Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Nov 2021 · 4 min read

भारतीय शिक्षा नीति और संबंधित इतिहास

#भारतीय_शिक्षा_नीति_व_संबंधित_इतिहास

शिक्षा ,समाजिक चेतना,विकास, राष्ट्रवाद,मानविक आवश्यकताओं और सामाजिक समस्याओं को जानने समझने के लिए आवश्यक है।
मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का अहम योगदान रहा है और शिक्षित व्यक्ति सदैव सम्मान पात्र रहे हैं।
भारतीय धर्म शास्त्रों में प्राचीन काल से ही शिक्षा का महत्व,उद्देश्य इत्यादि पर अत्यधिक बल दिया गया है।
जैसे जैसे मानव सभ्यता का विकास हुआ शिक्षा के आयाम परिस्थिति के अनुरूप बदलते गए।
प्राचीन काल में विश्व गुरु कहे जाने वाले हिंदू राष्ट्र भारत में शिक्षा को विभिन्न आयामों और कसौटियों पर खड़ा उतारने के लिए प्रत्येक काल खंड में, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के अथक प्रयास किए गए । एक समय में भारत में श्रुति शिक्षा व्यवस्था हुआ करता और गुरुकुल में छात्र गुरु के मुख से श्लोक पाठ इत्यादि श्रवण करके अपने ज्ञान, विज्ञान ,तर्क, गणित के ज्ञान प्राप्त किया करते थे।
धीरे धीरे व्यवस्थाएं बदली और सुनकर कंठाग्र किए जा रहे वेदों को भी हस्त लिखित पुस्तकों में संकलित किया जाने लगा।

करीब 700 वर्ष ईसा पूर्व में ,तक्षशिला विश्वविद्यालय वर्तमान पाकिस्तान के रावलपींडी से 18 मील उत्तर की ओर स्थापित हुई। विश्वविद्यालय के बारे में कहा जाता है कि श्री राम के भाई भरत के पुत्र तक्ष ने उस नगर की स्थापना की थी और उन्हीं के नाम पर विश्विद्यालय को नामित किया गया। यह विश्व का प्रथम विश्विद्यालय था। तक्षशिला विश्वविद्यालय में पूरे विश्व के 10,500 से अधिक छात्र अध्ययन करते थे। यहां 60 से भी अधिक विषयों को पढ़ाया जाता था।
तक्षशिला विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद अनौपचारिक रूप से भारत में शिक्षा व्यस्था नैतिक स्वरूप ले लिया।
यह शिक्षा नीति सकल विश्व के समुचित प्रबंधन के लिए आधुनिक काल के आधार को प्रबल किया और भारतीय शिक्षा नीति से समस्त विश्व को प्रेरणा मिली।
आगे चलकर
महर्षि पाणिनी और चाणक्य जैसे कई विद्वानों ने भारत में राष्ट्रीयता को बढ़ावा देते हुए शिक्षा नीति को प्रगाढ़ किया।

धीरे धीरे यूनान और यवन में अराजक तत्वों की उदंड चेतनाएं जागृत हुई और विश्व गुरु कहे जाने वाले भारत के बुरे दिन आरंभ हो गए,,बिखरते भारत को पुन: अखंड भारत का स्वरूप देकर स्थापित करने में महर्षि चाणक्य के शिक्षा नीति और राजनीति ने रंग लाया मगध साम्राज्य से नंद वंश का अस्तित्व खत्म होने के बाद,चंद्र गुप्त मौर्य और बिंदुसार के बाद शासन महान सम्राट अशोक के हाथ में आ गया।अशोक कुशल शासक थे और उन्होंने अखण्ड हिंदू राष्ट्र भारत की स्थापना की। उस समय भारत में सनातन धर्म के एक पंथ के रूप में बौद्ध धर्म अस्तित्व में आया था । मौर्य साम्राज्य के शासक अशोक कलिंग से युद्धकाल के समय में हुए हिंसा से आहत होकर बौद्ध धर्म की दीक्षा लिए। उनके वंश के अंतिम शासक वृहदर्थ के काल तक जाते जाते ,भारत के शिक्षा नीति में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद खत्म होने के कगार पर जाने लगी।।

