरता पर प्रकाश डालना ही पर्याप्त नहीं होता। असली बात जीवन की सार्थकता में निहित होती है। कवि ने लोकमंगल के लिए जीवन जीने को असली जिंदगी बताया है और उसी को इतिहास के प्रष्ठों पर स्थान दिया है। एक शेर देखिए :-

इतिहास में उसी का हुआ नाम है अमर/ जनहित में जिसने काम बड़ा कर दिखा दिया
(पृष्ठ 79)

गजल संग्रह में एक दोहा गीतिका भी है। इसका प्रारंभिक दोहा विपरीत परिस्थितियों में भी मनुष्य के जीवन में आशा का संचार कर रहा है। दोहा इस प्रकार है:-

टिक पाती कोई नहीं, दुख की काली रात/ॲंधियारे को चीरकर आता सुखद प्रभात
(प्रष्ठ 134)

गजल संग्रह की भाषा हिंदी उर्दू मिली-जुली है। कुछ स्थानों पर जब कवि को यह लगा कि गजल में उर्दू के कठिन शब्दों का प्रयोग हो गया है तो उसने इसका हिंदी अर्थ भी पाद-टिप्पणी में देना उचित समझा है। इस दृष्टि से एक शेर उद्धृत किए जाने योग्य है:-

लोग जो जरपरस्त हैं जिनका शियार है सितम/ उनकी ही साजिशों से अब मुल्क में इंतशार है (प्रष्ठ 112)
जरपरस्त = पूंजीवादी
शियार = फितरत, आदत
इंतशार = बिखराव

कुल मिलाकर ओंकार सिंह ओंकार की गजलें हमें एक अच्छा संसार निर्मित करने के लिए प्रेरित करती हैं। पढ़ने के बाद कुछ न कुछ पाठक अवश्य गुनगुनाएंगे। छपाई अच्छी है। कवर आकर्षित करता है।

176 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ravi Prakash
View all

You may also like these posts

दिल की हालत
दिल की हालत
करन ''केसरा''
औरतें जो रिश्ते की कद्र नहीं करती,
औरतें जो रिश्ते की कद्र नहीं करती,
Ajit Kumar "Karn"
"ऐ मेरे मालिक"
Dr. Kishan tandon kranti
4798.*पूर्णिका*
4798.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Tears in eyes
Tears in eyes
Buddha Prakash
मानव के सूने मानस में तुम सरस सरोवर बन जाओ,
मानव के सूने मानस में तुम सरस सरोवर बन जाओ,
Anamika Tiwari 'annpurna '
मौसम बरसात का
मौसम बरसात का
Shutisha Rajput
पर उपदेश कुशल बहुत तेरे
पर उपदेश कुशल बहुत तेरे
Raj kumar
संस्कार और अहंकार में बस इतना फर्क है कि एक झुक जाता है दूसर
संस्कार और अहंकार में बस इतना फर्क है कि एक झुक जाता है दूसर
Rj Anand Prajapati
जय भस्मेश्वर महादेव
जय भस्मेश्वर महादेव
The World News
ज़िंदगी की अहमियत
ज़िंदगी की अहमियत
anurag Azamgarh
फिर चुनाव है आए
फिर चुनाव है आए
विक्रम सिंह
कांटे बनकर जो
कांटे बनकर जो
Mahesh Tiwari 'Ayan'
दोस्ती
दोस्ती
Adha Deshwal
राम के नाम की ताकत
राम के नाम की ताकत
Meera Thakur
मायड़ भासा री मानता
मायड़ भासा री मानता
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
है नहीं मुश्किल ज़रा तुम प्यार कर देखो।
है नहीं मुश्किल ज़रा तुम प्यार कर देखो।
लक्ष्मी सिंह
माँ और हम
माँ और हम
meenu yadav
दिल का मौसम
दिल का मौसम
Minal Aggarwal
शख़्स!
शख़्स!
Pradeep Shoree
कभी मीठी
कभी मीठी
Dheerja Sharma
पेड़ और ऑक्सीजन
पेड़ और ऑक्सीजन
विजय कुमार अग्रवाल
"समय और समझ"
Rati Raj
सजना कहाँ गइलऽ ?
सजना कहाँ गइलऽ ?
अवध किशोर 'अवधू'
मजबूरियां थी कुछ हमारी
मजबूरियां थी कुछ हमारी
gurudeenverma198
मेहंदी देती सीख
मेहंदी देती सीख
भगवती पारीक 'मनु'
तेरी बाहों में दुनिया मेरी
तेरी बाहों में दुनिया मेरी
पूर्वार्थ देव
बचपन
बचपन
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
#उम्र#
#उम्र#
Madhavi Srivastava
आज की बेटियां
आज की बेटियां
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
Loading...