Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Aug 2021 · 1 min read

कुछ लोग कमाल होते हैं !

कुछ लोग कमाल होते हैं,
जी का जंजाल होते हैं।
हर जवाब का सवाल होते हैं,
जिंदगी का मलाल होते हैं।

ये वो लोग हैं,
जो खुद को महान समझते।
आता इनको कुछ भी नही,
पर खुद को भगवान समझते।

दिन भर तन कर ऐसे चलते,
जैसे कहीं के महाराज हों।
बातें ऐसे करते सबसे,
जैसे सबसे नाराज हों।

ज्ञान व्यान कुछ होता नहीं,
फिर भी ज्ञानी खुद को बताएंगे।
कार्य कुशलता होती नही,
फिर भी सबको ये सिखाएंगे।

इनसे हर कोई रहता खफा,
इन्हे नहीं कोई परवाह।
ये तो गुमान के स्वामी है ,
खुद को जो खुदा मानते,
ऐसे अभिमानी हैं।

Loading...