पुनः अखंड भारत के स्थापना हेतु एक ब्राह्मण शासक पुष्यमित्र शुंग ने शुंग राजवंश की स्थापना की ,,जिनके शासन काल में भारत पुनः उन्नत शिक्षा नीति का पोषक बना, कई गुरुकुल पुनः स्थापित किए गए और शिक्षा नीति में राष्ट्रवाद और हिंदुत्व जागृत होने लगा।
शुंग राजवंश के पतन के बाद भारत छोटे छोटे राज्यों और जनपदों में बंटने लगा,जिसका परिणाम बहुत ही बुरा हुआ,कंधार जैसे प्रदेश भारत से अलग हो गए।उधर मंगोल और अफ़गानी लुटेरे प्रबल होने लगे ,छोटे छोटे टुकडों में बंटे भारत पर विदेशी आकर्मण का दौड़ शुरू हो गया ।

भारतीय राजाओं में निजता की भावना तो जागृत हुई लेकिन एक नकारात्मक रूप लेकर,कुछ एक राजा ही हिंदुत्व के मौलिक नीति कर चलते थे।जिसका प्रभाव ये हुआ कि अराजक ,उदंड और वहशी भावनाओं के पोषक मुगल( जिसे कुछ विद्वानों ने मलेच्छ भी कहा) भारत को तोड़ने लगे,,और उन्होंने तोड़ते तोड़ते भारतीय शिक्षा नीति को ध्वस्त कर दिया, गुरुकुल और गुरुकुल चलाने वाले मंदिरों को तोड़कर।
मुगलों के बाद भारत में छल पूर्वक ब्रिटिश हुकूमत का नींव पड़ा।

उस काल खंड में भारतीय शिक्षा व्यवस्था अत्यधिक उदार थी । छात्रों को घर में काम काज करने के लिए छुट्टियां दी जाती थी। पाठशालाएं रबी फसल और खरीफ़ फसल के काटने के समय और बोने के समय बंद कर दिए जाते थे और फसल कट जाने के बाद पाठशाला पुनः शुरू हो जाती थी।
ब्रिटिश हुकूमत लिट्रल थी तो उसने नैतिक रूप से भारत को हजारों वर्षों तक गुलाम बनाने के लिए कई षड्यंत्र रच डाले, उन्हें लगता था कि भारतीय शिक्षा नीति से उदारता, हिंदुत्व,साधना ,योग, राष्ट्रवाद और वैज्ञानिकता को खत्म किए बिना भारत को उपनिवेश(अर्थात् गुलाम) बनाना असंभव है । ऐसे में भारतीय शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा नीति को समाप्त करने हेतु लॉर्ड मैकाले के अध्यक्षता में ब्रिटिश सरकार के द्वारा समिति गठित किया।

हज़ारों आक्रमण और यातनाओं का दौड़ सहने के बावजूद भारत में जो कुछ भी बचे कूचे गुरुकूलों थे उन्हें अवैधानिक करार देते हुए खत्म कर दिया गया, इतना ही नहीं सनातन धर्म और सनातन धर्म की अन्य शाखाएं (सिख,जैन इत्यादि) के धर्म ग्रंथों से छेड़छाड़ कर भारतीय लोगों को पढ़ाया गया ताकी भारत में सनातन धर्म और सनातन धर्म के अलग अलग पंथ के लोगों के मध्य आपसी द्वेष की भावना भड़के।

