Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Nov 2020 · 1 min read

ये दिन

ये दिन
———
ये कैसी बेबसी
लाचारी है,
कोरोना भी अजीब बीमारी है।
लोगों को दूर कर दिया,
खौफ का साम्राज्य फैला दिया,
रोजी रोटी पर प्रहार कर दिया,
किसी तरह मेहनत मजदूरी कर
वैसे भी जी रहे थे,
परिवार को ढो रहे थे।
अब तो उस पर भी आरे चल गये
जीने के रास्ते अब
और मुश्किल हो गये।
कोई तो बता दो मुझे
इस हाल में हम सब
जिंदा रहेंगे भला कितने दिन?
कैसे कटेंगे ये पहाड़ जैसे दिन?
● सुधीर श्रीवास्तव

Loading...