Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Dec 2023 · 2 min read

वीर बाल दिवस

यह वह सप्ताह है चला हुआ, जिसमे बलिदान गुरू के लाल हुए।
चारों थे शाहीबजादे वो, और देश धर्म पर बलिदान हुए।।1।।

वह निर्भय होकर रहे सदा, शत्रु पर भी यलगार हुए।
21 से लेकर 26 तक, बलिदान हमारे मददगार हुए।।2।।

17 की उम्र मे वो अजित सिंह, मन जीत बने और शहीद हुए।
14 की उम्र के जुझार सिंह, भाई की शहादत ना भूल सके।।3।।

ले आशीष पिता का बन रणचंडी, शत्रु पर वो भी टूट पड़े।
ऐसा शौर्य और वीरता हमने, चमकौर के रण मे देखी थी।।4।।

एक ही युद्ध मे दो लाल गये, और पिता फख्र से लड़ते थे।
अभी कहा गम ये रूकना था, दो नन्हे अभी भी बाकी थे।।5।।

धर्म का मान बढ़ाना था, बलिदान इन्हे हो जाना था।
वो चिने गए दीवारो मे, सरहिन्द आज तक शर्मिन्दा है।।6।।

वो धर्म त्याग इस्लाम कुबूले, ऐसा लालच मिलता था।
वो सर को ऊँचा किये हुए, पर इस्लाम नही कबूला था।।7।।

बस धर्म का गान किया जबतक, प्राण उन्ही मे जिन्दा थे।
जब 7 वर्ष के जोरावर, गमगीन हुए और रोये थे।।8।।

तब 5 वर्ष के फतेह सिंह, गर्जन कर के बोले थे।
तुम कायर हो या डरे हुए, जो अश्रु धार बहाते हो।।9।।

हम बलिदान धर्म पर होते है, क्यो नाहक ही पछताते हो।
जब जोरावर बोले भाई मेरे, मैं तुमसे पहले आया था।।10।।

तुम मुझसे पहले शहीद धर्म पर होने को भी आतुर हो।
वो उम्र मे बस 7 और 5 के थे, पर स्वाभिमान बहुत ही बाकी था।।11।।

हम करे नमन उन गुरूओ को, उनकी जननी माताओ को।
जो धर्म ध्वजा लहराने को, हमसब का धर्म बचाने को।।12।।

आये और आकर चले गए, देकर पहचान चले गए।
पर हम निर्लज्ज अभी से भटक गए, गुरूओ की वाणी भूल गए।।13।।

हम उपकार भूलाकर गुरूओ का, इस्लाम के पहरेदार बने।
कैसे हम मुँह को दिखाएंगे, जब दागदार हो जाएंगे।।14।।

झुकी हुई है जो धर्म ध्वजा, ऊँचा इसको ले जाना है।
कन्धे से कन्धा मिला हमे, गुरूओ का मान बढ़ाना है।।15।।

ललकार चलो हुंकार भरो, गुरूओ का कर्ज चुकाना है।
सेन्टा बन कर गुरूओ का, अपमान हमे ना करना है।।16।।

Language: Hindi
1 Like · 345 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from ललकार भारद्वाज
View all

You may also like these posts

सरस्वती वंदना
सरस्वती वंदना
Sushil Pandey
"पवित्रता"
Dr. Kishan tandon kranti
माता रानी का भजन अरविंद भारद्वाज
माता रानी का भजन अरविंद भारद्वाज
अरविंद भारद्वाज
उठाये जो तूने जख्म पहले उन्हें अब मात देना चाहता हूं,
उठाये जो तूने जख्म पहले उन्हें अब मात देना चाहता हूं,
Aman Thapliyal
काश!!!
काश!!!
Dr .Shweta sood 'Madhu'
We are not meant to stay the same. We are meant to grow and
We are not meant to stay the same. We are meant to grow and
पूर्वार्थ
*दृष्टिकोण*
*दृष्टिकोण*
Pallavi Mishra
इंतज़ार अच्छे दिन का ?
इंतज़ार अच्छे दिन का ?
Shyam Sundar Subramanian
मुझे पढ़िए
मुझे पढ़िए
चेतन घणावत स.मा.
'माँ'
'माँ'
Godambari Negi
उपलब्धियां
उपलब्धियां
ललकार भारद्वाज
राहें  आसान  नहीं  है।
राहें आसान नहीं है।
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
राजू और माँ
राजू और माँ
SHAMA PARVEEN
प्यार का सार है त्याग की भावना
प्यार का सार है त्याग की भावना
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
जादुई गज़लों का असर पड़ा है तेरी हसीं निगाहों पर,
जादुई गज़लों का असर पड़ा है तेरी हसीं निगाहों पर,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
#प्रियवर खोये हो कहाँ
#प्रियवर खोये हो कहाँ
वेदप्रकाश लाम्बा लाम्बा जी
विवेकवान मशीन
विवेकवान मशीन
Sandeep Pande
सावन
सावन
Dr.Archannaa Mishraa
राम भजन
राम भजन
आर.एस. 'प्रीतम'
अंतर्मन विवशता के भवर में है फसा
अंतर्मन विवशता के भवर में है फसा
सुरेश ठकरेले "हीरा तनुज"
क्या एक बार फिर कांपेगा बाबा केदारनाथ का धाम
क्या एक बार फिर कांपेगा बाबा केदारनाथ का धाम
Rakshita Bora
सम्मान बचाने के लिए पैसा ख़र्च करना पड़ता है।
सम्मान बचाने के लिए पैसा ख़र्च करना पड़ता है।
Ajit Kumar "Karn"
#मुक्तक-
#मुक्तक-
*प्रणय प्रभात*
मंदिर नहीं, अस्पताल चाहिए
मंदिर नहीं, अस्पताल चाहिए
Shekhar Chandra Mitra
ओरछा के राजा श्री राम जी
ओरछा के राजा श्री राम जी
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
प्रेमिका पत्नी बन सकती है,
प्रेमिका पत्नी बन सकती है,
लक्ष्मी सिंह
कितना मुश्किल है केवल जीना ही ..
कितना मुश्किल है केवल जीना ही ..
Vivek Mishra
और धुंध छंटने लगी
और धुंध छंटने लगी
नूरफातिमा खातून नूरी
*जय माँ झंडेया वाली*
*जय माँ झंडेया वाली*
Poonam Matia
4753.*पूर्णिका*
4753.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Loading...