Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Oct 2018 · 1 min read

श्रीराधा स्तवन स्त्रोत्रम्

? श्रीराधा स्तवन स्त्रोतम् ?
??????????

हे परम् पुनीता श्रीराधे!
नित नव नवनीता श्रीराधे!!
हे पर परमेश्वरि श्रीराधे!
रस रास रसेश्वरि श्रीराधे!!
हे मृदुल भाषिणी श्रीराधे!
सौंदर्य राषिणी श्रीराधे!!
हे नवल किशोरी श्रीराधे!
मन की अति भोरी श्रीराधे!!
हे सिंधु सरूपा श्रीराधे!
छवि परम् अनूपा श्रीराधे!!
हे आनन्द कन्दिनि श्रीराधे!
जगती जग नन्दिनि श्रीराधे!!
हे परम् हर्षिणी श्रीराधे!
मधु कृपा वर्षिणी श्रीराधे!!
हे जगत स्वामिनी श्रीराधे!
हिय सुभग भामिनी श्रीराधे!!
हे सकल गुणीता श्रीराधे!
रसिकन रसगीता श्रीराधे!!
हे रास विलासिनि श्रीराधे!
अति दिव्य सुवासिनि श्रीराधे!!
हे पूर्णा रम्या श्रीराधे!
शुचि सत्य सुरम्या श्रीराधे!!
हे कृष्ण बल्लभा श्रीराधे!
भक्तन हित सुलभा श्रीराधे!!
हे कंचनवर्णी श्रीराधे!
शुभ मंगलकरणी श्रीराधे!!
हे कोमल अंगिनि श्रीराधे!
सर्वेश्वर संगिनि श्रीराधे!!
हे भानु किशोरी श्रीराधे!
जुग जीवै जोरी श्रीराधे!!
हे कृष्ण सुखारी श्रीराधे!
गोपी हितकारी श्रीराधे!!
हे सरस् साधिका श्रीराधे!
रस रास राधिका श्रीराधे!!
हे वेणु रागिनि श्रीराधे!
चिर अमिट सुहागिनि श्रीराधे!!
हे मूल प्रकृति प्रति श्रीराधे!
साधक यति गति मति श्रीराधे!!
भव व्याधिविनाशिनि श्रीराधे!
दुख संकट नाशिनि श्रीराधे!!
हे भुक्तिमुक्तिप्रद श्रीराधे!
भव भगवद श्रीमद् श्रीराधे!!
हे ‘तेज’ प्रकाशिनि श्रीराधे!
वृन्दावन वासिनि श्रीराधे!!
माया मद नाशो श्रीराधे!
मम उरतल बासो श्रीराधे!!
निज जानि उबारो श्रीराधे!
भव पार उतारो श्रीराधे!!
श्रीचरण शरण दो श्रीराधे!
प्रभु प्रेम परण दो श्रीराधे!!
नित दर्शन पाऊं श्रीराधे!
पद दास कहाऊं श्रीराधे!!

??????????
?तेज✏️मथुरा✍️

Loading...