Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Mar 2022 · 2 min read

युद्धक

भाषाओं से ऊपर की है परिभाषाएं!
उन पंथों पर कभी नहीं टिकती बाधाएं!
जिन पंथों पर चलकर कोई राम हुए।
उन्हीं पंथ पर स्वर्णिम पानी घाम हुए।

आज स्वेद की परिभाषाएं बदलूंगा।
मैं पत्थर के काया से भी निकलूंगा।
आज जटिल को सरल बनाने निकला हूं।
आज शैल को तरल बनाने निकला हूं।

जिस प्रेमी के अंतः में अरमान खिलेगा।
उसी प्रेम के भाषा को सम्मान मिलेगा।
घास की रोटी खाकर जो जीवन जी पाए।
वही शून्य साधक ज़हरों से प्यास बुझाए।

आज अखंडित भारत का सम्मान लिखूंगा।
बलिदानी बेटों का ही यशगान लिखूंगा।
आज कथानक को कह दो ऊर्ध्वाधर होकर।
आसमान को भी ला दे इस भूमि पर।

आज सौम्यता है शीर्षक परमार्थ कहुंगा।
आज सकल सृजन सृष्टि शब्दार्थ कहूँगा।
आज देखिए कविता में राणा का भाला।
और युद्ध के मध्य हुआ चेतक मतवाला।

आज देखिए जौहर करती पदमिनियां।
आज देखिए सूर्य तेज पाती हैं मणियां।
और यहां युद्धक भावों को सार मिलेगा।
आज कलम को तलवारों सा धार मिलेगा।

आज कथानक में पोरस जब आएगा।
देख सिकन्दर को माटी चटवाएगा।
आज शिवाजी शंकर जैसे डोलेंगे।
आज खालसा पंथ बाह्य गुरु बोलेंगे।

आज नयन में रक्तोंं की संचार बढ़ेगी।
और धमनियों में युद्धक उद्गार बहेगी।
आज हृदय आतुर होगा फट जाने को।
पर्वत झुककर बोलेगा हट जाने को।

धवल धैर्य खोकर पातक व्यवहार करेगा।
और गगन भी भारत हित जयकार करेगा।
हमने चुना था बुद्ध तुम्हीं ने युद्ध चुना।
सत्य पंथ को कालचक्र आबद्ध चुना।

तो फिर शायद युद्ध रमण पुलकित कर दे।
हो सकता है पुण्य पुष्प अर्पित कर दे।
किंतु बोलो हम रामादल कब हारे हैं?
युद्धकाल में केवल शंभू अवधारे हैं।

दीपक झा “रुद्रा”

Language: Hindi
589 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

बाघ संरक्षण
बाघ संरक्षण
Neeraj Kumar Agarwal
पहला प्यार
पहला प्यार
Prithvi Singh Beniwal Bishnoi
मेरे प्यारे पहाड़
मेरे प्यारे पहाड़
Sakhi
तू मुझको संभालेगी क्या जिंदगी
तू मुझको संभालेगी क्या जिंदगी
कृष्णकांत गुर्जर
मैंने खुद की सोच में
मैंने खुद की सोच में
Vaishaligoel
कृष्ण में अभिव्यक्ति है शक्ति की भक्ति की
कृष्ण में अभिव्यक्ति है शक्ति की भक्ति की
AJAY AMITABH SUMAN
कर्मों का है योग हो रहा,
कर्मों का है योग हो रहा,
श्याम सांवरा
ज़िन्दगी अब तो कुछ करम कर दे,
ज़िन्दगी अब तो कुछ करम कर दे,
Dr fauzia Naseem shad
कत्थई गुलाब,,, शेष अंतिम
कत्थई गुलाब,,, शेष अंतिम
Shweta Soni
ऊपरवाला तो हमेशा देता है
ऊपरवाला तो हमेशा देता है
Chitra Bisht
सीता स्वयंवर (सखी वार्ता)
सीता स्वयंवर (सखी वार्ता)
guru saxena
🙅ख़ुद सोचो🙅
🙅ख़ुद सोचो🙅
*प्रणय प्रभात*
2122 1212 22112
2122 1212 22112
SZUBAIR KHAN KHAN
निपुण बनेंगेहम।
निपुण बनेंगेहम।
shashisingh7232
बरसने दो बादलों को ... ज़रूरत है ज़मीं वालों को ,
बरसने दो बादलों को ... ज़रूरत है ज़मीं वालों को ,
Neelofar Khan
Reality of life
Reality of life
पूर्वार्थ
आज यहाँ जो कल न रहेगा
आज यहाँ जो कल न रहेगा
संजय निराला
दोहा पंचक. . . . ज्ञान
दोहा पंचक. . . . ज्ञान
sushil sarna
3178.*पूर्णिका*
3178.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
" लॉलीपॉप "
Dr. Kishan tandon kranti
वह और तुम
वह और तुम
डॉ राजेंद्र सिंह स्वच्छंद
वेलेंटाइन डे रिप्रोडक्शन की एक प्रेक्टिकल क्लास है।
वेलेंटाइन डे रिप्रोडक्शन की एक प्रेक्टिकल क्लास है।
Rj Anand Prajapati
आज का सच नही है
आज का सच नही है
Harinarayan Tanha
Nobility
Nobility
Sanjay Narayan
Hitclub - Nền tảng game bài Hit Club đổi thưởng, đa dạng trò
Hitclub - Nền tảng game bài Hit Club đổi thưởng, đa dạng trò
Hitclub V5
नवतपा की लव स्टोरी (व्यंग्य)
नवतपा की लव स्टोरी (व्यंग्य)
Santosh kumar Miri
आज़ कल के बनावटी रिश्तों को आज़ाद रहने दो
आज़ कल के बनावटी रिश्तों को आज़ाद रहने दो
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
*कैसे भूले देश यह, तानाशाही-काल (कुंडलिया)*
*कैसे भूले देश यह, तानाशाही-काल (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
जलते हुए चूल्हों को कब तक अकेले देखेंगे हम,
जलते हुए चूल्हों को कब तक अकेले देखेंगे हम,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
Loading...