Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Sep 2022 · 1 min read

दुल्हों का बाजार

आज दुल्हे बिकने लगे हैं दूल्हों के बाजार में
ऑनलाइन व ऑफ़्लाइन दूल्हों के बाजार में
सजधज के आज खड़े हैं दूल्हों के बाजार में
लग रही है आज बोली दूल्हों के बाजार में

बायोडाटा लिए खड़े हैं दूल्हों के बाजार में
हर तरह से आज सजे हैं दुल्हे बाजार में
प्राईज टैग भी लगा है दूल्हों के बाजार में
एम आर पी भी लिखी दूल्हों के बाजार में

लाखों करोड़ों में बिकते है दुल्हे बाजार में
एजेंट करते हैं प्रबंध अब दूल्हों के बाजार में
हर दुल्हे के अलग पैसे हैं दूल्हों के बाजार में
मृत्युंजय अब क्या ही बोले दूल्हों के बाजार में

समझदार को एक इशारा दूल्हों के बाजार में
तुम ऐसे मत बिकना भैया दूल्हों के बाजार में

-मृत्युंजय कुमार

Loading...