Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Feb 2024 · 2 min read

सच दुनियांँ को बोल नहीं

निश्छल मन का है मोल नहीं,लेकिन वो मन बेमोल नहीं।
कुदरत को प्यारा निश्छल मन,मानुष का सच तो बोल नहीं।

ये कनक सोहती है उसको,जो पड़े गरलता के पीछे।
उनका तो सच से आभा है,जो पड़े सरलता के पीछे।
मत बोलो सच इस दुनियांँ को,कपटी निज आत्म टटोल नहीं।
कुदरत को प्यारा निश्छल मन,मानुष का सच तो बोल नहीं।

क्या कहूंँ रीत इस दुनियांँ की,जो सच को सदा सताया है।
पीपल के जड़ को सुखा दिया,कांटों का पेड़ लगाया है।
है अनमोल वृक्ष विषों का, फलदारों का मोल नहीं।
मत बोलो सच इस दुनियांँ को,कपटी निज आत्म टटोल नहीं।

मेरा भी क्या दर्द सुनोगे या खुद का सिर्फ़ सुनाओगे
दो दर्द मुझे भी तुम मानुष गर चैन इसी से पाओगे।
सुलगी रातें दहका दिन भी है शामों का कोई मोल नहीं।
है अनमोल वृक्ष विषों का, फलदारों का मोल नहीं।

पल भर की बात सुनो मेरी ,किंतु सदियों की कहानी है।
मन में है जिनके निश्छलता,उनके आंँखों में पानी है।
बोतल में जल अनमोल हुआ किंतु आंँसू का मोल नहीं।
सुलगी रातें दहका दिन भी है शामों का कोई मोल नहीं।

पल पल वहशत है आंँखों में ,वो मादकता को खोज रहे।
ओज चिन्ह विहीन भाल पर साधकता क्यों खोज रहे?
है प्रश्न जटिल तो उत्तर क्या? कह दो प्रश्नों से तौल नहीं
बोतल में जल अनमोल हुआ किंतु अश्कों का मोल नहीं।

निजता से रिश्ता बनती अनुराग सुलभ पर में होता
गर बड़े चाव से तुम दीपक हांँ बीच समंदर में सोता।
फिर कहता इस तूफानों से, है साहिल का कुछ मोल नहीं।
है प्रश्न जटिल तो उत्तर क्या? कह दो प्रश्नों से तौल नहीं।

दिल से दिल वृहद विशाल हुआ तिल्ली से जला मशाल हुआ
चलकर पाथिक क्रांति के पथ हां ओज युक्त यूंँ भाल हुआ।
जब दिव्य ज्योति जागृत हो तो बोलो कब मिलता मोल नहीं?
फिर कहता इस तूफानों से है साहिल का कुछ मोल नहीं।

मैं अभिलाषी हूंँ सतत समग्र योगी साधु को पूजा हूंँ।
मैं हूंँ सच में तनहा दिल या फिर दुनियांँ में कोई दूजा हूंँ।
गर तुम हो मेरी प्रीति अभय फिर मेरा क्यों कुछ मोल नहीं?
जब दिव्य ज्योति जागृत हो तो बोलो कब मिलता मोल नहीं?

थोड़ी सी कनक मुझे दे दो देखूँ क्या मोल मिलेगा अब?
जानूंँ भी तो इक बात यहांँ सोने से फूल खिलेगा कब?
सोते सपने भाते हैं पर जगते सपनों का मोल नहीं।
गर तुम हो मेरी प्रीति अभय फिर मेरा क्यों कुछ मोल नहीं?

छोड़ो दुनियांँ की बातें अब है व्यर्थ मनन और ये चिंतन।
उन्मुक्त उड़ो संवेग सिंधु से लेकर छूने स्वच्छंद गगन।
ये दिल है आओ बस जाओ होता दिल का भूगोल नहीं!
सोते सपने भाते हैं पर जगते सपनों का मोल नहीं।

©®दीपक झा “रुद्रा”

Language: Hindi
176 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

तेरी याद आती हां, बहुत याद आती है मां
तेरी याद आती हां, बहुत याद आती है मां
कृष्णकांत गुर्जर
चाँद पर तिरंगा
चाँद पर तिरंगा
Savitri Dhayal
अहमियत इसको
अहमियत इसको
Dr fauzia Naseem shad
गीत ग़ज़लों की साक्षी वो अट्टालिका।
गीत ग़ज़लों की साक्षी वो अट्टालिका।
पंकज परिंदा
सदद्विचार
सदद्विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
क्षणिक सुख ...
क्षणिक सुख ...
sushil sarna
सुन-सुन कर दुखड़ा तेरा, उसे और वह बढ़ाती गई,
सुन-सुन कर दुखड़ा तेरा, उसे और वह बढ़ाती गई,
पूर्वार्थ देव
दो सीटें ऐसी होनी चाहिए, जहाँ से भाई-बहन दोनों निर्विरोध निर
दो सीटें ऐसी होनी चाहिए, जहाँ से भाई-बहन दोनों निर्विरोध निर
*प्रणय प्रभात*
देश हमारा
देश हमारा
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
समंदर
समंदर
jyoti jwala
*टूटे दिल को दवा दीजिए*
*टूटे दिल को दवा दीजिए*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
इश्क
इश्क
Karuna Bhalla
हर कोई भाग रहा है
हर कोई भाग रहा है
Ragini Kumari
भीड़ में वो खो गए
भीड़ में वो खो गए
प्रदीप कुमार गुप्ता
भारत में धार्मिक राजनीति प्रबल है यहां मंदिर और मस्जिद का नि
भारत में धार्मिक राजनीति प्रबल है यहां मंदिर और मस्जिद का नि
Rj Anand Prajapati
हो तो बताना!
हो तो बताना!
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
नरकालय
नरकालय
Acharya Shilak Ram
आजकल रिश्तें और मक्कारी एक ही नाम है।
आजकल रिश्तें और मक्कारी एक ही नाम है।
Priya princess panwar
कर्म
कर्म
इंजी. संजय श्रीवास्तव
@@ पंजाब मेरा @@
@@ पंजाब मेरा @@
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
सत्य है भीतर
सत्य है भीतर
Seema gupta,Alwar
सब अच्छा होगा
सब अच्छा होगा
पूर्वार्थ
*सेब का बंटवारा*
*सेब का बंटवारा*
Dushyant Kumar
धर्मांध
धर्मांध
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
सच - झुठ
सच - झुठ
krupa Kadam
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
हिन्दी की मिठास, हिन्दी की बात,
हिन्दी की मिठास, हिन्दी की बात,
Swara Kumari arya
बुंदेली दोहे-फतूम (गरीबों की बनियान)
बुंदेली दोहे-फतूम (गरीबों की बनियान)
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
रामायण में भाभी
रामायण में भाभी "माँ" के समान और महाभारत में भाभी "पत्नी" के
शेखर सिंह
करू सब  प्रेम भाषा सँ ,
करू सब प्रेम भाषा सँ ,
DrLakshman Jha Parimal
Loading...