भारत के आजादी के बाद, समय के अनुरूप शिक्षा नीति में बदलाव किए गए ।जो धीरे धीरे प्रभावशाली सिद्ध हो रहे हैं और आवश्यकता के अनुरूप शिक्षा नीति में संशोधन भी हो रहा है।
किंतु, उन्नत राष्ट्रवाद और वैदिकता को और भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है ।आजाद भारत में शिक्षा नीति संतोष जनक जरूर है ,लेकिन पूर्ण संतुष्टि तभी मिल पाएगी जब
भारतीय शिक्षा नीति, भारत के युवाओं को न केवल ,आर्थिक, राजनैतिक,धार्मिक,सामाजिक,, चेतनाओं और समस्याओं से अवगत कराए ,बल्कि इन समस्याओं से निपटने हेतु, उन्हें आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना भी आदर्श शिक्षा नीति का मौलिक तत्व है।
भारत को हरेक काल खंड में अखण्ड बनाए रखने के लिए, महर्षि चाणक्य जैसे नैतिक पुरुष , चंद्र गुप्त मौर्य,महान सम्राट अशोक और पुष्य मित्र शुंग जैसे कुशल प्रशासकों की आवश्यकता होगी ,और इसके लिए हमारे शिक्षा नीति के मौलिकता में महान भारतीय ग्रन्थों (गीता ,उपनिषद,रामायण इत्यादि) को मूल तत्व बनाने के दिशा में कार्य करते रहना चाहिए।

©®दीपक झा “रुद्रा”

Language: Hindi
Tag: लेख
2 Likes · 719 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

गांव का दर्द
गांव का दर्द
अनिल "आदर्श"
होली के रंग हो,
होली के रंग हो,
Rati Raj
Life is challenge
Life is challenge
Jitendra kumar
कसूर
कसूर
महेश कुमार (हरियाणवी)
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Neeraj Mishra " नीर "
*हमारे कन्हैया*
*हमारे कन्हैया*
Dr. Vaishali Verma
कहीं तो ...
कहीं तो ...
sushil yadav
वर्ण पिरामिड
वर्ण पिरामिड
Rambali Mishra
मैं दुआ करता हूं तू उसको मुकम्मल कर दे,
मैं दुआ करता हूं तू उसको मुकम्मल कर दे,
Abhishek Soni
उम्र नहीं बाधक होता।
उम्र नहीं बाधक होता।
manorath maharaj
देहदान का संकल्प (सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ पर अधारित)
देहदान का संकल्प (सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ पर अधारित)
The World News
रतजगा
रतजगा
ओनिका सेतिया 'अनु '
24/236. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
24/236. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
"खामोशी"
Dr. Kishan tandon kranti
स्वतंत्रता सही मायने में तभी सार्थक होगा....
स्वतंत्रता सही मायने में तभी सार्थक होगा....
Ajit Kumar "Karn"
संवेदनायें
संवेदनायें
Dr.Pratibha Prakash
व्यंजन की कविता
व्यंजन की कविता
Mansi Kadam
बदलता परिवेश
बदलता परिवेश
Satyaveer vaishnav
गुलों में रंग खेला जा रहा है
गुलों में रंग खेला जा रहा है
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
बीतते साल
बीतते साल
Lovi Mishra
क्षणिका. . .
क्षणिका. . .
sushil sarna
AE888 mang đến trải nghiệm cá cược trực tuyến đỉnh cao. nhiề
AE888 mang đến trải nghiệm cá cược trực tuyến đỉnh cao. nhiề
AE888
ज़िन्दगी नाम बस इसी का है
ज़िन्दगी नाम बस इसी का है
Dr fauzia Naseem shad
लड़की किसी को काबिल बना गई तो किसी को कालिख लगा गई।
लड़की किसी को काबिल बना गई तो किसी को कालिख लगा गई।
Rj Anand Prajapati
प्रणय गीत
प्रणय गीत
Neelam Sharma
गाँव गाँव मे बिजली आई गई  खतम होई गा लालटेंन का जमाना
गाँव गाँव मे बिजली आई गई खतम होई गा लालटेंन का जमाना
Rituraj shivem verma
*अब सब दोस्त, गम छिपाने लगे हैं*
*अब सब दोस्त, गम छिपाने लगे हैं*
shyamacharan kurmi
अपना पद अउर कद के खयाल जरूर रहो
अपना पद अउर कद के खयाल जरूर रहो
अवध किशोर 'अवधू'
दोहा-विद्यालय
दोहा-विद्यालय
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
शीर्षक– आपके लिए क्या अच्छा है यह आप तय करो
शीर्षक– आपके लिए क्या अच्छा है यह आप तय करो
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
Loading...